HISAR A Haryana
संतलाल
15/05/2024
प्रेसनोट: जिंदल हाउस के पीए ललित शर्मा के खिलाफ भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन , चुनावी आचार संहिता के कारण टला पैदलमार्च
संतलाल अंबेडकर के सामाजिक आंदोलनों से चिढ़े जिंदल हाउस के पीए ललित शर्मा पर लगे नौकरी से निकालने के आरोप
हिसार,15 मई 2024
जिंदल हाउस के पीए ललित शर्मा पर व्यक्तिगत कुंठा में संतलाल अंबेडकर को नौकरी से निकालने का आरोप लगा है। पीए ललित शर्मा के खिलाफ भीम आर्मी,आजाद समाज पार्टी, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिंदल चौक पर एकत्रित होकर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया और ललित शर्मा को जिंदल ग्रुप से बाहर करने की मांग उठाई। चुनावी आचार संहिता को देखते हुए पुलिस के निवेदन पर भीम आर्मी ने जिंदल हाउस तक पैदलमार्च का कार्यक्रम टाल दिया। भीम आर्मी प्रवक्ता संतलाल अंबेडकर ने कहा की वो पिछले बारह सालों से जिंदल ग्रुप में नौकरी कर रहे है। इसी के साथ भीम आर्मी का झंडा लेकर उन्होंने किसानों, वंचितों, महिलाओं आदि के मुद्दों पर कई बड़े आंदोलन में भी शिरकत की है। इसी कारण पीए ललित शर्मा को व्यक्तिगत कुंठा पैदा हुई है। ललित शर्मा ने कई बार उन्हें सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी से रोका है। संतलाल अंबेडकर का आरोप है कि सामाजिक आंदोलनों में भागीदारी के कारण उन्हें ललित शर्मा का शिकार होना पड़ा है। भीम आर्मी के नेताओं अमित जाटव,प्रदीप यादव,ललित हिसारियाँ आदि ने कहा की बुधवार को उनका सांकेतिक प्रदर्शन था। लेकिन वो पूरी रूप रेखा बनाकर फिर से बड़ा आंदोलन ललित शर्मा के खिलाफ करेंगे। ललित शर्मा ने संतलाल अंबेडकर से पहले भी सैंकड़ों जिंदल ग्रुप के कर्मचारियों को बेवजह नौकरी से निकाला है। भीम आर्मी और किसान संगठन मिलकर जल्द ही फिर से लोकतांत्रिक तरीके से पीए ललित शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। आगामी प्रदर्शन जिंदल हाउस से जिंदल फैक्ट्री तक होगा। संतलाल अंबेडकर की नौकरी बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।छात्र नेता अमित जाटव, पूनम बौध, एएसपी नेता प्रदीप यादव, पवन बलराज सातरोड,जिला अध्यक्ष रमेश राणा वाल्मीकि, काली यादव, मनोज चोपड़ा, किसान नेता ललित हिसारिया,सत्यवान खरोड़ , एएसपी नेता राजमल,केसर, अजय मुवाल,रवि,साहिल,संदीप जाट, कुनाल टांक, राजू, संदीप यादव, अनिल, नितिन,अरुण वाल्मीकि, अजय राजपूत,गोलडी वाल्मीकि, राजेश प्रभुवाला, मंगल, मनोज चोपड़ा, पास्टर बिरूराम, पास्टर हरपाल, पास्टर विक्की मसीह, राजेंद्र , गिंदर , दीपू, कुनाल, भूपेंद्र, नितेश ,कूनू , अजय , रिंकू नयाना, अनिल, बहन सरोज, विनय व अन्य मौजूद रहे।
जारीकर्ता
संतलाल अंबेडकर
प्रवक्ता भीम आर्मी हिसार
9996845330
28/04/2024
21/04/2024
09/04/2024
भीम आर्मी जिंदाबाद.......भाई चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद
[गिरफ्तारी देने से पहले संतलाल अंबेडकर करेंगे कल 10 अप्रैल को हिसार में एक प्रेसवार्ता,दलित समाज के नाम होगा संदेश]
हिसार की प्रिंट/सोशल मीडिया को निमंत्रण...........................................................
दिनांक: 10 अप्रैल 2024
समय: सुबह 11 बजे
स्थान: अंबेडकर फूल मार्किट, नागोरी गेट हिसार.....................................................................................................
सम्मानित मीडिया बंधुओं,
जैसा की आपको याद होगा कि करीब दो साल पहले सिविल अस्पताल हिसार में एक दलित युवक विक्रम कापड़ों के कथित हत्याकांड मामले में 17 दिन तक धरना प्रदर्शन चला था। इसी प्रदर्शन के मामले में दलित संगठनों और पुलिस के बीच लघुसचिवालय गेट पर लाठीचार्ज के बाद पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस ने सिविल लाइंस थाना हिसार में 575 नंबर मुकदमा धारा 307 आदि में दलित नेताओं पर दर्ज किया था।
अब ऐन चुनाव के वक्त इसी मुकदमे की फाइल पुलिस ने दुबारा खोल ली है और भीम आर्मी व दलित नेताओं की आवाज दबाना चाहती है। सरकार के इशारों पर भीम आर्मी हिसार के नेताओं को पुलिस ने नोटिस भेजकर 11 अप्रैल 2024 सुबह 9 बजे कोर्ट चौकी हिसार में तलब किया है। इसलिए अब 11 अप्रैल सुबह 9 बजे भीम आर्मी हिसार के नेता संतलाल अंबेडकर कोर्ट चौकी में जाकर अपनी गिरफ्तारी देंगे।
इसी बाबत कल दिनांक 10 अप्रैल सुबह 11 बजे स्थान अंबेडकर प्रतिमा फूल मार्किट नागोरी गेट हिसार पर एक प्रेस वार्ता कर दलित समाज और जनता के नाम संदेश दिया जाएगा। इसी संदेश को कवरेज करने के लिए आप सादर आमंत्रित है।
आपका अपना
संतलाल अंबेडकर
प्रवक्ता,भीम आर्मी हिसार
Mob 9996845330
26/02/2024
गुरु पर्व पर रविदास छात्रावास मंदिर सिरसा रोड अपने साथियों के साथ पहुंचे बहुत खुशनुमा माहौल देख कर मन को शान्ति मिली और शरीर में नई ऊर्जा का संचार हुआ,, भविष्य में जलद संगठन पार्टी हित में फैसले लेकर एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी को मजबूत करने का काम किया जायेगा। इस शुभ अवसर पर भीम आर्मी हिसार जिला अध्यक्ष भाई रमेश राणा जी छात्र नेता अमित जाटव जी उपस्थित रहे।
एडवोकेट संतलाल अंबेडकर
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी हिसार
099968 45330
03/12/2023
꧁ 𝑯𝒂𝒑𝒑𝒚 𝑩𝒊𝒓𝒕𝒉𝒅𝒂𝒚꧂
🌺🌺🌲🌺🌺🌺🌺🌲🌺🌺
21वी सदी में फूले,शाहू, पेरियार, ललई, अंबेडकर जी की विचारधारा को मजबूती से चलने वाले आंदोलनकारी, संघर्ष शील, व ASP के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एड. चंद्रशेखर आजाद जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई व मंगलकामनाएं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
