Orgaherb Healthcare
We Provided Naturopathy treatment by Ayurveda, Massage, Acupressure, Vacuum & Cupping Therapy, Yoga & Exercise to cure many diseases.
We are providing Health & Beauty care treatment from Organic dietary Supplements, Ayurvedic Home Remedies, Acupressure, Advance body Massage, Physiotherapy, Body Scrubbing & Wrapping, Aroma Therapy, Cupping & Vacuum Therapy, Magneto Therapy, Reiki, Hot Stone Therapy, Exercise & Yoga , Meditation etc…
We can cure you from “Headaches, Back Pain, Shoulder Pain, Anxiety, Cancer, Diabetes, Heart cure,
18/09/2019
*हँसने के पाँच फायदे*
आज की भाग दौङ भरी जिंदगी, ऊपर से काम का प्रेशर हममे में से कई लोगों को तो याद भी न होगा कि पिछली बार कब खिलखिला कर हँसे थे! जबकी हँसना हम सभी के लिये अति महत्वपूर्ण है किन्तु हम उसे नजर अंदाज कर देते हैं! मित्रों हँसने से हमारी जिंदगी किस तरह स्वस्थ एवं खुशनुमा हो सकती है उसी के बारे में थोङी सी जानकारी शेयर करने की कोशिश कर रही हूँ , पसन्द आए तो हँसियेगा जरूर. तो आइये जानते हैं हंसने के पाँच फायदे:
1) हंसने से हद्रय की एक्सरसाइज हो जाती है! रक्त का संचार अच्छीतरह होता है! हँसने पर शरीर से एंडोर्फिन रसायन निकलता है, ये द्रव्य ह्रदय को मजबूत बनाता है! हँसने से हार्ट-अटैक की संभावना कम हो जाती है!
2) एक रिसर्च के अनुसार ऑक्सीजन की उपस्थिती में कैंसर कोशिका और कई प्रकार के हानिकारक बैक्टीरिया एवं वायरस नष्ट हो जाते हैं! ऑक्सीजन हमें हँसने से अधिक मात्रा में मिलती है और शरीर का प्रतिरक्षातंत्र भी मजबूत हो जाता है!
3) य़दि सुबह के समय हास्य ध्यान योग किया जाए तो दिन भर प्रसन्नता रहती है! यदि रात में ये योग किया जाये तो नींद अच्छी आती है! हास्य योग से हमारे शरीर में कई प्रकार के हारमोंस का स्राव होता है, जिससे मधुमेह, पीठ-दर्द एवं तनाव से पीङित व्यक्तियों को लाभ होता है!
4) हँसने से सकारत्मक ऊर्जा भी बढती है, खुशहाल सुबह से ऑफिस का माहौल भी खुशनुमा होता है! तो दोस्तों, क्यों न हम सब दो चार चुटकुले पढ कर या सुनकर अपने दिन की शुरुवात जोरदार हँसी के साथ करें!
5) रोज एक घंटा हँसने से 400 कैलोरी ऊर्जा की खपत होती है, जिससे मोटापा भी काबू में रहता है! आज कल कई हास्य क्लब भी तनाव भरी जिंदगी को हँसी के माध्यम से दूर करने का कार्य कर रहे हैं!
दोस्तों प्रकृति भी हमें संदेश देती है- बारिश के बाद खिली धूप, खिला हुआ फूल, लहलहाते हरे भरे पेङ अपनी खुशी का एहसास दिलाते हैं! उनकी इसी खुशी को देख कर हम सब का मन भी खुश होता है, उसी तरह जब हम सब खुश एवं स्वस्थ रहेंगे तो अपने आसपास का वातावरण भी खुशनुमा बना सकते हैं! कहते हैं Health is above wealth”.
सोचिये अगर जरा सी मुस्कान से फोटो अच्छी आ सकती है तो खुलकर हँसने से जिंदगी की तस्वीर कितनी खूबसूरत हो सकती है! मित्रों जब स्वास्थ और सामाजिक क्षेत्र में हँसी के अनगिनत फायदें हैं, तो हँसना तो लाजमी है!
*Renatus* अपनाए" सारी बीमारियां दुर भगाए !!
आप स्वस्थ रहे मस्त रहे इसी भावना के साथ!!
*अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो अधिक से अधिक लोगो तक शेयर करना ना भूले*।।
योगेश कुमार स्वामी
*न्यूट्रिशनिस्ट/हैल्थ कोच*
+91-9560445454
*आयुर्वेद का चमत्कार*
अपने और अपने परिवार को लाइफ़स्टाइल से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए हमसे जुड़े और लोगो को भी जोड़े।
*मोदी जी के स्वस्थ भारत के सपने को पूर्ण करने के लिए एक जनांदोलन*
07/09/2019
खाली पेट बिल्कुल न खाएं ये 10 चीजें.......
बेहतर सेहत के लिए आप कई चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप उनसे जुड़े नियमों का भी पालन करते हैं? यदि नहीं करते, तो आपको सावधान रहने की जरुरत है। कुछ चीजों का सेवन खालीपेट करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है, वेबदुनिया में जानिए कौन सी हैं वे चीजें -
1 सोडा - सोडा में उच्च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। अगर आप इसे खाली पेट पी लेंगे तो मतली आ सकती है और आपको असहज महसूस हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि इसका प्रयोग खाली पेट बिल्कुल न करें।
2 टमाटर - टमाटर में एसिड पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे खाली पेट खाने पर शरीर में रासायनिक क्रिया हो सकती है जो पेट में अघुलनशील जैल का निर्माण कर देती है। यही जैल पेट में स्टोन बनने का कारण बन जाता है।
3 दवाएं - अक्सर आपने डॉक्टर्स को सलाह देते हुए सुना होगा, कि खाली पेट दवाओं का सेवन न करें। खाली पेट दवा खाने से पेट में एसिड के साथ ही शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है।
4 शराब - खाली पेट शराब का सेवन करना सुरक्षित नहीं है। ऐसा करने पर पेट में जलन होने के साथ ही अपचन और पेट संबंधी अन्य समस्याएं पैदा हो सकती है। शराब का सेवन खाली पेट न करें।
5 मसालेदार - कभी भी खाली पेट किसी भी प्रकार के चटपटे भोजन का सेवन न करें। इसमें नेचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है। कई बार पेट में ऐंठन भी होने लगती है।
6 कॉफी - खाली पेट, कॉफी का सेवन सबसे अधिक घातक होता है। इसमें कैफीन होती है जो खाली पेट लेने पर आपको बेहाल कर सकती है। कुछ खाने को न हो, तो एक गिलास पानी ही पी लें।
7 चाय - जिस प्रकार कॉफी पीना अच्छा नहीं होता है, उसी प्रकार खाली पेट चाय भी न पिएं। में उच्च मात्रा में एसिड होता है जिसकी वजह से पेट में दर्द पैदा हो सकता है।
8 दही - दही स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन करना हानि भी पहुंचा सकता है। खाली पेट दही खाना, पेट में मरोड़ उठने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
9 केला - खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। इस कारण, सुबह खाली पेट केला न खाएं।
10 शकरकंद - शकरकंद में टैनिन और पैक्टीन होता है जिसे खाली पेट खाने पर गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो जाती है। इसके कारण सीने में जलन भी महसूस हो सकती है।5 मसालेदार - कभी भी खाली पेट किसी भी प्रकार के चटपटे भोजन का सेवन न करें। इसमें नेचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है। कई बार पेट में ऐंठन भी होने लगती है।
आप स्वस्थ रहे मस्त रहे इसी भावना के साथ!!
अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो अधिक से अधिक लोगो तक शेयर करना ना भूले।।
हमारे वॉट्सएप ग्रुप मै ज्वॉइन करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे: https://chat.whatsapp.com/BbKpOlmQlib8PA68ym9A8X
योगेश कुमार स्वामी
न्यूट्रिशनिस्ट/हैल्थ कोच
+91-9560445454
Natural way to lose weight....
27/05/2019
#नारियल_पानी_के_फायदे
नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायेदमंद है। इससे सूजन जैसी आम समस्या से लेकर हृदय संबंधी रोग जैसी बड़ी बीमारियों तक सभी को आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी - ऑक्सीडेंट स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते है। इसके अतिरिक्त नारियल पानी में विटामिन- सी और कैल्शियम की भी अधिक मात्रा पायी जाती है जो हड्डियों को मजबूत करने का काम करते हैं। जानिए नारियल पानी के कुछ फायदे :-
(1). नारियल पानी पीते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं पाती है। शरीर में पानी की कमी हो जाने या डायरिया हो जाने पर, उल्टी होने पर या दस्त होने पर नारियल का पानी पीना फायदेमंद रहता है। इससे शरीर में पानी की कमी तो पूरी होती ही है साथ ही जरूरी लवणों की मात्रा भी संतुलित बनी रहती है।
(2). हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए भी नारियल के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। साथ ही ये हाइपरटेंशन को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है।
(3). कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होने की वजह से ये दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी सर्कुलेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
(4). गर्मी में मुहांसे और दाग धब्बों की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में नारियल का पानी मुंहासों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल आप चेहरे पर फेसपैक की तरह कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से पिंपल्स दूर हो सकते हैं।
(5). नारियल पानी एक ऐसा जीरो कैलोरी नैचुरल ड्रिंक है जो पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट पोटाशियम और दूसरे न्यूट्रिएन्ट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। यह खून में ग्लूकोज की मात्रा को कम करके शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
(6). नारियल पानी एक लो कैलोरी पेय है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स , अमीनो एसिड , एंजाइम्स , बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन व विटामिन सी आदि होते हैं जो त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाते हैं।
(7). सुबह चाय के बदले नारियल पानी में नीबू का रस निचोड़कर पीने से शरीर की सारी गर्मी निकल जाती है और रक्त शुध्द हो जाता है। हैजा तथा उल्टी में भी यह नींबू युक्त पानी लाभकारी है। हृदय, यकृत एवं गुर्दे के रोगों में यह लाभप्रद है। यह दवाइयों के विषैले असर को नष्ट कर देता है।
09/05/2019
American Doctors Association's Answers to One of the Causes of Cancer.
1. Do not drink tea or coffee in a cup of plastic.
2. Don't eat anything hot in a paper or plastic bag. Example: Potato (fried).
3. Do not cook microwave foods using plastic material
For Reminder:
When plastic is in contact with heat, it creates chemicals that can cause 52 types of cancer.
This message is better than 100 unnecessary texts.
Inform your loved ones in order to be free of these harmful effects.
NOTE: Better to Be Informed!
Healthcare
06/01/2019
स्वादिष्ट मीठे खजूर, देते हैं स्वाद और सेहत के 10 गजब के फायदे.......
मीठे और स्वादिष्ट खजूर तो आपने खाए ही होंगे। कभी दूध में उबालकर तो कभी अचार बनाकर इसका अलग-अलग तरीकों से आनंद भी लिया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि खजूर केवल स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर हैं। इसके गुणों से अगर आप अब तक अनजान हैं, तो जरूर पढ़ें स्वाद और सेहत से भरे खजूर के 10 बड़े लाभ -
1 कई तरह के अमीनो एसिड से भरपूर खजूर घुलनशील और अघुलनशील फाइबर्स का खजाना है, जो न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि आपके पाचनतंत्र को मजबूत कर उसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए भी सहायक है।
2
इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम भोजन को अच्छी तरह से पचाने में मदद करता है, और डायरिया जैसी समस्या होने पर खजूर का उपयोग करना एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जाता है।
3
गभर्वती महिलाओं में एनिमिया होने पर यह कारगर है। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो न केवल शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को आवश्यक उर्जा भी प्रदान करता है।
4
मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन बी 5, विटामिन बी 3 और सेलेनियम से भरपूर होने के कारण यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है, और आंतों में होने वाले संक्रमण से बचाता है।
5
जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर प्रतिदिन कुछ मात्रा में खजूर का सेवन करने से लाभ होता है। इससे कैल्शियम की कमी भी पूरी हो जाती है।
6
कब्ज की समस्या होने पर भी खजूर काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए खजूर को रातभर भिगोकर रखें और सुबह उठकर खाएं। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो कब्जियत से निजात दिलाने में मदद करते हैं।
7
दिल और दिमाग दोनों के ही लिए खजूर काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ ही दिमाग को सक्रिय रखता है और दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है।
8
खजूर में प्राकृतिक शर्करा पाई जाती है, जो ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज के रूप में होती है। यह शरीर में उर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है। दिन में इसका प्रयोग आपको उर्जावान बनाए रखने में सहायक है।
9
आंखों के लिए खजूर बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा पाए जाते हैं, जो कि रतौंधी एवं आंखों की अन्य समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
10 सेक्सुअल स्टेमिना बढ़ाने के लिए भी खजूर का इस्तेमाल होता है। खजूर को रातभर बकरी के दूध में गलाकर सुबह पीसकर फिर इसमें थोड़ा शहद और इलाइची मिलाकर सेवन करने से सेक्स संबंधी समस्याओं में लाभ होता है।
06/01/2019
इस मौसम में भरपूर खाएं गाजर, पाएं 10 फायदे और जानें 12 असरकारी नुस्खे...
लाल और मीठी गाजर को देखकर तुंरत हलवे की याद आ जाती है। निश्चित तौर पर गाजर से बनने वाला हलवा है ही इतना लाजवाब। गाजर न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती है बल्कि इसमें आपको तंदुरुस्त रखने के लिए बहुत सारे खास गुण होते हैं।
यह आपको स्वस्थ रखने के साथ साथ आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाती है। गाजर का नियमित इस्तेमाल आपके बालों और त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी है। गाजर के ज्यूस को अपनी रोजाना की डाइट का हिस्सा बना लीजिए क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ बहुत गुणकारी है।
1. गाजर के ज्यूस को खास गुणों से भरपूर बनाने का काम इसमें मौजूद बीटा-केरोटिन, विटामिंस और पोटेशियम करते हैं। बीटा-केरोटिन से गाजर विटामिन A का सबसे प्रभावकारी स्त्रोत बनती है। गाजर से शरीर के इम्यून सिस्टम को ताकत मिलती है। विटामिन A से न केवल आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है बल्कि गाजर के ज्यूस का नियमित इस्तेमाल दिल की बीमारियों से भी आपको बचाए रखता है।
2. गाजर के ज्यूस में होने वाला पोटेशियम शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है। गाजर में लीवर को ठीक रखने का भी गुण होता है। पोटेशियम, मैगनीज और मैगनेशियम के साथ मिलकर ब्लड शुगर के स्तर को सामान्य रखता है और इस तरह से शरीर में डायबीटिज के खतरे को कम करता है।
3. गाजर के ज्यूस में विटामिन K होता है जो कि चोट लगने पर रक्त के थक्के जमने में मदद करता है और खून का बहना रोकता है। विटामिन K चोट ठीक करने में कारगर है। गाजर में मौजूद विटामिन C घाव ठीक करने के साथ साथ मसूडों को भी स्वस्थ रखता है।
4. गाजर के ज्यूस में कैंसर से लड़ने का गुण होता है। इसमें केरोटेनोइड नाम का एक खास तत्व होता है जिसे प्रोस्टेट, कोलोन, और स्तन कैंसर से लड़ने में बहुत ही कारगर समझा जाता है।
5. गाजर का ज्यूस शरीर में प्रोटीन की कमी को भी पूरा करने के साथ साथ शरीर को पर्याप्त मात्रा में केल्सियम भी प्रदान करके हड्डियों को मजबूती देता है।
6. गाजर का ज्यूस लीवर को साफ करता है। शरीर में पैदा होने वाले विभिन्न तरह के जहर गाजर के ज्यूस के उपयोग से बाहर निकल जाते हैं। गाजर का ज्यूस लीवर को ताकत देकर उसकी काम करने की क्षमता बढ़ाता है। गाजर का ज्यूस वजन कम करने में भी मदद करता है।
7. गाजर का ज्यूस बच्चे के गर्भावस्था के लिए खास तौर पर लाभकारी है। इसके उपयोग से बच्चे और मां दोनों के स्वास्थ्य में सुधार आता है।
8.
गाजर के ज्यूस से मां के दूध की गुणवत्ता बढ़ जाती है।
9. गाजर का ज्यूस गर्भ में पल रहे बच्चे को इन्फेक्शंस से बचाए रखता है।
10. गाजर का ज्यूस वजन करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए बहुत कारगर है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। कम कैलोरी के कारण यह बहुत अच्छा हेल्दी ड्रिंक है। गाजर का ज्यूस अपने खास गुणों के कारण लगभग सभी डाइट प्लान का हिस्सा बनता है।
गाजर के अन्य नुस्खे : आग से त्वचा जल गई हो तो कच्ची गाजर को पीसकर लगाने से तुरंत लाभ होता है और जले हुए स्थान पर ठंडक पड़ जाती है।
• दिमाग को मजबूत बनाने के लिए गाजर का मुरब्बा प्रतिदिन सुबह लें।
• निम्न रक्तचाप के रोगियों को गाजर के रस में शहद मिलाकर लेना चाहिए। रक्तचाप सामान्य होने लगेगा।
• गाजर का रस, टमाटर का रस, संतरे का रस और चुकंदर का रस लगभग पच्चीस ग्राम की मात्रा में रोजाना दो माह तक लेने से चेहरे के मुंहासे, दाग, झाइयां आदि मिट जाते हैं।
• पथरी की शिकायत में गाजर, चकुंदर और ककड़ी का रस समान मात्रा में लें।
• गाजर पीसकर आग पर सेंककर इसकी पुल्टिस बनाकर बांधने से फोड़े ठीक हो जाते हैं।
• गाजर का अचार तिल्ली रोग को नष्ट करता है।
• अनिद्रा रोग में प्रतिदिन सुबह-शाम एक कप गाजर का रस लें।
• गाजर का सेवन उदर रोग, पित्त, कफ एवं कब्ज का नाश करता है। यह आंतों में जमा मल को तीव्रता से साफ करती है।
• गाजर को उबालकर रस निकाल लें। इसे ठंडा करके 1 कप रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से सीने में उठने वाला दर्द मिट जाता है।
• बच्चों को कच्ची गाजर खिलाने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं।
• गाजर का नित्य सेवन रक्त की कमी को दूर कर रक्त में लौह तत्वों की मात्रा को बढ़ाता है।
01/01/2019
New is the year
New are the hopes
New is the resolution
New are the Spirits
& New are my warm wishes For all
Have a promising & fulfilling New Year🎉🎉
03/09/2018
मेरे और मेरे परिवार की ओर से आप सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं इस पावन अवसर पर कृष्ण भगवान आपके जीवन में खुशी समृद्धि शांति बनाए रखें यह मेरी प्रभु से कामना है जय श्री कृष्ण जय राधे राधे🙏🙏🙏🙏
The Bacteria that live on your skin....
What Happened to your Brain while you Sleep??
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Delhi
110008
