Herbacy - Our Herbal Lagacy

Herbacy - Our Herbal Lagacy

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Herbacy - Our Herbal Lagacy, Delhi.

Photos from Herbacy - Our Herbal Lagacy's post 16/07/2021

Trend - Silk Churidar for men

Material: Dupion Silk

Free Size

Color: Black, Navy Blue, Cream, Mahroon & Golden

Closure - with Drawstring

Whattsapp - 9711707886

25/12/2020

Herbacy Chai Masala 100% Organic Spices used. Hand grounded, Home made
Boost Immunity | Available in Glass Jar
Whattsapp 9711707886

Photos 14/08/2020
26/07/2020

*बाय का दर्द, घुटनों में या शरीर में जोड़ों में दर्द के लिए घरेलू उपाय*

50 gram अखरोट की गिरी

50 gram काली मिर्च साबुत

50 gram खरबुजे की गिरी

50 gram मिश्री दाना

50 gram तेज पत्ते

50 gram अलसी के बिज

5 gram दालचीनी

*ये सभी बारीक पीस लें व मिलाकर रखें व नमीं से बचायें*

सुबह FRESH हो कर, खाली पेट एक समान्य चम्मच खा कर एक गिलास पानी पी लें। फिर कम से कम आधा घंटा तक कुछ न खायें। लगभग एक महीने बाद प्रभाव होना शुरू हो जाता। इसका सेवन जारी रखें। जरूरत पड़ने पर साथ में अन्य दवाएं भी ले सकते हैं।

*हर महीने चार-पांच हजार रुपये का दवाओं का खर्चा भी बचाएँ*

Photos from Herbacy - Our Herbal Lagacy's post 26/07/2020

सेहत का खजाना है मखाना ( Foxnut ), खाते ही होते हैं ये 10 फायदे

नई दिल्ली। अक्सर लोग व्रत में मखाने खाते हैं। वहीं कुछ लोग डाइटिंग में या स्वाद के लिए इसे खाते हैं। मगर क्या आपको पता मखाने टेस्ट के साथ सेहत को बेहतर रखने में भी मदद करते हैं। इसे खाने से शरीर चुस्त-दुरूस्त रहता है साथ ही अन्य कई लाभ होते हैं।

1.मखाने खाने से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी से बचाव होता है। इसके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। इससे ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।

डायबिटीज समेत इन 10 बीमारियों के लिए कारगर है जामुन, बीज भी है फायदेमंद

2.अगर आप मधुमेह की बीमारी से पीड़ित हैं तो मखाने खाएं। ये इंसुलिन के स्तर को बराबर करके रक्त शर्करा की मात्रा को कम करता है।

3.तनाव को कम करने के लिए मखाने का सेवन फायदेमंद होता है। इसे रात को दूध के साथ खान अच्छा रहता है।

4.हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए भी मखाने खाने चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

5.मखाने खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इसमें मौजूद एस्‍ट्रीजन गुण दस्त से राहत दिलाते है। इससे मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है।

6.किड़नी को स्वस्थ और मजबूत बनाने में भी मखाने फायदेमंद होते हैं। इससे गंदगी जमा नहीं हो पाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व गुर्दे में जाने वाले तत्वों को छानने का काम करते हैं।

7.मखाने में कैलोरी और वसा कम मात्रा में होती है इसीलिए इसे खाने से मोटापा नहीं बढ़ता है। ये भूख को भी नियंत्रित करता है।

8.मखाने खाने से त्वचा संबंधित फायदे भी होते हैं। इसमें मौजूद एंटीएजिंग और एंटीआक्सीडेट तत्व बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं।

9.प्रेगनेंसी के दौरान मखाने का सेवन भी अच्छा रहता है। इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है। इससे बच्चा भी स्वस्थ रहता है।

10.मखाने खाने से शरीर में मौजूद विटामिन्स की कमी पूरी होती है। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

25/07/2020

#टोफू # सेहत के लिए है बेहद जरूरी
जानें इसके फायदे
टोफू शरीर में होने वाली कैल्शियम (Calcium) की कमी को दूर करता है. इसके स्‍वाद की वजह से बच्‍चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं. यह गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) और बुजुर्ग लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है.

टोफू (Tofu) सोयाबीन (Soyabean) के दूध से बनाया जाता है. इसलिए इसे सोयाबीन का पनीर भी कहा जाता है. टोफू खाने के कई फायदे हैं. यह शरीर में होने वाली कैल्शियम (Calcium) की कमी को दूर करता है. वैसे तो इसका इस्‍तेमाल खास व्‍यंजनों में ही होता है. मगर इसके स्‍वाद की वजह से बच्‍चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं. ओएमएच में प्रकाशित आलेख के मुताबिक टोफू गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) और बुजुर्ग लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं इससे जुड़े फायदों के बारे में.

शाकाहार का है विकल्‍प
टोफू जहां सेहत के लिए फायदेमंद है, वहीं यह मांसाहार के विकल्‍प के तौर पर भी इस्‍तेमाल किया जाता है. इसमें भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है. वहीं इसमें अमीनो एसिड और आइसोफ्लेवोनीस पदार्थ भी होता है जिससे मसल्‍स का विकास तेजी से होता है. इसके साथ ही इसमें जिंक, आयरन, पौटेशियम और कई विटामिन भी होते हैं.

उम्र का प्रभाव हावी नहीं होता
टोफू में एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है. इससे शरीर में पैदा होने वाले फ्री रेडिकल्‍स नष्‍ट हो जाते हैं और चेहरे पर उम्र का प्रभाव नजर नहीं आता. इसके अलावा यह ऑस्टियोपोरोसिस, ब्रेस्‍ट कैंसर आदि रोगों में भी फायदा पहुंचाता है.

कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर घटाता है
टोफू खाने के कई फायदे हैं. जहां यह प्रोटीन की कमी पूरी करता है, वहीं इसे खाने से शरीर में खराब कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर कम हो जाता है. ऐसे में शरीर पर उम्र का असर भी ज्‍यादा हावी नजर नहीं आता.
बालों की सेहत के लिए फायदेमंद
बालों की सेहत के लिए भी टोफू का इस्‍तेमाल फायदेमंद साबित होता है. यह केराटिन प्रोटीन की कमी को दूर करता है. इससे बालों का गिरना कम हो जाता है.

24/07/2020

बाबा जैसे सभी बाबा होते..

बाबा रामदेव का मजाक उड़ाने वाले लोगों के लिए...
देश के सारे Coaching Institutes हैरान हो गये है बाबा रामदेव के आचार्य कुलम स्कूल से...
कल CBSE कक्षा १० आचार्य कुलम के ७५ में से ३० बच्चे ९०% से ज्यादा मार्क्स ला के देश के बाकी स्कूलों के लिए research का विषय बन गये है आचार्यकुलम...
एक बच्चा तो देश मे तीसरे स्थान पर आ गया CBSE में...बाबा रामदेव अपने आचार्य कुलम में वो बच्चे तैयार कर रहे हैं जो आने वाले समय मैं IAS, IPS, जज, साइंटिस्ट बन के भारत का नेतृत्व करेंगे...और बाबा रामदेव विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी भी खोलने जा रहे हैं ताकि वहाँ से निकले बच्चे देशभक्त और राष्ट्वादी बन के देश का नेतृत्व करेंगे,न कि JNU जैसे जगह से कोई कन्हैया, उमर खालिद निकलेंगे...बाबा रामदेव अपने जैसे एक हजार युवा सन्यासी भी तैयार कर रहे हैं जो भारत के अलग अलग जगह में जा के वेद और भारतीयता की अलख जगायेंगे...ये लड़का जो पैर छू रहा है बाबा रामदेव के - कल तक इस लड़के के दोस्त इसको इस बात से चिढ़ाते थे - क्यो बाबा लोगो के स्कूल में पढ़ के अपना जीवन बर्बाद कर रहा है,वहा तू गंवार बन जायेगा...कल इसी दिव्यांशु आर्या ने पूरे भारत मे Rank ३rd Class १० CBSE में ९९.४% ला के उन सभी लोगो का मुह बंद कर दिया जो गुरुकुल,संस्कृत भाषा,बाबा लोगों का मजाक उड़ाते थे... #बधाई दिव्यांशु - भारत का नाम रोशन करो...!!!

Photos from Herbacy - Our Herbal Lagacy's post 24/07/2020

#गिलोय एक ही ऐसी बेल है, जिसे आप सौ मर्ज की एक दवा कह सकते हैं।

इसलिए इसे संस्कृत में अमृता नाम दिया गया है। कहते हैं कि देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला और इस अमृत की बूंदें जहां-जहां छलकीं, वहां-वहां गिलोय की उत्पत्ति हुई।

इसका वानस्पतिक नाम( Botanical name) टीनोस्पोरा कॉर्डीफोलिया (tinospora cordifolia है। इसके पत्ते पान के पत्ते जैसे दिखाई देते हैं और जिस पौधे पर यह चढ़ जाती है, उसे मरने नहीं देती। इसके बहुत सारे लाभ आयुर्वेद में बताए गए हैं, जो न केवल आपको सेहतमंद रखते हैं, बल्कि आपकी सुंदरता को भी निखारते हैं। आइए जानते हैं गिलोय के फायदे…

गिलोय बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता:-

गिलोय एक ऐसी बेल है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे बीमारियों से दूर रखती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह खून को साफ करती है, बैक्टीरिया से लड़ती है। लिवर और किडनी की अच्छी देखभाल भी गिलोय के बहुत सारे कामों में से एक है। ये दोनों ही अंग खून को साफ करने का काम करते हैं।

ठीक करती है बुखार:-

अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो उसे गिलोय का सेवन करना चाहिए। गिलोय हर तरह के बुखार से लडऩे में मदद करती है। इसलिए डेंगू के मरीजों को भी गिलोय के सेवन की सलाह दी जाती है। डेंगू के अलावा मलेरिया, स्वाइन फ्लू में आने वाले बुखार से भी गिलोय छुटकारा दिलाती है।

गिलोय के फायदे – मधुमेह के रोगियों के लिए:-

गिलोय एक हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट है यानी यह खून में शर्करा की मात्रा को कम करती है। इसलिए इसके सेवन से खून में शर्करा की मात्रा कम हो जाती है, जिसका फायदा टाइप टू डायबिटीज के मरीजों को होता है।

पाचन शक्ति बढ़ाती है:-

यह बेल पाचन तंत्र के सारे कामों को भली-भांति संचालित करती है और भोजन के पचने की प्रक्रिया में मदद कती है। इससे व्यक्ति कब्ज और पेट की दूसरी गड़बडिय़ों से बचा रहता है।

कम करती है स्ट्रेस:-

गलाकाट प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तनाव या स्ट्रेस एक बड़ी समस्या बन चुका है। गिलोय एडप्टोजन की तरह काम करती है और मानसिक तनाव और चिंता (एंजायटी) के स्तर को कम करती है। इसकी मदद से न केवल याददाश्त बेहतर होती है बल्कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी दुरूस्त रहती है और एकाग्रता बढ़ती है।

बढ़ाती है आंखों की रोशनी:-

गिलोय को पलकों के ऊपर लगाने पर आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए आपको गिलोय पाउडर को पानी में गर्म करना होगा। जब पानी अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे पलकों के ऊपर लगाएं।

अस्थमा में भी फायदेमंद:-

मौसम के परिवर्तन पर खासकर सर्दियों में अस्थमा को मरीजों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को नियमित रूप से गिलोय की मोटी डंडी चबानी चाहिए या उसका जूस पीना चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।

गठिया में मिलेगा आराम:-

गठिया यानी आर्थराइटिस में न केवल जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। गिलोय में एंटी आर्थराइटिक गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह जोड़ों के दर्द सहित इसके कई लक्षणों में फायदा पहुंचाती है।

अगर हो गया हो एनीमिया, तो करिए गिलोय का सेवन:-

भारतीय महिलाएं अक्सर एनीमिया यानी खून की कमी से पीडि़त रहती हैं। इससे उन्हें हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है। गिलोय के सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ जाती है और एनीमिया से छुटकारा मिलता है।

बाहर निकलेगा कान का मैल:-

कान का जिद्दी मैल बाहर नहीं आ रहा है तो थोड़ी सी गिलोय को पानी में पीस कर उबाल लें। ठंडा करके छान के कुछ बूंदें कान में डालें। एक-दो दिन में सारा मैल अपने आप बाहर जाएगा।

कम होगी पेट की चर्बी:-

गिलोय शरीर के उपापचय (मेटाबॉलिजम) को ठीक करती है, सूजन कम करती है और पाचन शक्ति बढ़ाती है। ऐसा होने से पेट के आस-पास चर्बी जमा नहीं हो पाती और आपका वजन कम होता है।

यौनेच्छा बढ़ाती है गिलोय:-

आप बगैर किसी दवा के यौनेच्छा बढ़ाना चाहते हैं तो गिलोय का सेवन कर सकते हैं। गिलोय में यौनेच्छा बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जिससे यौन संबंध बेहतर होते हैं।

खूबसूरती बढ़ाती है गिलोय:-

गिलोय न केवल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, बल्कि यह त्वचा और बालों पर भी चमत्कारी रूप से असर करती है….

जवां रखती है गिलोय:-

गिलोय में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जिसकी मदद से चेहरे से काले धब्बे, मुंहासे, बारीक लकीरें और झुर्रियां दूर की जा सकती हैं। इसके सेवन से आप ऐसी निखरी और दमकती त्वचा पा सकते हैं, जिसकी कामना हर किसी को होती है। अगर आप इसे त्वचा पर लगाते हैं तो घाव बहुत जल्दी भरते हैं। त्वचा पर लगाने के लिए गिलोय की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बनाएं। अब एक बरतन में थोड़ा सा नीम या अरंडी का तेल उबालें। गर्म तेल में पत्तियों का पेस्ट मिलाएं। ठंडा करके घाव पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा में कसावट भी आती है।

बालों की समस्या भी होगी दूर:-

अगर आप बालों में ड्रेंडफ, बाल झडऩे या सिर की त्वचा की अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गिलोय के सेवन से आपकी ये समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

गिलोय का प्रयोग ऐसे करें:-

अब आपने गिलोय के फायदे जान लिए हैं, तो यह भी जानिए कि गिलोय को इस्तेमाल कैसे करना है…

गिलोय जूस:-

गिलोय की डंडियों को छील लें और इसमें पानी मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। छान कर सुबह-सुबह खाली पेट पीएं। अलग-अलग ब्रांड का गिलोय जूस भी बाजार में उपलब्ध है।

काढ़ा:-

चार इंच लंबी गिलोय की डंडी को छोटा-छोटा काट लें। इन्हें कूट कर एक कप पानी में उबाल लें। पानी आधा होने पर इसे छान कर पीएं। अधिक फायदे के लिए आप इसमें लौंग, अदरक, तुलसी भी डाल सकते हैं।

पाउडर:-

यूं तो गिलोय पाउडर बाजार में उपलब्ध है। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए गिलोय की डंडियों को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। सूख जाने पर मिक्सी में पीस कर पाउडर बनाकर रख लें।

गिलोय वटी:-

बाजार में गिलोय की गोलियां यानी टेबलेट्स भी आती हैं। अगर आपके घर पर या आस-पास ताजा गिलोय उपलब्ध नहीं है तो आप इनका सेवन करें।

साथ में अलग-अलग बीमारियों में आएगी काम

अरंडी यानी कैस्टर के तेल के साथ गिलोय मिलाकर लगाने से गाउट(जोड़ों का गठिया) की समस्या में आराम मिलता है।इसे अदरक के साथ मिला कर लेने से रूमेटाइड आर्थराइटिस की समस्या से लड़ा जा सकता है।चीनी के साथ इसे लेने से त्वचा और लिवर संबंधी बीमारियां दूर होती हैं।आर्थराइटिस से आराम के लिए इसे घी के साथ इस्तेमाल करें।कब्ज होने पर गिलोय में गुड़ मिलाकर खाएं।

साइड इफेक्ट्स का रखें ध्यान:-

वैसे तो गिलोय को नियमित रूप से इस्तेमाल करने के कोई गंभीर दुष्परिणाम अभी तक सामने नहीं आए हैं लेकिन चूंकि यह खून में शर्करा की मात्रा कम करती है। इसलिए इस बात पर नजर रखें कि ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा कम न हो जाए। *गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गिलोय के सेवन से बचना चाहिए।पांच साल से छोटे बच्चों को गिलोय का प्रयोग ना करने दें आप .
_एक निवेदन :---अभी वर्षाऋतु का काल है अपने घर में, बड़े गमले या आंगन में जंहा भी उचित स्थान हो गिलोय की बेल अवश्य लगायें एवं स्वजनों को भी देवें. यह बहु उपयोगी वनस्पति ही नही बल्कि आयुर्वेद का अमृत और ईश्वरीय अवदान है ।

किसी भी तरह से उपयोग के पूर्व किसी वैद्य से अवश्य परामर्श लेना उचित रहेगा .

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Delhi
110001