Beauty Bliss by Kridha
We provide services with natural ingredients like herbs, fresh fruit pulp, saffron, beetroot, flower
18/02/2021
Heylo peeps
Here's few tips for skin and hairs
With
Bliss by
11/12/2020
Home remedy for smooth and glowing skin :
Mash 1 medium size banana into a smooth paste, add 1/4 cup plain yogurt, 1 spoon aloevera gel,pinch turmeric, 2 tablespoons honey.
Now mix all together and lubricate it in your face. Leave on for 15 to 20 minutes, then rinse it off with cold water. Enjoy a beautiful and glowing skin !
—————————————————
28/08/2020
Get Glowing skin
By following these
Two simple step
Of skin care
02/08/2020
But not Time to go
For
we are to help you
with simple Tips to care your skin at home
19/07/2020
Skin Care: TIPS
For Glowing & Firm skin
केला हमारी स्किन के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। अगर आप इससे फेशियल करें, तो स्किन में गजब का निखार आता है।
केला एक ऐसा फल है, जो ज्यादा पकने के बाद और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। इसके अंदर मौजूद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और बायो न्यूट्रिएंट्स कई गुना और बढ़ जाते हैं। अगर आपके घर में रखा केला पक कर काला हो चुका है, तो उसे फेंकिए नहीं। बल्कि आप चाहें तो उससे अपने चेहरे का फेशियल कर सकती हैं।
पका हुआ केला स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह स्किन से झुर्रियों को मिटाता है और स्किन को टाइट करता है। इसके प्रयोग से फेशियल करना बेहद आसान है। आपको केले के साथ बस दो-तीन चीजें मिलानी होंगी और उससे चेहरे का फेशियल करना होगा। केले से फेशियल करने का तरीका....
पका हुआ केला- 1
शहद- 2 छोटे चम्मच
एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
नारियल तेल- 1 चम्मच
बनाने की विधि-
सभी चीजों एक ब्लेंडर में डालें। फिर अच्छी तरह से उसका पेस्ट बना लें। पेस्ट बनने के बाद इसे एक बाउल में ट्रांसफर कर लें। आपकी मसाजिंग क्रीम तैयार है। आप चाहें तो इस पेस्ट में दही डालकर इसे हेयर मास्क के तौर पर भी यूज कर सकती हैं। इसके अलावा आप इससे फेशियल करने के दौरान इस पैक में अपनी मनचाही फेस क्रीम भी मिला सकती हैं।
17/07/2020
चेहरे पर गजब का ग्लो लेकर आएगा Ice Facial,
आप घर पर ही आइस वॉटर फेशियल कर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं आइस फेशियल करने का सही तरीका और उससे होने वाले फायदों के बारे में...
पहला स्टेप
अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर साफ करें। इसके बाद एक ऐसा बड़ा बाउल लें जिसमें आप अपने चेहरे को आसानी से डिप कर सकें। उसे बड़े बाउल को पानी से आधा भरें। फिर इसमें 10 से12 बर्फ के टुकड़े डालकर उसे पिघला लें। चाहें तो इसमें 1-2 चम्मच रोज वाटर या फिर 1-2 चम्मच ग्रीन टी भी डाल सकते हैं।
दूसरा स्टेप
अपने चेहरे को 10 सेकंड के लिए बर्फ के पानी में डूबो कर रखें। इसके बाद अपने चेहरे को पानी से बाहर निकालें और सांस लें। फिर से यही प्रोसेस को करें, तकरीबन 1 मिनट तक इसे ऐसे ही दोहराते रहें। जब आप अपने चेहरे को पानी से बहर निकालें तो ब्लड सर्कुलेशन के लिए चेहरे को हाथों से थपथपाना ना भूलें।
तीसरा स्टेप
आपकी सिक्न आइस फेशियल करने के बाद स्किन ड्राई हो गई हो तो मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। आप चाहें तो इस फेशियल के लिए खीरे, टमाटर और ग्रीन टी के आइस क्यूब्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानिए आइस फेशियल के फायदों के बारे में...
ग्लोइंग स्किन के लिए
आइस फेशियल चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ-साथ चेहरे से थकावट को दूर करता है। जिससे ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा मिलती है।
ये फेशियल चेहरे से झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता है। साथ मुंहासों की वजह से चेहरे पर हुई सूजन को कम करता है।
बेदाग त्वचा पाने के लिए
आइस फेशियल त्वचा को ऑयल फ्री रखता है। जिससे चेहरे पर मुंहासे और पिंपल्स होने कम हो जाते है
मैकअप ज्यादा समय तक टिके,,
अगर आप मेकअप करने से 5 मिनट पहले इस फेशियल को करेंगे तो मेकअप ज्यादा समय तक टिकेगा।
स्किन बनाएं साफ और स्मूथ
ये फेशियल चेहरे के पोर्स को साफ करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा को टाइट करता है जिससे स्मूथ स्किन मिलती है।
टिप्स
आइस फेशियल को रोज या हफ्ते में एक बार करें। ध्यान रखें जब आप आइस फेशियल करेंगे तो बर्फ के कारण आपका चेहरा सुन्न हो जाएगा। इसलिए शुरुआत में सिर्फ 20 या 30 सेकेंड के लिए इस फेशियल को करें। धीरे-धीरे अपना समय बढ़ाएं।
किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर करें गोल्ड फेशियल, बिना केमिकल 30 मिनट में मिलेगा ग्लो
गोल्ड फेशियल के लिए किचन में मौजूद चीजों से ही आपको पार्लर जैसी निखरी, ग्लोइंग और स्मूद त्वचा आसानी से मिल सकती ह
कोई भी खास मौका हो घर पर ही आप सोने जैसा निखार और ग्लो आसानी से पा सकती हैं। फेशियल में सबसे ज्यादा पॉपुलर है गोल्डेन फेशियल, क्योंकि इसके रिजल्ट्स अन्य फेशियल के मुकाबले ज्यादा बेहतर होते हैं। इसमें न तो ज्यादा मेहनत है और न ही किसी केमिकल का प्रयोग करना है। आइए आपको बताते हैं घर पर 15 मिनट में गोल्ड फेशियल करने के 4 आसान स्टेप्स।
स्टेप 1- क्लीनिंग (स्किन की सफाई)
milk for cleaning skin
फेशियल करने से पहले आपको अपने त्वचा की अच्छी तरह सफाई करनी जरूरी है, ताकि चेहरे पर पहले से जमा धूल और प्रदूषण कण साफ हो जाएं और रोमछिद्र के भीतर की गंदगी भी निकल जाए। इसके लिए आपको कुछ खास नहीं बस एक कटोरी में 2 चम्मच दूध और 1 रूई का फाहा (Cotton Bud) लेना है। रूई के टुकड़े को दूध में भिगोएं और पूरे चेहरे और गर्दन की त्वचा को इससे साफ करें। अगर गंदगी ज्यादा है और रूई गंदी हो जाती है, तो आप 2-3 कॉटन बड्स और इस्तेमाल करे
स्टेप 2- स्क्रबिंग (चेहरे को स्क्रब करना)
honey and sugar scrub for dead cells
चेहरे की सफाई के बाद स्क्रबिंग करना है, ताकि त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स निकल जाएं और त्वचा और भी गहराई से साफ हो जाए। स्क्रब के लिए आप थोड़ी सी चीनी को दरदरा पीसकर इसका पाउडर बना लें। अब 2 चम्मच चीनी का पाउडर लें और इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट जैसा तैयार कर लें। अगर जरूरत लगे तो और चीनी और शहद ज्यादा डाल लें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए चेहरे को स्क्रब करें। 5 मिनट तक चेहरे की अच्छी सफाई करने के बाद इसे धो लें।
स्टेप 3- स्टीमिंग
steaming face to open skin pores
स्क्रबिंग के बाद चेहरे के बंद रोमछिद्रों को खोलने के लिए स्टीमिंग यानी भाप देने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए एक बड़े से बाउल में खूब गर्म पानी लें और एक तौलिए से ढककर चेहरे पर इसकी भाप लें। भाप से चेहरे के बंद स्किन पोर्स खुल जाएंगे और त्वचा मुलायम हो जाएगा
स्टेप 4- फेस मास्क लगाएं
golden glow face mask
फेशियल के अंतिम स्टेप में आपको नैचुरल चीजों से बना फेस मास्क लगाना है, जिसमें आपकी त्वचा पर ग्लो लाने वाले पोषक तत्व मौजूद हों। इसे बनाने के लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच हल्दी लें। अब इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच शहद, आधा चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच दही डालकर इन्हें अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पेस्ट को 15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें।
इस फेशियल को करने के बाद आपके चेहरे की त्वचा पर निखार आ जाएगा, चमक बढ़ जाएगी और चेहरा मुलायम हो जाएगा।
30/06/2020
Helloooo everyone ~-~
Here I came to share an amazing benefits of"" PAPAYA ""
I tried it or found good results !!
How to use :~~
I am amazed at the goodness of this humble fruit and have used it time and time again on my skin in various treatments, and they have all given positive results. Take mashed papaya and massage it onto the skin for five minutes. Wash the skin with milk and then water and see how clarified and soft your skin feels in minutes. Papaya nourishes the skin; thanks to the presence of vitamin A and papain enzyme, it helps remove dead skin cells and inactive proteins, thus rejuvenating your skin.
2 } You can also make a mask with the paste of PAPAYA by added Honey or Curd
Leave it for 20 min then wash with normal water
You will see the change after use of 2-3 time
28/06/2020
Skin Care Tips: रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना एक बेहतरीन घरेलू उपचार है। यह ना सिर्फ स्किन की समस्याओं को दूर करता है, बल्कि चेहरे में निखार भी लाता है
ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा -
अगर आप अपनी स्किन को लेकर कोई भी लापरवाही करते हैं तो पिंपल्स, मुहासों और डार्क सर्कल की समस्या हो सकती है। इसके अलावा चेहरे का ग्लो भी कम हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
जानते हैं एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है
1} गुलाब जल और एलोवेरा फेस पैक: 1 चम्मच गुलाब जल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और उसका एक अच्छा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें और तौलिए से साफ कर के मॉइश्चराइजर लगा लें।
2 } हल्दी और ऐलोवेरा फेस पैक: 2 चम्मच एलोवेरा जेल में एक चुटकी हल्दी और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इस फेस फैक को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं। आपको स्किन पर जल्द निखार दिखेगा।
3} एलोवेरा और बेसन फेस पैक: बेसन और एलोवेरा जेल को समाना मात्रा में मिला लें और उसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसमें आप गुलाब जल भी मिला सकते हैं। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। यह पैक चेहरे को प्राकृतिक चमक प्रदान करने में मदद करेगा।
4} दही और एलोवेरा फेस पैक: दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच दही और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फेस पैक सूख जाने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद हल्के हाथों से मॉइश्चराइजर लगा लें। इस फेस पैक को आप सप्ताह में दो से तीन बार लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर निखार आएगा।
26/06/2020
औषधीय गुणों से भरपूर शहद सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे चाहे नींबू में मिक्स कर सेवन करें चाहे चेहरे पर मसाज करें। यह चेहरे पर निखार लाने का काम करता है। आप इससे घर आसानी से फेशियल भी कर सकते है। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद से फेशियल करने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियों, डार्क सर्कल्स दूर हो चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है। तो चलिए जानते है घर पर शहद से फेशियल करने का तरीका...
स्टेप 1. क्लींजिंग
इसके लिए एक कटोरी में 1 टीस्पून शहद, 2 टेबलस्पून गुलाब जल मिक्स करें। अब कॉटन बॉल की मदद से उससे अपने चेहरे को साफ करें। इससे स्किन पर जमा गंदगी गहराई से साफ होगी।
स्टेप 2. स्क्रबिंग
इसे तैयार करने के लिए एक कटोरी में 1 टेबलस्पून कॉफी पाउडर, 1/2 टेबलस्पून शहद मिलाएं। इसे लगाने से पहले 1-2 मिनट चेहरे को भांप दें। फिर तैयार मिश्रण को सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं। इससे 2-3 मिनट तक चेहरे की अच्छे से स्क्रबिंग करें। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे डेड स्किन सेल्स साफ हो त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है। साथ ही स्किन से जुड़ी पिंपल्स, दाग-धब्बे, टैनिंग, झुर्रियां आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
स्टेप 3. मसाज
मसाज क्रीम तैयार करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा-सा पपीता डालकर मैश करें। फिर तैयार पेस्ट में 1 टीस्पून शहद मिक्स करें। अब तैयार पेस्ट से चेहरे की 4 से 5 मिनट तक मसाज करें। चेहरे पर मसाज करते समय हाथों को नीचे से ऊपर की ओर करें। इससे आपकी स्किन टाइट होगी। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से साफ करें।
स्टेप 4. फेसपैक
फेसपैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 टेबलस्पून बेसन या गेहूं का आटा, 1 टेबलस्पून शहद, नींबू की कुछ बूंदें और 1 टेबलस्पून कच्चा दूध मिलाएं। तैयार पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट या सूखने तक लगाएं। तय समय के बाद चेहरे को इसे ठंडे पानी से धो लें।
25/06/2020
Helloo fellas
In Rainy season we need extra care of our hairs
Here's DIY trick for
Homemade Alovera Conditioner 👇
11/06/2020
Foot are most avoided part of our body
Sometime because of lazyness or lack of time
Now everyone knows we have so much time to do extra care
/ #@ #
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Delhi
Opening Hours
| Monday | 10:30am - 6:30pm |
| Tuesday | 10:30am - 7pm |
| Wednesday | 10:30am - 6:30pm |
| Thursday | 10:30am - 6:30pm |
| Friday | 10:30am - 6:30pm |
| Saturday | 10:30am - 7pm |
| Sunday | 11am - 6:30pm |
