Yash Tak News Tv

Yash Tak News Tv

Share

Yash Tak News Tv

04/07/2026

मऊगंज में अब अपराधियों की खैर नहीं! थाना प्रभारी राम सिंह बोले— कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh सौगंध धरा की MP Tak IG REWA ये मऊगंज है मेरी जान

25/06/2026

रील बनाने का शौक या कानून को चुनौती?इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ युवती का वीडियो वायरल,हथियार असली या नकली? पुलिस कर रही जांच एसपी का साफ संदेश— "कानून से ऊपर कोई नहीं!

https://www.facebook.com/share/r/1DEmA8gctE/ https://www.facebook.com/share/r/1DEmA8gctE/

ArmsAct ViralReel PoliceAction CrimeNews Investigation रीवा_पुलिस वायरल_रील हथियार_प्रदर्शन भौकाल ब्रेकिंग_न्यूज तहलका TrendingNow ExclusiveReport

25/06/2026

"रील में पिस्टल, अब पुलिस की पड़ताल! भौकाल बनाने निकली युवती जांच के घेरे में! #रीवा_पुलिस #वायरल_रील #हथियार_प्रदर्शन #भौकाल #ब्रेकिंग_न्यूज #तहलका

19/06/2026

"जवा में महाराणा प्रताप जयंती का ऐतिहासिक आयोजन, हजारों लोगों की मौजूदगी ने बनाया रिकॉर्ड!"

Photos from Yash Tak News Tv's post 13/06/2026

रीवा पुलिस लाइन में गूंजी अनुशासन की हुंकार, एसपी गुरकरन सिंह ने परखी पुलिस बल की हर तैयारी

जनरल परेड में दिखा जवानों का दमखम, वाहनों से लेकर डॉग स्क्वायड तक का हुआ सघन निरीक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान

रीवा। पुलिस बल को अधिक अनुशासित, दक्ष और जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने की दिशा में रीवा पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन रीवा में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह (आईपीएस) ने पुलिस बल की तैयारियों, अनुशासन और कार्यकुशलता का व्यापक निरीक्षण किया। परेड मैदान में जवानों के कदमताल और अनुशासन की गूंज ने पुलिस बल की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सलामी लेकर जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और कार्य निष्पादन की दक्षता का परीक्षण किया। कार्यक्रम में जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, रक्षित केंद्र का पुलिस बल तथा हाल ही में नियुक्त नव-आरक्षक पूर्ण वर्दी में शामिल हुए। जवानों ने उत्कृष्ट तालमेल और ऊर्जा के साथ ड्रिल का प्रदर्शन किया, जिसकी एसपी ने खुलकर सराहना की।
नव-आरक्षकों ने दिखाई क्षमता, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार
परेड में विशेष रूप से नव-आरक्षकों के प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। अनुशासित टर्नआउट, बेहतर ड्रिल और आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और अनुशासित पुलिस बल ही कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रख सकता है।
शासकीय वाहनों की स्थिति पर विशेष फोकस
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस विभाग के वाहनों की स्थिति का भी गहन परीक्षण किया। वाहनों की साफ-सफाई, तकनीकी फिटनेस, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और रखरखाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया काफी हद तक संसाधनों की उपलब्धता और उनकी बेहतर स्थिति पर निर्भर करती है।
डॉग स्क्वायड की तैयारियों का लिया जायजा
जिले में अपराध अनुसंधान और सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉग स्क्वायड का भी एसपी ने निरीक्षण किया। श्वान दल के प्रशिक्षण, कार्यक्षमता और रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर उनकी तैयारियों का मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपराधों की जांच में आधुनिक संसाधनों और विशेष इकाइयों का अधिकतम उपयोग किया जाए।
जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत : एसपी
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की असली पहचान उसकी कार्यशैली, अनुशासन और जनता के प्रति व्यवहार से बनती है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग रहने, समयपालन करने और आमजन के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि "जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है, और इसे बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।"
अनुशासन, दक्षता और जनसेवा का संदेश
रीवा पुलिस लाइन में आयोजित यह जनरल परेड केवल औपचारिक निरीक्षण नहीं बल्कि पुलिस बल को अधिक सक्षम, अनुशासित और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। परेड के माध्यम से पुलिस जवानों को यह संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता का भरोसा जीतना भी उनकी प्रमुख जिम्मेदारी है।
Rewa Commissioner Dr Mohan Yadav MP Tak REWA Police सौगंध धरा की CM Madhya Pradesh IG REWA Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Rewa

07/06/2026

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को भेजी जा रही थी फ्रेंड रिक्वेस्ट, डीआईजी नवनीत भसीन

*लसाइबर ठगों का नया हथकंडा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नाम पर बनाई फेक प्रोफाइल

रीवा/उज्जैन। सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के बीच साइबर अपराधी अब वरिष्ठ अधिकारियों की पहचान का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। हाल ही में उज्जैन रेंज के डीआईजी नवनीत भसीन के नाम से संचालित एक संदिग्ध फेसबुक आईडी का मामला सामने आया है, जिससे विभिन्न लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर पत्रकार दीपक सिंह ने डीआईजी नवनीत भसीन से दूरभाष पर संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की। बातचीत के दौरान डीआईजी भसीन ने स्पष्ट किया कि संबंधित फेसबुक आईडी उनकी आधिकारिक या व्यक्तिगत आईडी नहीं है और यह एक फर्जी प्रोफाइल प्रतीत होती है। *डीआईजी नवनीत भसीन ने आम नागरिकों से अपील की है* कि सोशल मीडिया पर किसी भी वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि अथवा अन्य प्रतिष्ठित व्यक�

07/06/2026

रीवा में वसूली पर बवाल रातहरा बायपास का रहस्य वाहन चालक से वसूली, विरोध पर छीनी गई चाबी! Rewa Commissioner Shivraj Singh Chouhan Rajendra Shukla CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav IG REWA Jansampark Madhya Pradesh REWA Police MP Tak सौगंध धरा की

03/06/2026

सुनिए कलेक्टर साहब किस की पीड़ा,रीवा की हुजूर तहसील पर उठे सवाल, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहे अधिकारी
#किसान
#हुजूर_तहसील_में_भ्रष्टाचार #पक्षकारों_को_न्याय_कब #भ्रष्ट_अधिकारियों_पर_कार्रवाई_हो #रीवा_मांगे_पारदर्शिता #जनता_परेशान_अफसर_मस्त #तहसील_में_मनमानी_बंद_करो #न्याय_के_लिए_संघर्ष #भ्रष्टाचार_मुक्त_तहसील Rajendra Shukla Shivraj Singh Chouhan CM Madhya Pradesh Rewa Commissioner Dr Mohan Yadav

31/05/2026

सोशल मीडिया पर अब पुलिस की पैनी नजर!"एक पोस्ट पड़ सकती है भारी, रीवा पुलिस की सख्त चेतावनी भड़काऊ पोस्ट करने वाले पर होगी कड़ी कार्यवाही…

एक पोस्ट... और पूरा समाज आमने-सामने? रीवा पुलिस की बड़ी अपील, सोशल मीडिया पर अब हर गतिविधि पर नजर

मोबाइल की एक स्क्रीन... उंगलियों का एक क्लिक... और कुछ ही सेकंड में कोई भी पोस्ट हजारों-लाखों लोगों तक पहुंच जाती है। सोशल मीडिया ने जहां लोगों को अपनी बात रखने का एक मजबूत मंच दिया है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल कई बार समाज के लिए गंभीर चुनौती भी बन जाता है।

विस्तार से देखिए यश तक न्यूज टीवी पर पूरी रिपोर्ट क्या है पूरे मामले में नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय ने जनता से क्या अपील की है...

30/05/2026

💐 कलम थम गई, लेकिन यादें अमर रहेंगी...
अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, सधी हुई एंकरिंग और बेबाक अंदाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले
अमित तिवारी जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
🕯️ ॐ शांति।

Tribute DeepakSingh भावभीनी_श्रद्धांजलि ॐ_शांति 🕯️💐

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Bhopal?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Bhopal
486001