Smart Bihar News

Smart Bihar News

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Smart Bihar News, Health/Beauty, BHAGALPUR, Bhagalpur.

SMART BIHAR NEWS
Smart Bihar News एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको बिहार की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सही तरीके से मिलती है।
हम लाते हैं:
📰 बिहार की ताज़ा खबरें (Breaking News)
🎤 राजनीतिक अपडेट
🏫 शिक्षा और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी

19/06/2026
17/06/2026

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैनी दक्षिणी में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सहयोग सह जन कल्याण शिविर योजना के तहत पुरैनी दक्षिणी पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचलाधिकारी सतीश कुमार समेत
प्रखंड और पंचायत स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अधिवक्ता जर्रार अहमद राजद नेत्री राबिया खातून पंचायत के जन-प्रतिनिधि मुखिया मोहम्मद शाहबाज अंसारी उप मुखिया सिराजुल कचहरी सचिव फिरदौस अहमद रीता कुमारी एवं वार्ड सदस्यों द्वारा अधिकारियों का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए आवेदन लिए गए। शिविर में भूमिहीन लोगों के बीच भूमि का पर्चा, राशन कार्ड तथा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे अधिकारियों ने कहा की सरकार की इस पहल का उद्देश्य लोगों को प्रखंड और अंचल कार्यालयों के चक्कर से राहत देना है। ताकि गांव स्तर पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके। साथ ही ये भी बताया गया की प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए 30 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जो सरकार की एक महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी ये योजना चल रही है, जिसमें प्रत्येक प्रथम और तृतीय मंगलवार को प्रत्येक पंचायत में घूम घूम के सहयोग शिविर का आयोजन करना है। वहीं आपको बताते चलें की इस सहयोग शिविर में ग्राम कचहरी पुरैनी दक्षिणी के सचिव मोहम्मद फिरदौस अहमद ने कहा कि सरकार अपनी तरफ से ग्राम कचहरी को सारी सुविधाएं दे रखी है एक न्याय मित्र जो छोटे-छोटे मामलों में कानूनी सलाह देने एवं कचरी सचिव जो कार्यालय के सभी रोकड़ बही पणजी रखने एवं लिखने के लिए सरकार ने नियुक्त की है साथ ही साथ जनप्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित ग्राम कचहरी में 13 सदस्य एक उपसरपंच एवं सरपंच रहते हैं साथ ही साथ सम्मन पहूचाने के लिए चौकीदार भी रहते हैं इसके अलावा प्रत्येक वर्ष सरकार ग्राम कचहरी के कार्यालय को क्षतिपूर्ति की राशि भी देते रहते हैं ताकि जनता को किसी भी तरह का कोई समस्या न हो। सबसे बड़ी समस्या है महिला सरपंच परदेनशीं हैं वह आज तक ग्राम कचहरी कार्यालय में एक भी पंचायत में उपस्थित नहीं हुई है। सरपंच पति ही विराजमान रहता है और सरपंच के कुर्सी का दुरुपयोग कर अपना रोजी-रोटी चला रहा है जनता के समस्या से कोई लेना नहीं है ऐसे बदहाली ग्राम कचहरी से जनता अपने न्याय के लिए थक हार कर अपने आप को कोषते रहता है पीड़िता द्वारा जो आवेदन दिया जाता है उसे भी ऑनलाइन नहीं करता है मनमानी तरीके से सम्मन जारी कर पीड़िता को चौकीदार का भय दिखाकर अपने आवास पर बुलाता है और कचहरी के नाम पर अपना दुकान चला रहा है

17/06/2026

आज बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के निर्देश पर नेता प्रतिभक्त तेजस्वी यादव के आवाहन पर पूरे बिहार में राज्यव्यापी एक दिवसीय जिला स्तरीय महा धरना प्रदर्शन के क्रम में भागलपुर जिले के समाहरणालय के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर के बैनर तले राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री जयप्रकाश नारायण यादव उपस्थित रहे,

14/06/2026

आज दिनांक 14 जून 2026 को बांका जिला अतिथि गृह में जिला राष्ट्रीय जनता दल बांका के द्वारा आगामी 17 जून को होने वाले जिला मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन के सफलता को अंजाम देने के लिए बांका राजद जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बांका सह नाथनगर विधानसभा के प्रत्याशी रहे शेख़ जियाउल हसन उर्फ जेड हसन उपस्थित हुए,
सभी प्रखंडों से आए हुए प्रखंड अध्यक्षों ने अपनी-आप की भागीदारी की एक अनुमानित संख्या बताई और बांका जिला के सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने स्तर से तैयारी की योजना सार्वजनिक रूप से रखा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शेख जियाउल हसन उर्फ जड़ हसन ने कहा कि आगामी जो 17 जून को जिला मुख्यालय में राजव्यापी धरना दिया जाएगा यह प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व से निश्चित है इसकी समीक्षा को लेकर हम सभी आज बांका में बैठक कर रहे हैं और आगे जेड हसन ने कहा कि यह धरना महंगाई बेरोजगारी संगठित , भ्रष्टाचार , लूट थी और गिरती विधि व्यवस्था गरीबों पर हो रहे अत्याचार एवं आम आम के ज्वलंत मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल सड़कों पर आंदोलन के माध्यम से सरकार को जगाने का कार्य करेगी क्योंकि लगातार सरकार अपने इन योजनाओं में विफल है, लगातार सरकार बड़ा खिली और सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही हैं ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय जनता दल आम आवाम की लगातार लड़ाई लड़ती रही है आज भी उनकी आवाज को मजबूती से बुलंद करने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के संदेश और उनके सोच को धरातल पर उतरने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर आगामी 17 तारीख को जिला राष्ट्रीय जनता दल बांका के बैनर तले जिला मुख्यालय बांका में अपना धरना प्रदर्शन करके सरकार को जगाने का कार्य करेंगे,

14/06/2026

जिला भागलपुर के इब्राहिमपुर फुलवरिया सजौर स्थित जामिया कासिमुल उलूम के तत्वावधान में हिफ्ज़-ए-कुरआन पूरा करने वाले छात्रों की दस्तारबंदी के अवसर पर एक भव्य दस्तारबंदी जलसा एवं समाज सुधार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना अताुर्रहमान अता ने की, जबकि संचालन मौलाना सूफियान हैदर (रांची) ने किया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए उलेमा,मुफ्ती, बुद्धिजीवी और शायरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन जामिया के संस्थापक एवं मोहतमिम मौलाना रियाज साहब तथा नाज़िम-ए-जलसा हाफिज अरशद इशाअती ने किया। हाजी अज़ीमुद्दीन (बेंगलुरु) के संरक्षण में आयोजित इस सम्मेलन में मौलाना जमील अहमद कासमी,मौलाना सोहराब,मुफ्ती सईदुन्नजीब,मुफ्ती खुर्शीद अनवर कासमी,मौलाना असद आज़मी और मोहम्मद जसीमुद्दीन सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने संबोधित किय

10/06/2026

भागलपुर
सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, सरकारी पिस्टल और गोलियां बरामद

08/06/2026

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन प्रखंड सबौर जगदीशपुर और नाथनगर प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक तथा विचार विमर्श किया गया,
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नाथनगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर जेड हसन उपस्थित थे, और कार्यक्रम के अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता सौरव यादव ने की कार्यक्रम के शुरुआत नाथनगर के प्रत्याशी रहे जेड हसन को जिला राष्ट्रीय जनता दल बांका के जिला प्रभारी बनने के उपरांत फूल माला अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम में जेड हसन ने कहा कि आगामी जो प्रदेश के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम है जो 9 जून को प्रखंड स्तर पर और 17 जून को जिला स्तर पर एक दिवसीय धरना महंगाई बेरोजगारी भारतीय अपराध गिरता कानून व्यवस्था के खिलाफ किया जाना है

08/06/2026

भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र स्थित अहमद नगर में प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मोहम्मद नईमुद्दीन के सुपुत्र डॉ. मोहम्मद जसीमुद्दीन द्वारा नए होम्योपैथिक केंद्र “रॉयल क्लिनिक” का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Bhagalpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


BHAGALPUR
Bhagalpur