Dulhan Beauti Parlar
BEAUTY PARLOUR SE SAMBANDHIT SABHI KARY(BLEACH, FACIAL , HAIR CUTTING AND MANY MORE ) HOTE HAIN.:) PLEASE LIKE THIS PAGE FOR YOUR SUPPORT
# : बदलते मौसम में यूं रखें स्किन का ख़्याल
मानसून दस्तक दे चुका है। बारिश की ठंडी बूंदे धरती की प्यास तो बुझा ही रही हैं, साथ ही चिलचिलाती गर्मी से राहत भी पहुंचा रही हैं। बदलता मौसम सेहत और स्किन दोनों के लिए हानिकारक होता है। हवा में ठंडेपन के साथ नमी भी आ जाती है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाती है।
कभी स्किन ड्राई महसूस होती है, तो कभी ऑयली। ऐसे में समझ नहीं आता कि स्किन के साथ आखिर कैसे पेश आया जाए। ऑयली स्किन से चेहरे पर दाने होने लगते हैं, तो कई बार सूखी होने पर वह खींची-खींची सी लगती है। अपनी स्किन को ठीक और सॉफ्ट रखने के लिए जरूरी है कि उचित तरीकों से उसकी देखभाल की जाए।
स्किन साफ, स्वस्थ और मॉश्चराइज़ बनाएं रखने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। आइए जानें कुछ ऐसी ही बातों के बारे मेः-
ड्राई स्किन के लिए : इस तरह की स्किन को बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं होती। त्वचा को साफ और मॉश्चराइज करने के लिए शहद बेस्ट ऑप्शन है। कुटे हुए बादाम और शहद मिलाकर एक पेस्ट बना लें और चेहरे पर पांच से सात मिनट के लिए लगाकर साफ कर लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप एक छोटे चम्मच दूध में पांच बूंदे कैमोमाइल तेल डालकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
ऑयली स्किन के लिए : बारिश के दिनों में हवा नमी भरी होती है, जिस कारण स्किन को जल्दी-जल्दी साफ करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में दिन में तकरीबन दो-तीन बार हल्का क्लींज़र इस्तेमाल करें, ताकि स्किन के छिद्र बंद न हों और वह सांस लेती रहे। इसके अलावा, प्योर ओटमील स्क्रब और पपीते का गुदा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑयली स्किन वाले लोग एक छोटे चम्मच पानी में दस बूंद लैवेंडर तेल की डालकर फेस पर लगा सकते हैं।
न दिखने वाले कीटाणु के लिए : मानसून के दिनों में स्किन टोनिंग को अनदेखा नहीं किया जा सकता। इन दिनों हवा और पानी में बहुत से सुक्ष्म जीव होते हैं, जो कि स्किन पर चिपक जाते हैं। ऐसे में रोज रात को एंटी-बैक्टीरियल टोनर लगाकर सोने से त्वचा के pH (पॉवर ऑफ हाइड्रोजन) लेवल को सही किया जा सकता है और इंफेक्शन होने से बचा जा सकता है।
चमकदार चेहरे के लिए : चमकदार चेहरे के लिए गर्मी-सर्दी या मानसून-वसंत का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती। आपकी स्किन भले ही ऑयली हो या ड्राई, त्वचा को मॉश्चराइजर की जरूरत हमेशा रहती है। मानसून में ड्राई स्किन पहले से भी ज़्यादा ड्राई हो जाती है और ऑयली स्किन पहले से ज़्यादा ऑयली। ध्यान रहे कि ऐसे में आप हल्का मॉश्चराइज़र या फिर सीरम इस्तेमाल करें, जो स्किन को कोमलता से री-हाइड्रेट करके आपके चेहरे को ताज़गी और स्वस्थ लुक दे।
गंदगी से रहें दूर : मानसून ढेर सारी गंदगी के साथ कदम रखता है, जो स्किन को नुकसान पहुंचाती है। इससे स्किन की चमक खत्म हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि चेहरे से यह गंदगी समय-समय पर साफ करते रहें, ताकि त्वचा सांस लेती रहे और चेहरे की चमक बरकरार रहे।
टिप्स :
ओरिफ्लेम की ब्यूटी और मेकअप एक्सपर्ट आकृति कोचर बताया कि कैसे आप बारिश में भी अपने चेहरे की रंगत कैसे बरकरार रख सकते हैं।
हेल्दी डाइट के साथ अच्छी स्किन और बालों की देखभाल चेहरे की चमक और रंगत को बरकरार रखती है। यही नहीं, स्किन की ताज़गी बनाए रखने के लिए खूब पानी पीएं।
टिप्पणी
ऐसा नहीं है कि बारिश और ठंड में आपकी स्किन अल्ट्रा हानिकारक किरणों से सुरक्षित होती है। धूप के साथ-साथ ठंड और बारिश में भी सनस्क्रीन इस्तेमाल करना जरूरी है। बादल होने पर भी सनस्क्रीन इस्तेमाल करना न भूलें।
मानसून के दिनों में हैवी मेकअप से परहेज करें। सिर्फ इसलिए नहीं कि बारिश में भीगने से आपका मेकअप खराब हो जाएगा, बल्कि इन दिनों स्किन बहुत मुलायम होती है, जो कि गंदगी को एकदम से पकड़ लेती है। इससे त्वचा पर इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसके लिए जरूरी है कि अपनी प्राकृतिक चमक बनाएं रखें और वॉटर प्रूफ मेकअप का ही प्रयोग करें। इसके साथ ही, ध्यान दें कि मेकअप के प्रॉडक्ट्स को सही तरीके से ठंडी और ड्राई जगह पर ही रखें।
स्किन को फंगस इंफेक्शन होने से बचाएं। त्वचा पर आए तेल और गंदगी को समय-समय पर साफ करके, स्किन को सांस लेने दें।
15/12/2015
10/12/2015
Official Banner
#दो_ग्लास_पानी_से_वज़न_कम_करो---
हर रोज खाने से पूर्व दो ग्लास पानी पीने से वज़न कम हो सकता है। शोधों में भी ये बात साबित हो चुकी है कि खाने से पूर्व दो ग्लास पानी पीने से भूख कम हो जाती है और फिर आप खाने में कम कैलोरीज़ का सेवन करते हैं।
यदि आप दिन में कम से कम तीन बार खाना खाने से पूर्व दो ग्लास पानी पीएंगे तो निश्चित तौर पर आप अपने वजन पर नियंत्रण कर सकेंगे । इतना ही नहीं इससे आप किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से भी बच सकेंगे।
आमतौर पर प्रतिदिन भोजन से आधे घंटे पूर्व कम से कम दो गिलास पानी पीने से आप ढाई किलो तक वजन कम कर सकते हैं।
दरअसल, वजन का बढ़ना आपकी खुराक पर भी निर्भर करता हैं कि आप दिन भर में कितनी खुराक लेते हैं। यदि आप खुराक ज्यादा लेंगे और शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं है तो आपका वजन बढ़ेगा।
हालांकि खाने से पहले पानी पीने से आपको कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं जैसे आपका वजन तेजी से घटने लगता हैं।
यदि आप वाकई अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको कम कैलरी वाली और कम चीनी वाले पेय पदार्थ लेने चाहिए साथ ही अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही चीनी वाले बोतल बंद पदार्थों से भी बचना चाहिए।
गुनगुने पानी को भी स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन नुस्खा माना जाता हैं, यह वजन कम करने का सरल और सस्ता तरीका है।
#होंठ_की_स्वास्थ्य_टिप्स (Tips For Lips)
1-सुंदर व स्वस्थ होठों के लिए कुछ आसान टिप्स (Common Tips for Lips)
2-होंठ फट जाएं तो उस पर आधा चम्मच दूध की मलाई में चुटकी भर हल्दी मिलाकर मलें।
3-रात में सरसों का तेल या गुनगुने घी को नाभि में लगाएं। इससे होठ नहीं फटेंगे।
4-नारियल तेल में शहद मिला कर फटे और सूखे होंठ पर लगाएं।
5-शहद, नींबू और ग्लिसरीन को मिला कर होंठ पर लगाएं।
6-सोते समय होंठों पर मक्खन की मालिश करने से होंठ गुलाबी होंगे।
7-रोजाना होंठ पर जैतून तेल लागाने से होंठ की नमी बरकरार रहती है, होंठ फटती नहीं है.
8-पानी ज्यादा पीएं.
9-गुलाब की पंखुडियों को दूध में भिगोकर रख दें. फिर इसका पेस्ट बनाकर होंठ पर लगाएं.
10-लिपस्टिक के बदले लिप ग्लॉस होंठों पर लगाएं.
11-स्मोकिंग न करें।
04/12/2015
#बालों_को_काला_करने_केआयुर्वेदिक_टिप्स
(Ayurveda Tips To Turn White Hairs Into Black)
बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिये आयुर्वेद में उपायों का खजाना है. काले-घने और लंबे बालों का राज है बालों की जड़ों को मिलने वाला पोषण। बालों को पोषण कलर, डाई या शैंपू से नहीं बल्कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों (Ayurvedic Herbs) वाले से धोने या आयुर्वेदिक तेल (Ayurvedic Oils) लगाने से मिलता है।
आइए जानते हैं, कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपायों (Ayurveidc Tips or Home Remedies) के बारे में जिसे इस्तेमाल करने से बाल न सिर्फ काला होता है बल्कि उनमें कुदरती चमक भी आती है। साथ ही, बालों का झड़ना-गिरना (Hair Fall) भी बंद हो जाता है।
आंवला पाउडर (Aanvala Powder)
आंवले के पाउडर को लोहे के काले रंग के बर्तन में एक दिन तक रखिए और दूसरे दिन सुबह इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को पूरे एक हफ्ते तक पानी मिला कर लोहे बर्तन में रखना है। हफ्ते भर में यह पेस्ट बिल्कुल काला हो जाएगा। जब यह पेस्ट पूरी तरह काला हो जाए तो इसे डाई की तरह बालों में लगाएं। इस विधि को दो-तीन बार अलग-अलग दिन पर आजमाए। बालों में कुदरती काला रंग आने लगेगा (white hair turn to black hair)
शिकाकाई (Shikakai)
शिकाकाई और सूखे आंवले लेकर को अच्छी तरह से कूट ले। दोनों के टुकड़ों को रात भर पानी में भिगों कर रखें। सुबह इस पानी को कपड़े के साथ मसलकर छान लें और इससे बालों की मालिश करें। मालिश करने के आधा घंटा बाद बाद नहा लें। बालों के सूखने पर नारियल का तेल लगायें। ऐसा करने से बाल काले, लंबे, मुलायम और चमकदार होते हैं। खास बात यह है कि शिकाकाई और आंवले से बाल कभी सफेद नहीं होते व जिनके बाल सफेद हों तो वे भी काले हो जाते हैं.
नारियल व जैतून का तेल और नींबू का रस (Coconut Oil, Olive Oil and Lemon Juice)
नारियल के तेल और जैतून के तेल (ऑलिव ऑयल) की बराबर मात्रा लेकर इसमें नींबू की कुछ बूंदे मिला कर बालों की मालिश करें। मालिश के बाद फिर गर्म तौलिए से सिर को तीन मिनट के लिए ढकें। ऐसा करने से बालों का झड़ना (hair fall) बंद होता है और बाल काला भी होता है।
मेथी पाउडर (Methi Powder)
मेथी के बीजों में बालों को पोषण देने वाले सभी जरुरी तत्व मौजूद होते हैं। मेथी के बीज में फॉस्फेट, लेसिथिन, न्यूक्लिओ-अलब्यूमिन और कॉड-लिवर ऑयल के साथ फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, नियासिन, थियामिन, कैरोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं।
मेथी दानों को ग्राईंडर में पीसकर चूर्ण बना लें। चूर्ण में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को बालों में लगाएं। इसे लगाने से बाल काला, घना और लंबा तो होगा ही, डैंड्रफ की परेशानी भी खत्म होगी।
अमरबेल (Amarbel)
करीब 250 ग्राम अमरबेल को लगभग तीन लीटर पानी में उबालें। जब पानी आधा हो जाए और अमरबेल पानी में पूरी तरह मिल जाए तो तो इसे उतार लें। सुबह के समय इससे बालों को धोयें. इससे बाल लंबे, काले और घने होते हैं।
त्रिफला (Triphala)
त्रिफला चूर्ण में लगभग एक चौथाई ग्राम लौह भस्म मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है और बालों में कुदरती रंग आती है।
कलौंजी (Klaunji)
एक लीटर पानी में पचास ग्राम कलौंजी उबाल लें। इस उबले हुए पानी को ठंडाकर इससे बालों को धोएं। बाल एक महीने के अंदर काले और लंबे हो जाएंगे।
नीम (Neem)
नीम के पत्तों को पानी के साथ पीसकर बालों में लगाएं व दो-तीन घंटे के बाद बालों को धो डालें। इससे बालों का झड़ना कम होगा और बाल लंबे और काले भी होंगे।
मेंहदी और आंवला (Mehandi and Aanvala)
सूखी मेंहदी और सूखा आंवला की बराबर मात्रा लेकर शाम को पानी में भींगने के लिए छोड़ लें। रात भर भींगने के बाद सुबह इससे बालों को धोएंट इसे लगातार आजमाने बाल काले, मुलायम और लंबे होते हैं।
रीठा (Reetha)
एक ग्राम कपूर, 100 ग्राम नागरमोथा और रीठे के फल की गिरी, शिकाकाई पाव भर और 200 ग्राम आंवला, इन सभी को मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण को आधा ग्लास पानी में मिलाकर लेप बना लें। इस लेप को बालों में लगाएं लेप सूखने के बाद गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें। इससे बाल काले, घने और मुलायम होते हैं। रीठा, आंवला व शिकाकाई को आपस में मिलाकर बाल धोने से बाल सिल्की और चमकदार होती है।
शंखपुष्पी (Sankhpushee)
शंखपुष्पी से बने तेल रोजाना नियमित रूप से बालों में लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।
भांगरा (Bhangra)
जहां पर बाल न हों, वहां पर भांगरा के पत्तों के रस से मालिश करने से कुछ ही दिनों में अच्छे काले बाल निकल सकते हैं। जिन लोगों के बाल अधिक टूटते-झड़ते हैं उन्हें इस उपाय को जरूर आजमाना चाहिए। त्रिफला चूर्ण को भांगरा के रस में उबाल कर फिर इसे अच्छी तरह से सुखाकर, पीसकर रख लें। इसे प्रतिदिन सुबह के समय लगभग 2 ग्राम तक सेवन करने से बालों का सफेद होना बंद हो जाता है।
काला तिल (Kala Til)
काले तिल के तेल बालों में लगाने से बाल सफेद नहीं होते हैं। रोजाना सिर में तिल के तेल की मालिश करने से बाल हमेशा मुलायम, काले और घने बने रहते हैं।
03/12/2015
अब आपके गांव रिठुआख़ोर में ब्यूटीपार्लर खुल गया है।
प्लीज लाईक
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Gorakhpur
277151
