Home Herbal
"हमारा उद्देश्य है घर पर उपलब्ध सहज और प्राकृतिक औषधियों के माध्यम से स्वास्थ्य को सुधारने का ज्ञान प्रदान करना।"
30/12/2023
सोते समय आती है खांसी तो इन 5 चीजों को खाने से मिलेगा जल्द आराम, दूर होगी खांसी
कई बार रात में सोते समय खांसी की समस्या बहुत बढ़ जाती है। इस खांसी से छुटकारा दिलाने में ये 5 घरेलू उपाय आपकी मदद करेंगे।
1. शहद का करें सेवन (Honey)
शहद खांसी से निजात पाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला सदियों पुराना नुस्खा है। शहद में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण आपकी खांसी को रोकने में बेहद असरदार साबित होते हैं। शहद पर हुए एक शोध में यह पाया गया कि शहद आपके म्यूकस को पतला कर खांसी रोकने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके लिए आप सोने से पहले 2 चम्मच शहद पीकर सोएं। ऐसा करने से आपकी नींद में आने वाली खांसी की समस्या से राहत मिलेगी।
2. पीपल की गांठ (Peep Knot)
पीपल की गांठ (Peep Knot) भी आपको खांसी से निजात दिला सकते हैं। पीपल की गांठ को पीसकर उसमें शहद मिलाकर पीने से आपकी सूखी खांसी या फिर रात में अचानक आ रही खांसी से छुटकारा मिलता है। पीपल की गांठ का यह घरेलू नुस्खा (Home Remedy) आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही चला आ रहा है। इसे गर्म पानी के साथ पीने मात्र से ही आपकी रात में अचानक आने वाली खांसी से काफी राहत मिलेगी। इसमे कई अन्य तरह के भी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो खांसी से लड़ने में मददगार माने जाते है। इसलिए अगर आप नींद में आ रही खांसी से परेशान हैं तो इस घरेलू नुस्खे का प्रयोग जरूर करें।
3. अदरक (Ginger)
खांसी से बचने के लिए अदरक का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अदरक में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हें। इसका उपयोग प्राकृतिक रूप से एंटीहिस्टामाइन के रूप में किया जाता है। अदरक का सेवन आपके म्यूकस (Mucus) को पतला करने में भी मदद करता है। इसके लिए आपको अदरक को बारीक पीसकर उसका रस निकालना है। आप चाहें तो अदरक को छोटे आकार में काटकर उसे थोडी देर मुंह में दबाकर थोड़ी देर तक उसे चूसें। ऐसा करने से अदरक का रस आपके गले में अच्छी तरह से अवशोषित हो जाता है और आपको इससे आराम मिलता है।
4. मुलेठी के टुकड़ें (Pieces of Liquorice)
मुलेठी के टुकड़े खांसी के लिए रामबाण सिद्ध होते हैं। यह खांसी के लिए तो फायदेमंद मानी ही जाती है साथ ही आपका रक्त शुद्ध करने में और त्वचा को निखारने में भी यह बेहद कारगर है। खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए आप मुलेठी से बनी चाय या फिर मुलेठी के पानी की भांप भी ले सकते हैं। रात में सोने से पहले आप मुलेठी का पानी भी सकते हैं या फिर इसके टुकड़े को उबालकर इसका रस चूसने से भी यह समस्या काफी हद तक दूर होगी। ऐसा रोजाना करने से आप अचानक रात में आने वाली खांसी से राहत पा सकते हैं।
5. काली मिर्च (Black Pepper)
खांसी का नाम आते ही काली मिर्च को उच्च श्रेणी में रखा जाता है। खांसी के लिए टॉनिक के तौर पर काम करने वाला यह घरेलू नुस्खा आपकी चेस्ट कंजेशन में भी मदद करता है। भारतीय घरों में खांसी से राहत पाने के लिए इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। काली मिर्च से बनी चाय पीने से आपका मयूकस सुचारू रूप से कार्य करता है। रात में अचानक खांसी आने पर काली मिर्च आपके लिए औषधी का काम करती है। खांसी ने पर आप इसे रात में भी खा सकते हैं।
नींद में खांसी आना कोई गंभीर समस्या नहीं है बल्कि यह भी आम समय में खांसी आने जैसे ही एक समस्या है। इससे राहत पाने के लिए आप इस लेख में दिए गए घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं।
Cliquez ici pour réclamer votre Listage Commercial.
Type
Site Web
Adresse
Democratic Republic Of The
147001

04/01/2024