Mission Jat Cm

Mission Jat Cm

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mission Jat Cm, Health/Beauty, .

20/03/2026

अपनी सरकार में 7 मिल कर अपनी नहीं चला पा रहे जनता क्या उम्मीद करे
भीलवाड़ा के दबंग और ईमानदार SP साहब धर्मेंद्र सिंह जी यादव को हटाने के लिए बीजेपी के सातों विधायक उपमुख्यमंत्री की बैठक में नहीं गए।
मतलब यह तो साफ है कि SP साहब ने इन विधायकों के 2 नम्बर के काम पर शिकंजा कश दिया है।
अब सवाल यह है कि अगर एक ईमानदार SP को हटाने के लिए सत्ताधारी विधायक एक हो सकते है तो क्या SP साहब के पक्ष में भीलवाड़ा जिले की जनता एक होकर उनका पक्ष नहीं ले सकती? या फिर जनता भी यही चाहती है कि कोई बेईमान SP आए और किसी को कुछ न कहे?
Bhilwara Police

17/03/2026

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ और टकराव

सचिन पायलट vs मुकेश भाकर

ABP न्यूज की माने तो मुकेश भाकर अपने गुट के युवा नेता मुकुल खीचड़ हो चुनाव लड़वा सकते हैं,

सचिन पायलट गुट से अनिल चौपड़ा का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है,

पिछले कुछ चुनावों में मुकेश भाकर का प्रभाव साफ दिखा है वो जिसके समर्थन में वे खड़े हुए, उसकी जीत लगभग तय मानी गई। उनके बढ़ते राजनीतिक कद से सचिन पायलट खेमे के कुछ विधायक और छात्र नेता असहज नजर आ रहे हैं।

भाकर के विरोध में खड़ा गुट मानता है कि यूथ कांग्रेस के चुनाव किसी एक व्यक्ति के दम पर नहीं जीते जाते, और ऐसा मानना केवल भ्रम है– जो समय के साथ टूट जाता है।

बड़ा सवाल ये है कि मुकेश भाकर को कौन कमजोर कर रहा है?

जिस सचिन पायलट के लिए मुकेश भाकर ने वर्षों तक संघर्ष किया, मुश्किल समय में साथ खड़े रहे, आज उन्हीं भाकर को कमजोर करने की कोशिशें चर्चा में हैं। मानेसर प्रकरण से लेकर संगठन में मजबूती तक, हर मोर्चे पर भाकर की भूमिका अहम रही।

2018 में टिकट मिलना क्या 15 साल की निष्ठा का पूरा मूल्य था? अब अगर वही सहयोगी हाशिये पर डाले जा रहे हैं, तो यह सिर्फ राजनीतिक मतभेद नहीं, बल्कि कृतज्ञता और नैतिकता पर भी सवाल है।

Sachin Pilot Mukesh Bhakar Anil Chopra

17/03/2026

शेर न ललकार 😆😆👇

17/03/2026

समाज की वास्तविकता,संभवतया और अनुभव भी.........
वर्तमान हालात और रिस्तों की सच्चाई का बहुत ही तार्किक व्याख्या...
कितना छोटा होता है जीवन, पानी के बुलबुले जैसा। जिसकी हम कद्र ही नहीं करते और लड़ते रहते हैं अपने अपनों से ही, बात-बात को लेकर, ज़मीन-जायदाद को लेकर, या फिर बात बेबात पर। ये झगड़े आम तौर पर वही लोग करते मिलेंगे जिनको ईश्वर ने सब कुछ देकर भेजा है।

आपसी मिलजुलकर रहोगे तो आपको आराम मिलेगा, तन और मन को सुकून मिलेगा।
जहाँ महाभारत हुई थी ना जिस ज़मीन को लेकर, वो ज़मीन आज तक भी वहीं खड़ी है। लेकिन इस ज़मीन के लिए लड़ने वाले नहीं रहे। वो रिश्ते नहीं रहे और वो प्यार नहीं रहा।
तो कुल मिलाकर झगड़े का कारण केवल प्रॉपर्टी ही रह गई है।ना किसी को रिश्ते चाहिए ना ही माता पिता।
जीवन की क़ीमत का, #हरीश_राणा से पूछिए, उसके माता पिता से जानिए, उसकी बहन को देखिए। जिनके पल पल उसके उठ कर भागने के इंतज़ार में, इतने साल, साँस रोके इंतज़ार में गुज़रे।

सीखिए इन सबसे की क़ीमत किसकी ज़्यादा है! ऐसा ना हो ईश्वर की दी हुई सारी नेमतों को ठुकराकर, जिसके पीछे लगे हो, वही एक दिन समय से पहले छिन ना जाए। जागिए, अभी भी समय है।… नहीं तो सबको बोनट पर आना ही है ....
#समझ #समय

09/03/2026

टी 20 विश्व कप - एक ही पारी में 18 छक्के और 19 चौके , भारत ने फाइनल में रचा इतिहास।

09/03/2026

2025 यूपीएससी रिजल्ट जाट उम्मीदवार आप सबको बहुत-बहुत बधाई हो 🙏

11/02/2026

Facebook पर मेरी मौजूदगी के 10 साल का जश्न मनाया जा रहा है. सपोर्ट करने के लिए आपका धन्यवाद. आपके सपोर्ट के बिना मेरे लिए यह कर पाना संभव नहीं था. 🙏🤗🎉

Website