Dara Singh arya

Dara Singh arya

Share

किसान लाइव

25/09/2025

नमन 👏🏾

18/09/2025
25/03/2025

मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन कि बधाई,,,, शुभ कामनाएं

पंच तत्वों में विलीन हुए श्री आर्य ,वैदिक परंपराओं के अनुसार किया गया अंतिम संस्कार | 26/10/2024

*पंच तत्वों में विलीन हुए श्री आर्य ,वैदिक परंपराओं के अनुसार किया गया अंतिम संस्कार |*

*YOUTUBE*
https://youtu.be/9duUOXcRotM

*FACEBOOK*
https://fb.watch/vshleEI8C_/

*AGAR LIVE*
*MALWA KA GOOGLE*

पंच तत्वों में विलीन हुए श्री आर्य ,वैदिक परंपराओं के अनुसार किया गया अंतिम संस्कार | पंच तत्वों में विलीन हुए श्री आर्य ,वैदिक परंपराओं के अनुसार किया गया अंतिम संस्कार | latestnews AGAR LIVE एक नि...

29/07/2024

जिला चिकित्सालय में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन प्रारम्भ करवाये
कलेक्टर सिंह
नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाइयों के रोकथाम हेतु जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक की बैठक संपन्न

आगर - मालवा, 29 जुलाई। जिला चिकित्सालय में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन प्रारम्भ करवाये, यह निर्देश कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाइयों की रोकथाम हेतु कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि स्कूल के बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाये, नशीली पदार्थों के दुष्परिणाम बताकर, जागरूकता का वातावरण निर्मित करे। नशा मुक्ति के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया सहित स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

29/07/2024

प्रकृति के ऋण को उतारने के लिये प्रत्येक मनुष्य को 10 पेड़ लगाना चाहिए, इससे पितृ तृप्त होते है

वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत प्रज्ञाकुंज आमला में गायत्री परिवार ने 700 पौधे लगाये

संवाददाता अक्षय राठोर

सुसनेर। वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर है, वृक्ष फल फूल औषधि ही नही देते वरन वे छाया और प्राणदायनी ऑक्सीजन भी देते है। मानव जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक कम से कम पांच पेड़ो का उपभोग करता है इसीलिए वृक्षों की महत्ता है, पृथ्वी पर भूमि, जल, अग्नि, आकाश और वायु सब में वृक्ष समाहित है। ये विचार गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में सेंधवा आश्रम के पंडित मेवालाल पाटीदार ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने अपने प्रेरक उदबोधन में यह भी आग्रह किया कि प्रत्येक मनुष्य को प्रकृति के ऋण को उतारने के लिए काम से काम दस वृक्ष लगाकर उनको बड़ा करना चाहिए इससे सात पीढ़ियों के पितृ भी तृप्त होते है। दरअसल सोमवार को श्रीराम आरण्यक प्रज्ञाकुंज आमला में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत तरु पुत्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें दम्पतियों, विद्यार्थियों व गणमान्य नागरिकों ने 700 पोधेरोपित किये। इस आयोजन में आगर, सुसनेर, नलखेड़ा, मोड़ी व ग्रामीण अंचल के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ युगसंगीत द्वारा देवपूजन से हुआ। देवमंच से शांतिकुंज से प्रशिक्षित आचार्यों ने तरुपूजन, तरुमिलन और तरु आहुतियां समर्पित करवाई गई। रोपित किए गए पौधों की तस्वीरों को वायुदूत व अंकुर एप पर भी अपलोड किया गया। , गायत्री परिवार के मणिशंकर चौधरी, प्रज्ञाकुंज कुंज आमला के ट्रस्टी संतोष खजुरिया व बड़ी सँख्या में गायत्री परिजन व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

29/07/2024

तहसीलदार अपने क्षेत्र में गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाए
कलेक्टर सिंह
राजस्व महा अभियान में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करे
अतिवृष्टि व बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध रखे

पुल- पुलिया व रपटो पर बारिश का पानी रहने पर वाहनों का आवागमन न हो, लापरवाही करने वाले वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त करें



आगर-मालवा 29 जुलाई। सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाए, यह निर्देश कलेक्टर राघवेंद्र सिंह सोमवार को समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व महा अभियान 2.0 अंतर्गत सभी राजस्व न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें, अविवादित नामांतरण, बटवारा के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करे, कृषकों की राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण एवं राजस्व अभिलेखों का दुरुस्तीकरण भी अभियान में किया जाए। समग्र से आधार ईकेवाईसी एवं खसरे से आधार एवं समग्र की लिंकिंग का कार्य भी शत-प्रतिशत पूर्ण करें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर, एडीएम आर पी वर्मा, एस डीएम आगर किरण बरवडे,एस डी एम सुसनेर मिलिन्द ढोके सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में निरंतर हो रही बारिश को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित अधिकारी सतर्क रहे, कहीं भी अतिवृष्टि से प्रभावित होने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल राहत कार्य शुरू किया जाए। बाढ़ व अतिवृष्टि से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध रखें। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जिले के पुल पुलिया एवं रपटो पर पानी रहने के दौरान वाहनों का आवागमन बंद किया जाए, इसके लिए कोटवार व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए, बंद करने के बाद भी वाहनों का आवागमन करने पर संबंधित वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाए। वर्षा काल में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक दवाओं की व्यवस्था रखे एवं चिकित्सक भी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपस्थित रहे। मौसमी बीमारी को लेकर भी सतर्कता बरती जाए तथा नागरिकों को इनसे बचाव के लिए सावधानी रखने हेतु अवगत करवाए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत अधिसूचित सेवाएं समय सीमा में प्रदान की जाए, समय पर सेवा प्रदान नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध शास्ती अधिरोपित कर वसूली की जाए। कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा कर विभागों को आवंटित लक्ष्य अनुसार पौधारोपण कर फोटो वायुदूत ऐप पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन एवं समय सीमा पत्रो की समीक्षा कर निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समाधानकारी निराकरण कर संतुष्टि पूर्वक बंद करवाये एवं पोर्टल पर जवाब दर्ज करवाये।

पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप का समापन ....! 15/06/2024

*पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप का समापन ....!*

*YOUTUBE*
https://youtu.be/f_lLiWJUW60

*FACEBOOK*
https://fb.watch/sJhZpnfTcY/

पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप का समापन ....! पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप का समापन ....! AGAR LIVE एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि अप.....

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Agar Malwa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

Agar Malwa