MA JANKI Education POINT

MA JANKI Education POINT

Share

यदि किसी को सही रास्ता दिखाने का साहस है तो फिर आप मानव रूप में भगवान है वरना शैतान का रूप....।

15/06/2023

🙏है पूज्य वही🙏

न सुबह प्यारा,न शाम प्यारा
दिन और रात भी न्यारा- न्यारा
फख्र मुझे बेफिखर बोल हमारा
जीवन का हर पल अनमोल हमारा ।।

उगते सूरज कुछ कहता ,
डूबते सूरत कुछ कहता,
,अगले पहर चाँद निकलता,
दुख -सुख में अंतर बतलाता ,
रख भरोसा अपने श्रमता का ,
सदा अपनाओ गुण शीतलता का ।।

लिये विशाल काय हिमालय
पाकर दम्भ कहाँ इठलाता ?
अपने अंदर -बाहर के रज कण से,
स्वस्थ तन -मन कर देता
जन सेवा का भाव भर जाता
जीवन का भाव रस बतलाता ।।

सागर की लहरें हमें सिखाता
बनो उदार पाकर समृद्धता
पास आये को गले लगाओ
जैसे नदियों का जल मुझसे समाता ।।

यहाँ तपस्या क्यों करते रहता ?
यदि न होती कम भावुकता
क्यों अकेले तुम भटकते ?
पास तुम्हारे सब रहता ।।

रथ अहंकार का जिस पर तुम बैठे
ओढ़कर पाखंडी की चादर
नीचा दिखाने की स्वान रचाते
तुम्हीं बताओ कहाँ मिलेगी ?
मानव जीवन होने की सार्थकता ।।

हुआ कुछ नहीं वक्त अभी भी,
अपने मन की मैल धो ले
वक्त बदलते देर न लगती
इतिहास ,ग्रंथ,वेद ,पुराण उठा ले
मिट गया वो जिसमें था विषमता
है पूज्य वही !
अच्छा बनकर अच्छा सिखलाता ।।

✍️आदित्य मिश्र✍️
उफरदाहा ,(बेनीपुर )दरभंगा
15.06.2023

( व्यवहारिक जीवन के अनुभव को जीवंत रखने के लिए लेखन के माध्यम से सजाने का लघु प्रयास)

11/06/2023

समस्त मैथिलजन केँ माँ जानकी एडुकेशन प्वाइंट सँ अभिनंदन !!

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Darbhanga?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Darbhanga