Dr.Ayurveda

Dr.Ayurveda

Share

All treatment

20/03/2022

Follow On our Instagram page
https://www.instagram.com/officialherbalbharat/

29/01/2022

5 तरीके जो आपकी सेक्स लाइफ को कई गुना बेहतर बनाने में करेंगे मदद

रोमांटिक रिश्ते में सेक्स बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर सेक्स लाइफ अच्छी हो तो बहुत सी समस्याएं बिना कॉम्प्लिकेशन के सुलझ जाते हैं। हर इंसान, चाहे वो किसी भी जेंडर के हों, सेक्स को एंजॉय करना चाहते हैं।

कई बार पार्टनर के सहयोग के बावजूद सेक्स हमारे लिए मज़ेदार नहीं रह जाता। ऐसे में हम कभी खुद को तो कभी अपने पार्टनर को दोषी ठहराते हैं। लेकिन परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स, जिनसे आप अपने सेक्स के अनुभव और सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकती हैं।
1. वर्कआउट करें
ये सुनने में घिसा-पिटा लग सकता है लेकिन है 100 प्रतिशत सच। शरीर को फिट रखना आपकी सेक्स लाइफ को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। डांस, योग, हाइक करना, सलाद खाना, समय पर सोना और थोड़ा एक्स्ट्रा सोना आपके शरीर को नई ऊर्जा से भरता है। इससे आपकी सेक्स की इच्छा बढ़ती है।

सेक्स के दौरान शरीर को बहुत स्ट्रेंथ की ज़रूरत पड़ती है। कार्डियो वर्कआउट्स करने से आपका दिल एक्टिव होता है। इसकी वजह से जेनिटल्स और पूरे शरीर में खून का संचार बेहतर तरीके से होता है। इससे सेक्स में आपकी परफॉरमेंस बेहतर होती और ऑर्गैज़्म भी बेहतर होता है।

2. खुद को नियमित रूप से संतुष्ट करें
कहते हैं अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो कोई और क्यों करेगा! इसीलिए नियमित रूप से मास्टरबेट करें। इससे आप समझ पाएंगी कि आपको क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं। मास्टरबेशन को लेकर बहुत सी भ्रांतियां हैं। लेकिन ये वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित है कि मास्टरबेशन का कोई नुकसान नहीं होता। ये तो आपके आपसे सम्बन्ध बेहतर बनाता है।

3. एक-दूसरे को सिखाएं
सेक्स को एक रोज़मर्रा का काम मत बनाइए। नाज़ुक पलों को एक-दूसरे के साथ एन्जॉय करें। अपने पार्टनर को अपनी पसंद की चीज़ें बताएं। ये मान लेना कि उन्हें सब पता होगा और वो सब खुद करेंगे, गलत है। आप दोनों दो अलग इंसान हैं, इसलिए आपकी पसंद-नापसंद अलग होंगी। जब तक आप दोनों एक-दूसरे से कहेंगे नहीं, आप एन्जॉय नहीं कर पाएंगे। इसीलिए खुद को प्लेजर देना अपने पार्टनर को सिखाएं।
4. वैजाइना का ध्यान रखें
बेहतर सेक्स के लिए अपने जेनिटल्स का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। वैजाइना का ड्राई रहना, उसमें खुजली या बदबू आप दोनों के सेक्स एक्सपीरियंस को बर्बाद कर सकता है। इसीलिए सफाई का ध्यान रखें। इसके साथ ही लुब्रिकेशन भी बहुत ज़रूरी है।
5. फैंटेसी को खुलकर जिएं
हर किसी के दिल में सेक्स से जुड़ी बहुत सी फैंटेसी होती हैं। अपने पार्टनर को इसके बारे में खुलकर बताएं। दोनों की रज़ामंदी हो तो कुछ भी गलत या सही नहीं होता। दिल से अपनी और अपने पार्टनर की फैंटेसी को एंजॉय करें। ये आपको कुछ नयापन दिलाएगा और सेक्स को एक बेहतरीन एहसास बना देगा।

16/05/2021
Photos from Dr.Ayurveda's post 16/05/2021
07/05/2021

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आहार...
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आसानी से वायरस का शिकार हो जाते हैं।
ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कोराना वायरस की चपेट में आने वाले ज्यादातर लोग भी वहीं हैं जिनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है, जो कि बच्चों और बुजुर्गों में आम तौर पर देखा जाता है। आइए जानते हैं कि कौन से फूड शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं।
खट्टे फल- अधिकतर रोगों में डॉक्टर मरीज को सिट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फल खाने की सलाह देते हैं। विटामिन सी इम्यून सिस्टम बढ़ाता है और कोल्ड-कफ से लड़ने के लिए शरीर को मजूबत बनाता है।
सिट्रस फ्रूट्स में अंगूर, संतरे, कीनू, नींबू आते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको इन फलों का नियमित सेवन करना चाहिए।
लाल शिमला मिर्च- खट्टे फलों की तुलना में लाल शिमला मिर्च दोगुना विटामिन सी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है।
ब्रोकली- ब्रोकली में ब्रोकली में विटामिन A, C और E के साथ-साथ कई अन्य एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर भी पाए जाते हैं।
अदरक- अदरक में भई कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अपने खाने-पीने की चीजों में इसे जरूर शामिल करें. सौंफ या शहद के साथ इसका सेवन करने से इसके परिणाम ज्यादा बेहतर होंगे।
लहसुन- लहसुन में भी कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। सूप या सलाद के अलावा आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं।
तुलसी- इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने वाले तत्वों से भरपूर तुलसी बेहद गुणकारी है। रोजाना सुबह एक चम्मच तुलसी लेने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता है।
पालक- पालक में ना सिर्फ विटामिन सी बल्कि कई एंटीऑक्सिडेंट और बीटा कैरोटीन भी होता है जो हमारे शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।
बादाम- जुकाम से बचाव के लिए शरीर में विटामिन E का होना बहुत जरूरी. विटामिन E इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है। बादाम में विटामिन E के साथ-साथ हेल्दी फैट भी पाया जाता है।
हल्दी- हल्दी को सबसे सेहतमंद मसाला माना जाता है. हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन मांसपेशियों की रक्षा करती है और उसे मजबूत बनाती है।
पपीता- पपीता भी विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है. पपीते में पपेन पाया जाता है जो एक पाचक एंजाइम होता है। पपीते में पोटेशियम, विटामिन बी और फोलेट की अच्छी मात्रा होती है, जो आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।
बेरीज- अंगूर, ब्लू बेरीज, क्रैनबेरीज, स्ट्रॉबेरीज, कोकोआ, डार्क चॉकलेट जैसी खाने की चीजें न सिर्फ पैराबैंगनी किरणों और फंगल इंफेक्शन के मामले में असरदार हैं, बल्कि ये तमाम तरह के वायरस से भी शरीर की सुरक्षा करते हैं।
नारियल का तेल- घर में खाना बनाते समय सरसों के तेल या रिफाइंड की जगह नारियल के तेल का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होगा।
0 comme

07/05/2021

Call Now :+9198883-91993

07/05/2021

Call Now : +9198883-91993

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Amritsar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Batala Road
Amritsar
143001