PK News -Ayodhya

PK News -Ayodhya

Share

पी के न्यूज का मतलब है कि आसपास हो रही घटनाओं और सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए लोगों की बात आप तक रखना है.

Photos from PK News -Ayodhya's post 19/06/2026

रुदौली विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री #जी ने पावन माँ कामाख्या धाम पहुंचकर माता रानी के दर्शन-पूजन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ कामाख्या धाम की इस पवित्र भूमि पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आगमन समस्त क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण है। उनके करकमलों से क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ भी हुआ,जो रुदौली के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

19/06/2026

वैष्णव देवी दर्शन कर घर लौट रहे गुमशुदा की तलाश में लगा परिवार 🚩

21/05/2026

मृतक आशू दुबे के परिजन से मिले राजन पांडेय
अयोध्या:🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺
बीते सप्ताह मिल्कीपुर के खरिअवना ग्राम सभा के युवक की बल्दीराय में सड़क हादसे में मौत हो गई थी.
जबकि परिजनों का कहना है कि आशू दुबे की सड़क हादसे में मौत नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है. इसकी जांच करवाने संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर परिजन पुलिस अधिकारियों से फरियाद कर रहे हैं।
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
समाजसेवी राजन पांडेय ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए कहा कि ये लड़ाई अब वह स्वयं अपने स्तर पर लड़ेंगे।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि यदि परिजनों को शंका है कि उसकी हत्या की गई है तो उनके शंका का समाधान करना पुलिस का नैतिक कर्तव्य है।☝️☝️☝️😯😯😯😯😯😯😯😯
उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर बल्दीराय पुलिस इसको जांच नहीं करती है तो वो स्वयं पीड़ित परिवार को लेकर माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर उनको इस मामले से अवगत करवाएंगे।

05/05/2026

अयोध्या :- 🌹पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया।उन्होंने कहा, आजादी के बाद पहली बार बंगाल की जनता ने खुली हवा में सांस ली और इसका पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं व भारतीय जनता पार्टी को जाता है। इस जीत के पीछे एक व्यक्ति का नाम लेते हुए उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को श्रेय दिया। बृजभूषण ने कहा, यह उन्हीं की सबसे बड़ी रणनीति का नतीजा है, जिसके कारण देश आज यह दिन देख पा रहा है।उन्हें खुद भी यकीन नहीं था कि ऐसा दिन आएगा जब बंगाल के लोग खुलकर सांस ले सकेंगे।विपक्ष द्वारा लगाए गए लोकतंत्र की लूट के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह चुप्पी साध गए। उन्होंने साफ कहा कि इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं बोलेंगे। आज ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार पर मुख्य अतिथि के रूप में बृजभूषण शरण सिंह मधुर मिलन के द्वारा कराए गए विशाल भंडारे के कार्यक्रम के दौरान अयोध्या पहुंचे थे।🤗🤫🤔😜🤗🤫🤔😜🤗🤫🤔

05/05/2026

आखिर आंधी से गिरे पेड़ की चपेट में आये मकान से पेड़ काटकर हटाया गया । बहुत नुकसान हुआ गरीब का । हैदरगंज के रौहारी की है घटना ।

05/05/2026

बलरामपुर गांव में जांच करती हैदरगंज पुलिस

05/05/2026
05/05/2026

बलरामपुर

05/05/2026

100 दिवसीय अभियान: जाना बाजार स्वास्थ्य केंद्र में लगा क्षय रोग जांच शिविर, 40 मरीजों का परीक्षण🎉
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सोमवार को जाना बाजार स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएचओ ममता वर्मा एवं नेत्र परीक्षण अधिकारी शैलेंद्र चौरसिया ने फीता काटकर किया। दोपहर तक चले शिविर में कुल 40 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
शिविर में सीएचओ ममता वर्मा, नेत्र परीक्षण अधिकारी शैलेंद्र चौरसिया, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (टीबी) लवकुश मौर्य एवं एक्स-रे टेक्नीशियन रेनू वर्मा ने मरीजों की शुगर, बीपी, एक्स-रे तथा बलगम की जांच की। संभावित क्षय रोगियों को चिह्नित कर उन्हें नि:शुल्क दवा एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर संगिनी मिथिलेश पांडेय, आशा कार्यकत्री लालमनि, किरण श्रीवास्तव, कुसुम देवी, हीरामती, प्रेमलता, बिंदुमती, मीरा देवी, शांति देवी, स्नेह लता, कमलेश पाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। क्षय रोग की जांच व इलाज पूरी तरह नि:शुल्क है।

29/04/2026

यातायात की उड़ रही धज्जियां 😭😭😭😭😭😭 #दुर्घटना

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Ayodhya?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Ayodhya