Arogya Bharti

Arogya Bharti

Share

HEALTHY PERSON, HEALTHY FAMILY, HEALTHY VILLAGE HEALTHY NATION

Photos from Arogya Bharti's post 03/04/2019

#आरोग्य #भारती #कानुपर #प्रात
पांच दिवसीय योग शिविर

आरोग्य भारती कानपुर प्रांत की ओर से गुरूवार को जय नारायण विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मधुमेह योग प्रबंधन कार्यक्रम में लोगों रको ब्लड शुगर नियंत्रित रखने की यौगिक क्रियाएं बताई गई। इन क्रियाओं का नियमित अभ्यास करके रोग को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसके साथ ही व्यक्ति का मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा। इससे लाइफ क्वालिटी बनी रहेगी। डायबिटीज नियंत्रित रखने के लिए कंडूक आसन, उष्ट्रासन व सूक्ष्म प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही योगासनों के अभ्यास का शरीर और मन पर पढ़ने वाले प्रभाव के संबंध में बताया गया। इससे स्ट्रेस भी नियंत्रित रहता है। प्रथम दिवस आरोग्य भारती के क्षेत्र संयोजक ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरि के पूजन से किया। योगाचार्य व मुख्य प्रशिक्षक श्रीनिवास मूर्ति ने मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए सूर्य नमस्कार की 12 विधाएं बताई और अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती कानपुर प्रांत के सचिव डाॅ. अनोखे लाल पाठक व धन्यवाद संयोजक डाॅ. देवेश तिवारी ने किया। यहां डाॅ. बीवी शुक्ला, डाॅ. बीएन त्रिपाठी, डाॅ. सीमा द्विवेदी, डाॅ. बीएन आचार्य आदि मौजूद रहे।

Photos from Arogya Bharti's post 03/04/2019

#आरोग्य #भारती #गुजरात #प्रांत
स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न

24 मार्च 2019 रविवार को आरोग्य भारती गुजरात प्रान्त, भावनगर तथा रेनबो फाउंडेशन के संयुक्त संयोजन से निर्धन विद्यार्थियों हेतु स्वास्थ्य प्रबोधन एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता माननीय प्रवीण जी भावसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरोग्य भारती रहे । कार्यक्रम के प्रारम्भ में आरोग्य भारती गुजरात प्रान्त के सचिव डॉ. अमृत प्रजापति जी ने ओम के उच्चारण के साथ ओम के महत्व को प्रदर्शित किया । तदुपरांत श्री प्रवीण जी ने विद्यार्थियों को दैनिक दिनचर्या के विषय मे जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि निरोग रहने के लिए प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए, सूर्य नमस्कार करना चाहिए, अन्य आसान और व्यायाम करने चाहिए, आहार और विहार के विषय में उपयोगी जानकारी दी। प्रबोधन उपरांत प्रवीण जी के द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई । इस कार्यक्रम में आरोग्य भारती गुजरात प्रान्त के घरेलू आयाम प्रमुख डॉ. पवन शर्मा तथा आरोग्य भारती भावनगर के अध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा जी के साथ संयोजक नटू भाई वनरा और अन्य कार्यकर्ता के रूप में डॉ. राजन जी, डॉ. निरंजन शर्मा डॉ. जिगर शाह, डॉ. विपुल व्यास, डॉ. राजुभाई रोजिया, विजयभाई घोरी, तथा रेनबो फाउंडेशन के पदाधिकारी श्री किशोर भाई तथा अवध किशोर जी क्षेत्र संगठन मंत्री अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में लगभग 120 विद्यार्थियों ने ज्ञानार्जन प्राप्त किया । अंत मे डॉ अमृत प्रजापति जी ने शान्ति मंत्र बोलकर कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान की ।

Photos from Arogya Bharti's post 03/04/2019

#आरोग्य #भारती
#हिमाचल #प्रदेश #प्रांतीय #अधिवेशन #ऊना में सम्पन्न

आरोग्य भारती हिमाचल प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन रेस्ट हाउस ऊना में संपन्न हुआ। जिसमें हिमाचल प्रांत कार्यवाहक किस्मत कुमार अधिकारी के रूप में उपस्थिति हुए। जबकि आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. राकेश पंडित मुख्य वक्ता रहें। हिमाचल में संगठन की गतिविधियों पर जानकारी देते हुए प्रांत सचिव डाॅ. हेमराज शर्मा ने कहा कि संगठन की दृष्टि से हिमाचल के सभी 26 जिलों में कार्यकारिणी का गठन हो चुका है तथा स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में आरोग्य भारती 13 मुख्य आयामों पर कार्य कर रही है। जिसमें मुख्य रूप से आरोग्य मित्र केंद्र, अपना ग्राम स्वस्थ ग्राम, स्वास्थ्य प्रबोधन, योग, घरेलू उपचार, विद्यालय स्वास्थ्य, मधुमेह प्रबंधन, वन औषधी परिचय आदि प्रमुख हैं।
हिमाचल प्रांत अध्यक्ष डाॅ. चमन सिंह चैहान ने कहा कि आरोग्य भारती का गठन समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा सजगता लाने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर है तथा योग आयुर्वेद व घरेलू उपचार का प्रचार कर रहे हैं। मुख्य वक्ता डाॅ. राकेश पंडित ने कहा कि बीमार होने के बाद डाॅ. के पास जाना हमारी मजबूरी होती है। परंतु हम बिमार ही न हों आरोग्य भारती इस मिशन पर कार्य करती है। आजकल की दौड़ भाग भरी जिन्दगी में हम अपने शरीर का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है कि अग्निहोत्र से कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। तथा गौमूत्र से अनकों बिमारियों का इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती का मूल मंत्र है स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ समाज।
पालक अधिकारी किस्मत कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में डाॅक्टर, रिटायर कर्मचारी, किसान तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में रूची रखने वाले सेवा भावी आरोग्य भारती से जुड़े जिससे संस्था का उद्देश्य स्वस्थ ग्राम से स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। इस दौरान प्रांत योग प्रमुख किशोर ठाकुर, डाॅ. यादवेन्द्र ठाकुर, डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. सोनी कपिल, वैद्य अनिल भारद्वाज, डाॅ. जगजीत कौर, डाॅ. गुरविन्द सिंह, पवन वाता, डाॅ. कुलदीप कुमार डाॅ. अनिल शर्मा, डाॅ. जनकराज, डाॅ. नागेश कुमार शर्मा, जयगोपाल शर्मा , डाॅ. अनिल मेहता, डाॅ. धीरज शर्मा आदि तीन दर्जन से अधिक चिकित्सक अधिकारी उपस्थित थे।

21/03/2019

आप सभी को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

28/02/2019

आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक वार्ष्णेय से खास बातचीत

Photos from Arogya Bharti's post 09/02/2019

#आरोग्य #भारती #मध्यभारत प्रांत
राज्य स्वास्थ्य ज्ञान परीक्षा संपन्न

आरोग्य भारती मध्यभारत द्वारा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के सहयोग से संचालित अभियान चिंरजीव परियोजना के अंतर्गत आनंदमय स्वास्थ्य जीवन के लिए खाद्य सुरक्षा एवं पोषण विषय पर राज्य स्तरीय स्वास्थ्य ज्ञान परीक्षा एवं स्वास्थ्य प्रबोधन का आयोजन दिनांक 08 फरवरी 2019, सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान, हर्षवर्धन नगर भोपाल में किया गया। इस कार्यक्रम में 150 प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप ग्राम भारती के प्रांत सह सचिव वीरेन्द्र सिंह सेंगर, डाॅ. राकेश मिश्रा, रूपेश विश्वकर्मा, ग्राम भारती के प्रांत कार्यालय प्रमुख श्री गोपाल जी सोनी, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. मधुसूदन देशपाण्डे, डाॅ. शक्ति रावत, डाॅ. ईशा, डाॅ. ब्रजेश मालवीय आरोग्य भारती के केंद्रीय कार्यालय व्यवस्था प्रमुख अभिषेक खरे उपस्थित रहे। मंच का संचालन ग्राम भारती के भोपाल जिला प्रमुख महेन्द्र सिंह चैहान ने किया।
उल्लेखनीय है कि आरोग्य भारती द्वारा विगत 13 वर्षों से स्वास्थ्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में किया जा रहा है। मध्यभारत में इस वर्ष 6400 से अधिक छात्र-छात्राएं विद्यालय स्तर की परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालयों से प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों की जिला स्तर की परीक्षा 17 जिलों में आयोजित की गई, इनमें से प्रथम 3 स्थान पर आए प्रतिभागी राज्य स्तरीय परीक्षा में शामिल हुए । जिसमें प्रथम स्थान पर महक कापसे जिला बैतूल, द्वितीय स्थान पर शिवानी गौर जिला हरदा, तृतीय स्थान पर विजय केवट जिला दतिया, एवं सांत्वना पुरस्कार धर्मेन्द्र जिला राजगढ़ तथा मनीष पाल जिला होशंगाबाद ने प्राप्त किया।
प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र एवं आर्कषक उपहार सौजन्य से प्रदान किए गए।

22/01/2019

#आरोग्य #भारती #मालवा प्रान्त
#महिला #कार्यशाला सम्पन्न
https://youtu.be/L75CEb_fMg8

Photos from Arogya Bharti's post 22/01/2019

#आरोग्य #भारती #मालवा प्रान्त
#महिला #कार्यशाला सम्पन्न
भारती मालवा प्रान्त के इंदौर महानगर द्वारा की गई महिला कार्यशाला जिसमें मुख्य वक्ता आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डाॅ. अशोक कुमार वार्ष्णेय, मालवा प्रांत सचिव डाॅ. लोकेश जोशी उपस्थिति थे।
डाॅ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान में चिकित्सा जगत में उपलब्ध रोगों में से 70 प्रतिषत रोग इसी श्रेणी के है, अर्थात जीवनषैली जनित रोग (Life Style Disorders), जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अनिद्रा, सफेद दाग, स्पोंडिलाइटिस (Spondylitis), अवसाद, कैंसर, भूलना आदि, जैसे इनका नाम है जीवनषैली जनित रोग, वैसा ही इनका निदान भी है। व्यक्ति अपनी जीवनषैली यथा दिनचर्या, आहार-विहार, यथासम्भव प्रकृति के साथ रहना आदि व्यवस्थित कर ले तो वह स्वस्थ रह सकता है। ऐसा करने में किसी औषधि की भी आवष्यकता नहीं है।
आज व्यक्ति अपने को प्रगतिषील, प्रदर्षित करने के कारण प्रकृति से दूर होता जा रहा है। रात्रि में देर से भोजन करना, सोते समय इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग करना, जिसके कारण देर रात्रि मंे सोना होता है, परिणामस्वरूप प्रातःकाल भी देर से जागरण होता है जिसके कारण प्रातःकाल की ऊर्जादायक वायु से वंचित हो जाता है और अगर यह उसका प्रतिदिन का अभ्यास क्रम हो गया तो दिनभर एवं जीवन भर सुस्त एवं आलसी ही बन जाता है, ऐसे व्यक्ति का प्रत्येक कार्य देर से होता है।
बचपन में या किषोर आयु में बच्चों के चलने, बोलने, बैठने या खड़े होने के बारे में अभिभावकों ने उचित ध्यान नहीं दिया या असावधानीवष बच्चों का च्वेजनतम गलत अभ्यास में आ गया तो यही गलत स्थिति (Posture) बडे़ होने पर रोग का कारण बनती है, परिणामस्वरूप कभी-कभी यह स्थिति उसके व्यक्तित्व में भी प्रकट होने लगती है।
कभी-कभी बच्चे भोजन में कुछ विषिष्ट वस्तुओं को ही खाना पसंद करते है, अभिभावक भी छोटा मानकर वैसा ही पालन करते है। भोजन करते समय टीवी देखना, मोबाईल पर विडियों देखना भी गलत अभ्यास को प्रोत्साहन देता है। अगर ऐसा व्यक्ति की दिनचर्या का अंग बना तो ऐसा भोजन कुछ पोषक तत्वों से उसे वंचित कर देगा। अगर माता-पिता ने कुषलता से, सृजनात्मक पद्धति और नवाचार का प्रयोग किया तो बच्चों को संतुलित आहार के साथ-साथ भोजन की पूर्ण पौष्टिकता का लाभ मिल सकता है।
कार्यशाला में 200 से अधिक महिलाएं सम्मिलित हुई ।

Photos from Arogya Bharti's post 18/01/2019

#आरोग्य #भारती #मध्यभारत
#राज्य #स्तरीय #स्वास्थ्य #ज्ञान #परीक्षा #मालवा #प्रांत

आरोग्य भारती मध्यभारत एवं मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् भोपाल के सयुक्त तत्वाधान में ग्राम भारती मालवा प्रांत के सहयोग से अभियान चिरंजीव परियोजना के अंतर्गत आनंदमय स्वस्थ जीवन के लिए खाद्य सुरक्षा एवं पोषण विषय पर राज्य स्तरी स्वास्थ्य ज्ञान परीक्षा एवं स्वास्थ्य प्रबोधन का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर जावरा एवं इंदौर दिनांक 13 जनवरी 2019 को संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. विष्णु सेन कच्छावा आरोग्य भारती प्रांत संयोजक, डाॅ. लोकेश जोशी आरोग्य भारती मालवा प्रांत सचिव, श्री जुगलकिशोर श्रोत्रिय प्रांत प्रमुख मालवा, श्री जितेन्द्र जी गुहा कार्यालय प्रमुख ग्राम भारती मालवा, रमेश राठौर जिला संचिव जावरा, डाॅ. दिवाकर पटेल, अभिषेक खरे केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी आरोग्य भारती उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि आरोग्य भारती विगत 13 वर्षों से स्वास्थ्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में किया जा रहा है। मालवा अंचल में इस वर्ष 16 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं विद्यालय स्तर की परीक्षा में शामिल हुए विद्यालयों से प्रथम स्थान पर आए प्रतिभागियों की जिला स्तर की परीक्षा 16 जिलों में आयोजित की गई इनमें से प्रथम तीन स्थान पर आए प्रतिभागी राज्य स्तरीय परीक्षा में शामिल हुए। ग्राम भारती जिला जावरा तथा इंदौर में आयोजित मालवा प्रांत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ललिता विश्वकर्मा, दिव्यांश पाटीदार द्वितीय स्थान पर अरूण मालवीय, मनीषा मीणा तृतीय स्थान पर निशा जाट, खुशी चैहान तथा सांत्वना पुरस्कार गीता, सुरभि चैहान रही। अतिथि द्वारा सफल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र एवं आकर्षक उपहार सौजन्य से प्रदान किए गए।

Photos from Arogya Bharti's post 18/01/2019

#आरोग्य #भारती #मध्यभारत, #भोपाल
राष्ट्रीय युवा दिवस पर
स्वस्थ प्रबोधन एवं स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर चोपड़ा कलां, विदिशा रोड पर स्थित श्री एस.एल. मैमोरियल हाई सेकेंडरी स्कूल में आरोग्य भारती मध्यभारत द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सूर्य नमस्कार, स्वस्थ प्रबोधन एवं स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. शैलेश मानकर, डॉण. ईशा, डॉ. ब्रजेश मालवीय एवं आरोग्य भारती के प्रांतीय कार्यालय प्रभारी अभिषेक खरे उपस्थित रहे।
डॉ. शैलेश मानकर जी ने सूर्य नमस्कार, स्वस्थ जीवन शैली तथा खाद्य सुरक्षा एवं पोषण आहार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें प्रातः काल जल्दी उठकर नित्य क्रिया करके व्यायाम करना चाहिए, उसके बाद पोषण युक्त आहार को ग्रहण करना जिससे शरीर को विटामिन और पोषण मिल सके। आगे बात करते हुए, उन्होंने स्वाद के विषय में बताया कि किस प्रकार के भोजन हमें किस प्रकार का विटामिन एवं पोषण मिलता है जो स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है। उन्होंने 6 प्रकार के स्वाद के बारे में बताया, तथा दिचर्या का वैज्ञानिक पक्ष को सामान्य भाषा में समझाया।
अभिषेक खरे ने सूर्य नमस्कार की जानकारी दी और सभी को सूर्य नमस्कार की स्थितियों के बारे में बतायाए,और सूर्य नमस्कार किस प्रकार किया जाता है वह भी करके दिखाया और सभी को करने का आग्रह किया।
डॉ. ईशा और डॉ. ब्रजेश मालवीय ने विधार्थियो का स्वास्थ्य परीक्षण किए और उनके स्वास्थ्य के बारे में बताया। स्वास्थ्य परीक्षण में लगभग 50ं-60 छात्र- छात्राओं को पेट संबंधी समस्याएं थी। और लगभग 70-80 विद्यार्थियों को सिर दर्द, भूख ना लगना, नींद ना आना खांसी, बुखार आदि समस्याएं थी। सभी को निःशुल्क दवाइयों भी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम मंे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र पाल, सह प्राचार्य श्री दिनेश शर्मा, विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यालय के 400 से अधिक छात्र -छात्राएं उपस्थिति थी।

Photos from Arogya Bharti's post 29/12/2018

#आरोग्य #भारती #मध्य भारत
किशोर विकास कार्यक्रम

भोपाल। शासकीय कन्या सरोजनी नायडू विद्यालय में आरोग्य भारती मध्य भारत द्वारा किशोरी विकास पर प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ ईशा जोशी फिजियोथैरेपिस्ट ने छात्राओं को पोषण आहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती भोपाल महानगर के अध्यक्ष डॉ अभिजीत देशमुख, भोपाल महानगर के सह कोषाध्यक्ष श्री राजेश पटेल, सरोजिनी नायडू के प्रचार्य श्री हरी भवन सिंह तोमर, रमेश प्रसाद भार्गव जी, अभिषेक खरे एवं सरोजिनी नायडू के सभी आचार्य, दीदी उपस्थित रहे।

Photos from Arogya Bharti's post 22/12/2018

#आरोग्य #भारती, #रीवा #महाकौशल #प्रांत
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

21 दिसंबर 2018 को आरोग्य भारती द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत केंद्रीय जेल रीवा में स्वस्थ तन-मन एवं औषधीय पौधों पर प्रबोधन केंद्रीय जेल रीवा के कल्याण अधिकारी श्री डी.के. सारसजी एवं जेल के उपाधीक्षक श्री विकास तिवारीजी के उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कैदी भाइयों के गीत और भजन के द्वारा की गई, तत्पश्चात आरोग्य भारती के औषधीय पौधों के प्रमुख डॉ. मुनींद्र द्विवेदीजी के द्वारा औषधीय पौधों की उपयोगिता बताकर सेवन करने की सरल विधि बताई गई तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती ममता नरेंद्र सिंहजी द्वारा अपने जीवन में नकारात्मक विचारों को सकारात्मक में बदलने की कला एवं खुश रहने की गुण बताई गई आरोग्य भारती के प्रांतीय मातृशक्ति प्रमुख डॉ. सरोज सोनी द्वारा कैदी भाइयों को अपने मन को स्वस्थ करने का आग्रह किया गया जब मन स्वस्थ होगा तो तन अपने आप स्वस्थ हो जाएगा ध्यान (मेडिटेशन) से विचार शुद्ध होते हैं और शुभ विचारों से ही हमारी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, फॉरेस्ट विभाग के निलेश श्रीवास्तव जी द्वारा भजन एवं गीत प्रस्तुत किए गए और अंत में उप. अधीक्षक श्री विकास तिवारी जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आरोग्य मित्र जिला सह. प्रभारी प्रिया सोनी एजेल के कर्मचारियों सहित कैदी भाइयों की उपस्थिति रही।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Bhopal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


E-4/55, Arera Colony, Opp Bhojpur Club
Bhopal
462016