TB Mukt Bharat- Gurugram
TB MUKT BHARAT - TB MUKT GURUGRAM
निक्षय भारत - निक्षय गुरुग्राम
23/05/2026
We welcome to become a NIKSHAY MITRA to eliminate TB
Indian Redcross Society Gurugram Nayyar Foundation DLF5 Yeh hai mera gurugram India TB Harega Haryana Jitega Manpreet Kirpa J.P.Nadda International Committee of the Red Cross TB Mukt Bharat- Gurugram DLF Foundation Shiv Nadar Foundation
20/05/2026
Jan-Jan Ka Rakhe Dhyaan, TB-Mukt Bharat Abhiyaan
TB can be fully cured with timely treatment, complete medication, proper hygiene, and good nutrition. Stay committed, take the right steps, and help build a TB-free India.
Narendra Modi PMO India J.P.Nadda Prataprao Jadhav Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Information & Broadcasting, Government of India MyGovIndia DDNewsLive All India Radio News
19/05/2026
*स्वास्थ्य,टीबी जांच व जागरूकता शिविर*
`गुरुग्राम रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी जांच शिविर`
`स्थानीय निगम पार्षद श्रीमती ज्योत्सना विपिन यादव और जीराम सेवा फाउंडेशन का मिला सराहनीय सहयोग`
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम की तरफ से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी जी, महासचिव डॉ सुनील कुमार जी, गुरुग्राम उपायुक्त व प्रधान श्री उत्तम सिंह जी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट जी तथा रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार जी के मार्गदर्शन में संचालित टीबी प्रोजेक्ट द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर 25 में प्रवासी मजदूरो हेतु विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी जांच शिविर आयोजित किया गया । जिसमें की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच, आंखों की जांच, दांतों की जांच, टीबी और एचआईवी की जांच के साथ-साथ उचित पोषाहार सलाह भी दी गई।
कुल 280 से ज्यादा लोग उपस्थित हुए जिनमें 150 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। 45 लोगों का तत्स्थान एक्स रे किया गया।
सभी उपस्थित प्रवासी श्रमिकों को स्वास्थ्य सावधानियां रखने की सलाह दी गई । टिबी रोग की उचित जानकारियां दी गई और बचाव के तरीके बताए गए।
सचिव श्री विकास कुमार जी ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि आपको स्वास्थ्य संबंधी, टिबी संबंधी कभी भी कोई भी सहायता चाहिए परामर्श चाहिए तो जिला रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा आपके साथ तैयार है।
जिला टिबी समन्वयक रोहिताश शर्मा ने शिविर का संचालन करते हुए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और सभी प्रतिभागियों को विश्वास दिलाया की आपको कोई भी समस्या हो या सहायता चाहिए तो हमसे संपर्क करें। गुरुग्राम टीबी मुक्त करने के संकल्प के साथ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा आपके साथ काम करने को उत्साहित है।
प्रमुख समाज सेवी श्री विपिन यादव ने बताया कि वो अपने क्षेत्र के लोगों के सम्पूर्ण विकास हेतु स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी ध्यान रखते हुए हमेशा प्राथमिकता से कार्य करेंगे।
Central TB Division, Mohfw, India Indian Redcross Society Gurugram J.P.Nadda TB Harega Haryana Jitega World Health Organization (WHO) Mukesh Sharma Arti Singh Rao Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल
18/05/2026
*स्वास्थ्य जांच शिविर 19/5/26*
टीबी प्रभाग जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम व जीराम सेवा फाउंडेशन द्वारा सभी निवासियों, प्रवासी मजदूरो व निगम कर्मचारियों ओर उनके परिवार हेतु निशुल्क स्वास्थ्य एवं टीबी जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।
दिनांक 19/5/26
समय :- 10 am से 1pm
स्थान :- कम्युनिटी सेंटर,के ब्लॉक,DLF Phase 2, गुरुग्राम
*उपलब्ध सुविधाएं*
👉🏻निशुल्क आंखों की जांच
👉🏻निशुल्क दांतों की जांच
👉🏻सामान्य स्वास्थ्य जांच
👉🏻सामान्य रोगों की दवा निशुल्क
👉🏻 टीबी की जांच
👉🏻छाती का X-ray 🩻 निशुल्क
👉🏻HIV की जांच(गोपनीयता से)
👉🏻निशुल्क रक्त जांच (SGOT,SGPT,CREATENINE,UREA, Cholesterol, RBS)
👉🏻आहार विशेषज्ञ(Dietician) उचित खाने पीने का परामर्श।
https://maps.app.goo.gl/pv5QcNgmn4UoNUxD9?g_st=aw
सचिव
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम
Central TB Division, Mohfw, India TB Harega Haryana Jitega Shiv Nadar Foundation Nayyar Foundation Arti Singh Rao Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल J.P.Nadda DLF5 Yeh hai mera gurugram DLF Foundation
Google Maps Find local businesses, view maps and get driving directions in Google Maps.
08/05/2026
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर गुरुग्राम रेडक्रॉस सोसायटी ने किए सेवा कार्य
-कई स्थानों पर रक्त दान शिविर लगाए गए
-कुष्ठ आश्रम में लोगों के साथ केक काटा गया, उन्हें फल वितरित किए
गुरुग्राम। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में मानवता सेवा और जन जागरूकता को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। सोसायटी द्वारा यह आयोजन उपायुक्त एवं प्रधान उत्तम कुमार एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट के कुशल मार्गदर्शन तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी एवं महासचिव सुनील कुमार के दिशा निर्देशों के तहत संपन्न हुए।
गुरुग्राम जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सेवा और युवाओं को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट करना हैं।
रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम सचिव विकास कुमार ने बताया आज विश्व रेड क्रॉस दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत कुष्ठ आश्रम में केक काटकर एवं फलों के वितरण करके किया तत्पश्चात इस अवसर पर बिलासपुर स्थित एप्पल कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां 50 रक्त एकत्रित की गई। कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 50 टीवी रोगियों को प्रोटीन डाइट किट वितरण करने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जहां 180 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करी इसके अतिरिक्त जिला रेडक्रॉस समिति द्वारा इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जहां समिति की गतिविधियों में सहयोग करने वाले सामाजिक संस्थाओं सामाजिक व्यक्तियों एवं विभिन्न महाविद्यालय विश्वविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस काउंसलर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वयंसेवक शहर के प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
गुरुग्राम रेडक्रॉस जिला प्रशिक्षण अधिकारी जातीं कौशिक ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकला प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर राजकीय विद्यालय सेक्टर 4/7 अमेठी विश्वविद्यालय के आर मंगलम विश्वविद्यालय नेभाग लिया। इस अवसर पर जिला शाखा द्वारा राजभवन से प्राप्त माननीय राज्यपाल महोदय का संदेश भी आम जनों तक पहुंचाया। अंत में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पैटर्न अधिवक्ता एके शर्मा ने सभी अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और रेड क्रॉस दिवस के सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पैटर्न कल्याणी सचान विवेक बुमराह अधिवक्ता एके शर्मा अनिल मल्होत्रा आरके शर्मा कर्नल भल्ला मारुति सुजुकी से अजय होंडा से डीआर पाल डबल ट्री से अभिमन्यु अवस्थी, एयर इंडिया की टीम के साथ साथ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के लेखाकार कुणाल मंगला, लिपिक आकांक्षा, लेक्चरर कविता सरकार, विपिन अरोड़ा, विक्रम भटनागर, टी-प्रोजेक्ट मैनेजर नीलम, संगीता, सुषमा, विनीता, मंजू शर्मा, टीबी कॉर्डिनेटर रोहतास शर्मा, अतुल कुमार पाराशर, जोगिंदर राठी विशेष रूप से उपस्थित थे।
08/05/2026
Manpreet Kirpa Indian Redcross Society Gurugram
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर गुरुग्राम रेडक्रॉस सोसायटी ने किए सेवा कार्य
-कई स्थानों पर रक्त दान शिविर लगाए गए....
07/05/2026
*विश्व रेड क्रॉस दिवस पर स्वास्थ्य शिविर*
टीबी प्रभाग जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में प्रवासी मजदूरो हेतु निशुल्क स्वास्थ्य एवं टीबी जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।
दिनांक 8/5/26
समय :- 10 am से 1pm
स्थान :- गुड़गांव रेलवे स्टेशन,(विनिर्माणाधीन), गुरुग्राम
*उपलब्ध सुविधाएं*
👉🏻निशुल्क आंखों की जांच
👉🏻निशुल्क दांतों की जांच
👉🏻सामान्य स्वास्थ्य जांच
👉🏻सामान्य रोगों की दवा निशुल्क
👉🏻 टीबी की जांच
👉🏻छाती का X-ray 🩻 निशुल्क
👉🏻HIV की जांच
https://maps.app.goo.gl/6KQZDBpaGLCsyEvx9
#टीबी_मुक्त_गुरुग्राम_रेड_क्रॉस_का_संकल्प
*विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगाया स्वास्थ्य जांच व टीबी जागरूकता शिविर*
`गुरुग्राम रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी जांच शिविर`
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम की तरफ से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी जी, महासचिव डॉक्टर सुनील कुमार जी, गुरुग्राम उपायुक्त व प्रधान श्री अजय कुमार जी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट जी तथा रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार जी के मार्गदर्शन में संचालित टीबी प्रोजेक्ट द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर 66 में निर्माणाधीन स्थल कि प्रवासी मजदूरो हेतु विशाल स्वास्थ्य एवं टीवी जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच, आंखों की जांच, दांतों की जांच, टीबी और एचआईवी की जांच के साथ-साथ उचित पोषाहार सलाह भी दी गई।
सभी उपस्थित प्रवासी श्रमिकों को स्वास्थ्य सावधानियां रखने की सलाह दी गई । टिबी रोग की उचित जानकारियां दी गई और बचाव के तरीके बताए गए।
सचिव श्री विकास कुमार जी ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि आपको स्वास्थ्य संबंधी, टिबी संबंधी कभी भी कोई भी सहायता चाहिए परामर्श चाहिए तो जिला रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा आपके साथ तैयार है।
जिला टिब्बी समन्वयक रोहित शर्मा ने शिविर का संचालन करते हुए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और सभी प्रतिभागियों को विश्वास दिलाया की आपको कोई भी समस्या हो या सहायता चाहिए तो हमसे संपर्क करें। गुरुग्राम टीबी मुक्त करने के संकल्प के साथ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा आपके साथ काम करने को उत्साहित है।
Central TB Division, Mohfw, India Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल Arti Singh Rao Bhajanlal Sharma Diya Kumari 5Bestincity J.P.Nadda
23/03/2026
*विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च*
टीबी आज पूरे विश्व में एक गंभीर जानलेवा बीमारी के रूप में फैल चुकी है। छय रोग (टीबी) वायु संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है। यह शहरी क्षेत्र में ज्यादा फैल रही है। सघन जनसंख्या घनत्व, लिफ्ट, बाजार और कार्यालय में अत्यंत कम दूरी पर रहना, यह मुख्य कारण है।
👉🏻एक और मुख्य कारण है टीबी रोगियों की लापरवाही। टीबी रोगियों को कई बार पता ही नहीं चलता है कि उनको वास्तविक बीमारी क्या है और वह राजकीय स्वास्थ्य केदो पर नहीं जाकर इधर-उधर अन्य स्थान पर अपना इलाज करवाते रहते हैं।
👉🏻 जो टीबी रोगी है वह सार्वजनिक स्थानों पर, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में और अन्य लोगों के बीच में जाते हुए मास्क नहीं पहनना, इस वजह से बैक्टीरिया लोगों में फैलता है।
👉🏻 टीबी रोग की शिक्षा और जागरूकता का अभाव भी रोग को फैलाने में एक अहम कारण है।
*🙏🏼 अपने देश, समाज और शहर को इस गंभीर बीमारी से मुक्त करने हेतु विश्व टीबी दिवस पर हम सब अपने-अपने कार्य स्थल, कार्यक्षेत्र, आवासीय क्षेत्र, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर टीबी जागरूकता अभियान चलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।*
*🙏🏼🙏🏼 आप सभी सामाजिक संस्थाओं से, समाजसेवी सज्जन शक्ति से, जनप्रतिनिधियों से, सामाजिक संगठनों से, RWA प्रतिनिधियों से, व्यवसायिक संस्थानों से, उद्योगों से, शिक्षण संस्थानों से, विभिन्न श्रमिक एवं व्यवसायिक संगठनों से, सभी कार्यालय से अनुरोध करते हैं कि आप सभी अपने-अपने स्तर पर, अपनी सुविधा व समयानुसार टीबी रोग जागरूकता हेतु कार्यक्रम अवश्य आयोजित कीजिएगा। कार्यक्रम के उपरांत आप फोटो वीडियो आदि आपके अपने ओर रेड क्रॉस सोसाइटी के सोशल मीडिया, फेसबुक आदि पर शेयर भी अवश्य करें। टीबी मुक्त भारत - टीबी मुक्त गुरुग्राम बनाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान अति आवश्यक है*
किसी भी सहायता और सुझाव हेतु आप हमें संपर्क कीजिएगा, हमें बहुत खुशी होगी।
निवेदक
सचिव
जिला रेडक्रॉस सोसायटी, गुरुग्राम
Face Book Page link :-
https://www.facebook.com/profile.php?id=100094781883898
Facebook Group:-
https://www.facebook.com/share/g/1GHgrakDK2/
#टीबी_मुक्त_गुरुग्राम_रेड_क्रॉस_का_संकल्प
Central TB Division, Mohfw, India TB Mukt Bharat- Gurugram
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Dist Red Cross Society
Gurugram
122001
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
