Jeevan Arogya Ayurveda

Jeevan Arogya Ayurveda

Share

Health/Beauty Please call for all information.

26/12/2021

#दालचीनी की #चाय से करें सुबह की शुरुआत, यह देगी हर रोग को मात-
अगर सुबह की शुरुआत आप दालचीनी की चाय से करते हैं तो आपकी #पाचन शक्ति भी सुधरेगी, साथ ही आपका #वजन भी कम होगा।

अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो दालचीनी की चाय का सेवन जरूर करें, क्योंकि सुबह के वक्त में दालचीनी की चाय पीने से #मेटाबॉलिज्म और पाचन में सुधार होता है जिससे मोटापे को कम करने में भी मदद मिलती है।

दालचीनी से #बीपी को नियंत्रित रखा जा सकता है, साथ ही बीमारियों के खतरे को भी कम करने के लिए दालचीनी बहुत फायदेमंद है। इसमें पॉलिफीनॉल एंटीऑक्सीडेंट होता, जो बीपी कंट्रोल करने में मददगार है।

अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो इसके लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है जिसमें कारगर है दालचीनी की चाय। इसके नियमित सेवन से आप इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।

दालचीनी की चाय हार्मोन में इंसुलिन को अचानक बढ़ने से रोकती है। इस चाय में कैलोरीज नहीं होती तथा यह और अधिक कैलोरीज कम करने में सहायक होती है।
👉 कैसे बनाएं दालचीनी की चाय:
1 लीटर पानी में 2 चम्मच दालचीनी का पावडर डालें। इसके साथ ही इसमें 1 चम्मच #शहद मिला लें और इसे अच्छी तरह से उबाल लें और हर सुबह इसका सेवन करें।

26/12/2021

#निर्गुण्डी का पौधा है #माइग्रेन में उपयोगी-
निर्गुण्डी एक बहुत ही गुणी #औषधि है जो कफ और वात को नष्ट करता है और दर्द को कम करता है। निर्गुण्डी के पौधे को माइग्रेन से आराम के लिए काफी उपयोगी माना गया है। आइये जाने कैसे करना है इसका उपयोग-
निर्गुण्डी के पत्ते लें और #पानी के साथ पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को माथे पर लगाएँ। निर्गुण्डी के सूखे पत्तों का धूआं करें और उसको सूँघे, इससे आपको तत्काल राहत मिलेगी। इसके अलावा, इसके ताजे पत्तों के रस को हल्का सा #गर्म करके 2-2 बूंद कान में डालने से माइग्रेन का दर्द #खत्म हो जाता है।

26/12/2021

#भारतीय मसालों में #अजवाइन काफी फेमस है, इसे कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन अपनी खुशबू की वजह से जाना जाता है। अजवाइन सिर दर्द, पेट दर्द और कई बीमारियों से बचाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ अजवायन ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं। अजवाइन के पत्तों को अलग-अलग नाम से जाना जाता है #ऑरगेनो, #सेलेरी और इंडियन #बोरेज के नाम से।
अजवाइन के पत्तों में #विटामिन के, ए और सी से भरपूर होने के साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भी अच्छी मात्रा होती है। इसलिए आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं, इसके अलावा आप इसकी चाय, सूप, पराठे और पकौड़े में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप सुबह-सुबह तरोताजा महसूस करना चाहते हैं, तो अपने घर में एक छोटा सा अजवाइन का #पौधा जरूर लगाएं, ताकि इसकी पत्तियों का इस्तेमाल कर आप कई समस्याओं से छुटकारा पा सकें। आइए आज जानते हैं अजवाइन की पत्तियों के इस्तेमाल से होने वाले लाभ-
#मूत्र संबंधी समस्या से निजात-
संतुलित मात्रा में सोडियम, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम होने के कारण इससे मूत्र संबंधित परेशानी नहीं होती। पाचन नली और मस्तिष्क में किसी भी तरह के संक्रमण और सूजन को रोकने में भी मददगार है। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं।
#फेफड़ों के लिए फायदेमंद-
अजवायन के पत्तों की चाय पीने से न सिर्फ पेट साफ होता है बल्कि इससे जुड़ी बीमारियां भी खत्म होती है। यह एक औषधीय जड़ी-बूटी है, जिसका प्राचीन दिनों से प्रयोग किया जाता आ रहा है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक, एंटीकैंसर और एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं जिससे आपको कई शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
#खांसी-जुकाम को दूर करें -
लगातार ठंड और खांसी को दूर करने के लिए अजवायन के पत्तों का घरेलू नुस्खा काम आ सकता है। इसके लिए आजवायन की पत्तियों को पानी में उबालकर तैयार कर सकते हैं। अगर आपको ठंड लगी है और खांसी है तो ये काढ़ा काम करेगा। इसका स्‍वाद बढ़ाने के लिए आप शहद का इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं।

26/12/2021

#मधुमेह (Diabetes) से हैं पीड़ित तो ले मेथीदाना-

#मेथीदाने का इस्तेमाल हर दिन घर में बतौर मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन इसके सेवन से मधुमेह को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए आप दो चम्मच मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगोएं और सुबह उस पानी का सेवन करें। साथ ही मेथी के बीज को भी चबा लें। आप चाहें तो मेथीदाने के पाउडर को गर्म या ठंडे दूध के साथ भी पी सकते हैं।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Baddi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Baddi
173205