PharMed Charcha with Suneel Yadav

PharMed Charcha with Suneel Yadav

Share

in public interest

07/06/2026

Allert
________

क्लोनिडीन दवा के उपयोग पर PvPI का सुरक्षा अलर्ट: हाइपोनेट्रेमिया के संभावित जोखिम के प्रति सतर्क रहें
"फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने एडवाइजरी जारी की, प्रतिकूल प्रभाव की रिपोर्टिंग को आदत बनाएं स्वास्थ्य कर्मी - सुनील यादव"

लखनऊ,

भारतीय भेषज संहिता आयोग (Indian Pharmacopoeia Commission - IPC) के अंतर्गत संचालित Pharmacovigilance Programme of India (PvPI) द्वारा प्राप्त प्रतिकूल औषधीय प्रतिक्रिया (Adverse Drug Reaction - ADR) रिपोर्टों के वैज्ञानिक विश्लेषण एवं विशेषज्ञ समीक्षा के उपरांत क्लोनिडीन (Clonidine) दवा के संबंध में एक महत्वपूर्ण Drug Safety Alert जारी किया गया है।

PvPI द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, क्लोनिडीन के उपयोग से Hyponatremia (रक्त में सोडियम का स्तर कम होना) जैसी प्रतिकूल औषधीय प्रतिक्रिया होने की संभावना पाई गई है। स्वास्थ्यकर्मियों एवं मरीजों को इस संभावित दुष्प्रभाव के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इस क्रम में फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने सभी फार्मासिस्टों को एडवाइजरी जारी की है । फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को दवाओं के औषधीय दुष्प्रमण रिपोर्टिंग की आदत बना लेनी चाहिए , जिससे जनहानि को रोका जा सके । फार्मेसिस्ट जनता के अत्यंत करीब है, मरीजों को औषधियों के प्रति शिक्षित कर उन्हें जागरूक बनाना हमारी जिम्मेदारी है ।

क्लोनिडीन एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप (Hypertension), ADHD के प्रबंधन तथा शराब एवं ओपिओइड सेवन छोड़ने के दौरान उत्पन्न होने वाले लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। यह एक Centrally Acting Alpha-Agonist Hypotensive Agent है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर कार्य करके हृदय गति को कम करती है तथा रक्त वाहिकाओं को शिथिल बनाकर रक्तचाप नियंत्रित करने में सहायता करती है।

हाइपोनेट्रेमिया के संभावित लक्षणों में अत्यधिक कमजोरी, थकान, सिरदर्द, चक्कर आना, भ्रम की स्थिति, मतली, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन तथा गंभीर परिस्थितियों में दौरे या बेहोशी शामिल हो सकते हैं। ऐसे किसी भी लक्षण के प्रकट होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है।

सुनील यादव ने कहा कि PvPI द्वारा जारी होने वाले ऐसे सुरक्षा अलर्ट स्वास्थ्यकर्मियों एवं नागरिकों द्वारा की गई ADR रिपोर्टिंग का ही परिणाम हैं। प्रत्येक रिपोर्ट भविष्य में हजारों मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों से ADR रिपोर्टिंग को नियमित गतिविधि के रूप में अपनाने तथा फार्मासिस्टों से मरीजों को दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

ADR रिपोर्ट करने के लिए:

PvPI Toll Free Helpline: 1800-180-3024

PvPI Mobile App: ADR PvPI App (Google Play Store पर उपलब्ध)

ऑनलाइन रिपोर्टिंग: ADR Monitoring System (ADRMS)

फेडरेशन का संदेश:

"रोगी सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी दवा से होने वाले संदिग्ध दुष्प्रभाव की रिपोर्ट करें, क्योंकि आपकी एक ADR रिपोर्ट अनेक जीवनों को सुरक्षित बना सकती है।"
मेरी अपील
मैं प्रदेश एवं देश के सभी फार्मासिस्टों, चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, लैब तकनीशियनों, अन्य स्वास्थ्य कर्मियों तथा आम नागरिकों से अपील करता हूँ कि:
स्वास्थ्यकर्मियों के लिए
✅ किसी भी दवा के उपयोग के दौरान होने वाली संदिग्ध प्रतिकूल प्रतिक्रिया (ADR) पर सतर्क निगरानी रखें।
✅ यदि कोई ADR दिखाई दे तो उसे अनदेखा न करें, बल्कि PvPI को रिपोर्ट करें।
✅ अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में ADR रिपोर्टिंग की संस्कृति को बढ़ावा दें।
✅ प्रत्येक गंभीर, असामान्य या नई ADR की रिपोर्ट अवश्य करें।
फार्मासिस्टों के लिए
✅ मरीजों को दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें।
✅ ADR की पहचान, दस्तावेजीकरण एवं रिपोर्टिंग में सक्रिय भूमिका निभाएं।
✅ रोगी सुरक्षा (Patient Safety) को अपनी पेशेवर जिम्मेदारी का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
आम जनता के लिए
✅ दवा लेने के बाद किसी भी असामान्य लक्षण या दुष्प्रभाव को गंभीरता से लें।
✅ अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट को इसकी जानकारी दें।
✅ ADR को सीधे PvPI को भी रिपोर्ट किया जा सकता है।
-------------------
Suneel K.Yadav
चीफ फार्मासिस्ट, डॉ. एस.पी.एम. सिविल चिकित्सालय, लखनऊ
अध्यक्ष, फार्मासिस्ट फेडरेशन केंद्रीय समिति
महासचिव, इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन (UP Chapter)
*पूर्व चेयरमैन उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Lucknow