Health Solutionzz
Health Solutionzz Community is a Health Conscious community for Human Life Health Solutionzz basically Based on Ayurveda Treatment System.
12/08/2024
Another Tips for your Daily needs..if you Suffer from it
03/04/2023
Benifits of Alovera and its juice
13/03/2023
Amazing Benefits of Curd
13/03/2023
13/03/2023
लौंग के फायदे और घरेलु नुस्खे
चाहे भोजन का जायका बढ़ाना हो या फिर दर्द से छुटकारा, छोटी सी लौंग को न सिर्फ अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है बल्कि इसके फायदे भी अनेक हैं। साधारण से सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर जैसे गंभीर रोग के उपचार में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। इसके गुण कुछ ऐसे हैं कि न सिर्फ आयुर्वेद बल्कि होम्योपैथ व एलोपैथ जैसी चिकित्सा विधाओं में भी बहुत अधिक महत्व आंका जाता है।
भोजन में फायदेमंद
मसाले के रूप में लौंग का इस्तेमाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोटीम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसमें विटामिन ए और सी, मैग्नीज और फाइबर भी पाया जाता है।
दर्दनाशक गुण
लौंग एक बेहतरीन नैचुरल पेनकिलर है। इसमें मौजूद यूजेनॉल ऑTयल दांतों के दर्द से आराम दिलाने में बहुत लाभदायक है। दांतो में कितना भी दर्द क्यों न हो, लौंग के तेल को उनपर लगाने से दर्द छूमंतर हो जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल विशेषता होती है जिस वजह से अब इसका इस्तेमाल कई तरह के टूथपेस्ट, माउथवाश और क्रीम बनाने में किया जाता है।
गठिया में आराम
गठिया रोग में जोड़ों में होने वाले दर्द व सूजन से आराम के लिए भी लौंग बहुत फायदेमंद है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स अधिक मात्रा में पाया जाता है। कई अरोमा एक्सपर्ट गठिया के उपचार के लिए लौंग के तेल की मालिश को तवज्जो देते हैं।
श्वास संबंधी रोगों में आराम
लौंग के तेल का अरोमा इतना सशक्त होता है कि इसे सूंघने से जुकाम, कफ, दमा, ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस आदि समस्याओं में तुरंत आराम मिल जाता है।
बेहतरीन एंटीसेप्टिक
लौं व इसके तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जिससे फंगल संक्रमण, कटने, जलने, घाव हो जाने या त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लौंग के तेल को कभी भी सीधे त्वचा पर न लगाकर किसी तेल में मिलाकर लगाना चाहिए।
पाचन में फायदेमंद
भोजन में लौंग का इस्तेमाल कई पाचन संबंधी समस्याओं में आराम पहुंचाता है। इसमें मौजूद तत्व अपच, उल्टी गैस्ट्रिक, डायरिया आदि समस्याओं से आराम दिलाने में मददगार हैं।
कैंसर
शोधकर्ताओं का मानना है कि लौंग के इस्तेमाल से फेफड़े के कैंसर और त्वचा के कैंसर को रोकने में काफी मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद युजेनॉल नामक तत्व इस दिशा में काफी सहायक है।
अन्य फायदे
इतना ही नहीं, लौंग का सेवन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है और रक्त शुद्ध करता है। इसका इस्तेमाल मलेरिया, हैजा जैसे रोगों के उपचार के लिए दवाओं में किया जाता है। डायबिटीज में लौंग के सेवन से ग्लूकोज का स्तर कम होता है। लौंग का तेल पेन किलर के अलावा मच्छरों को भी दूर भगाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।
भोजन के बाद मीठा खाने का अपने आप में महत्व है। मिलावट के इस युग में दूकान से मिष्ठान्न लेकर खाने से एक भय बना रहता है कि कहीं नुकसान न करे। ऐसी स्थिति में गुड़ का मिष्ठान्न के रूप में प्रयोग करके हम निरोग रह सकते हैं। विभिन्न रोगों के उपचार के लिए भी गुड़ का प्रयोग किया जाता है। गुड़ के विभिन्न प्रयोग :-
१- खाना खाने के बाद अक्सर मीठा खाने का मन करता है । इसके लिए सबसे बेहतर है कि हम गुड़ खाएं। गुड़ का सेवन करने से हम सदैव स्वस्थ रह सकते हैं।
२ - गुड़ पाचन क्रिया को सही रखता है।
३- गुड़ शरीर का रक्त साफ करता है और मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है। रोज एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है। इससे गैस की दिक्कत नहीं होती है।
४ - गुड़ आयरन का मुख्य स्रोत है, इसलिए यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत अधिक उपयोगी है।
५- त्वचा के लिए, गुड़ ब्लड से खराब टॉक्सिन दूर करता है, जिससे त्वचा दमकती है और मुहांसे की समस्या नहीं होती है।
६ - गुड़ की तासीर गर्म है, इसलिए इसका सेवन जुकाम और कफ से आराम दिलाता है। जुकाम के दौरान अगर हम कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहते हैं तो चाय या लड्डू में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
७ - एनर्जी के लिए - बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने पर गुड़ का सेवन करने से हमारा एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। गुड़ जल्दी पच जाता है, इससे शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ता है। दिनभर काम करने के बाद जब भी हमें थकान महसूस हो, तुरंत गुड़ खाना चाहिए।
८ - गुड़ शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है। इसमें एंटी एलर्जिक तत्व हैं, इसलिए दमा के मरीजों के लिए गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
९ - जोड़ों के दर्द में आराम--रोज गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का सेवन करने से जोड़ों के दर्द की दिक्कत नहीं होती है।
१० - गुड़ के साथ पके चावल खाने से बैठा हुआ गला व आवाज खुल जाती है।
११ - गुड़ और काले तिल के लड्डू खानेसे सर्दी में अस्थमा की परेशानी नहीं होती है।
१२ - जुकाम जम गया हो, तो गुड़ पिघलाकर उसकी पपड़ी बनाकर खाने से जुकाम में आराम होता है।
१३ - गुड़ और घी मिलाकर खाने से कान का दर्द ठीक हो जाता है।
१४ - पांच ग्राम सौंठ तथा दस ग्राम गुड़ के साथ लेने से पीलिया रोग में लाभ होता है।
१५ - गुड़ का हलवा खाने से स्मरण शक्ति बढती है।
१६ - पांच ग्राम गुड़ को इतने ही सरसों के तेल में मिलाकर खाने से श्वास रोग से छुटकारा मिलता है।
#स्वस्थभारतअभियान
#योगसंस्कृति
#प्राकृतिकचिकित्सा
25/09/2022
इस वीडियो में आपको हेल्थ टिप्स के बारे में बताया गया है जिन को अपनाने के बाद आप अपने रोजाना लाइफ में एक्टिव और हेल्दी रह सकते हैं और बीमारियों को अपने से दूर रख सकते हैं यह हेल्थ टिप्स घरेलू और आयुर्वेद में पर आधारित है और इन को अपनाने से आपको फायदा होगा और यह हेल्थ टिप्स बिना किसी साइड इफेक्ट के काम के काम करती है
अगर आपको हमारी वीडियो पसंद आई तो लाइक करें शेयर करें और सब्सक्राइब करें और हमें मोटिवेट करते रहें ताकि हम आगे भी आपके लिए किस प्रकार की हेल्थ टिप्स लाते रहे । धन्यवाद ।
वजन कैसे बढ़ाए वीडियो में वजन बढाने के बारे में सारी टिप्स दिए हैं इन टिप्स को अपनाकर आप अपना वजन आराम से 10 किलो तक बढ़ा सकते हैं एकदम हेल्दी टिप्स हैं और बिना साइड इफेक्ट के काम करते हैं जिससे आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा । देखने के लिए धन्यवाद।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Delhi
