Ravi health & happiness
रवि सिंह
हैल्थ कोच
हम दुमिया को स्वस्?
गजब मेरे खाटू वाले
आप इस वीडियो को जरूर सुने और समझे जिससे की आपकी सारी शंका दूर हो जाएगी। में ऐसा क्या हे जो आपको लेना चाहिए।
05/06/2023
आप भी करा सकते हो
9140439995
30/05/2023
आज चौथे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर हरदोई पत्रकार संघ द्वारा शहर के सिनेमा चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सम्मिलित होकर भोजन वितरण किया।इस अवसर पर सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे। साथ ही प्रसाद भी ग्रहण किया।
23/05/2023
हम बहुत से लोगों के जीवन से प्रभावित होते है और इसका उलटा हम बहुत से लोगों के जीवन को प्रभावित भी करते है, यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस प्रभाव की प्रकृति अच्छी वाली होनी चाहिए। यदि बहुत से लोगों के जीवन को अच्छे से प्रभावित करना चाहते है तो अपने विचार, बोलचाल, दृष्टिकोण, रवैया, न्यूट्रीशनल आदत अर्थात खान पान, ड्रेसिंग सेंस आदि सभी कुछ पर ध्यान देना होता है। इस दिशा में निरंतर अपने में बदलाव करते रहना है क्योंकि बदलाव ही स्थाई है। हम परिस्थिति को नहीं बदल सकते, दूसरों को नहीं बदल सकते, मौसम को नहीं बदल सकते...ऐसी बहुत सारी चीजें है जो अपने हाथ में नहीं होती है किंतु बदलाव की अपेक्षा करते है...इसकी तुलना में श्रेयस्कर ये होता है कि बदलाव के लिए वहां ध्यान दे जहां अपना वश चलता है।इसलिए कहा गया है की हमको खुद को बदलना चाहिए।।
19/05/2023
असम पुलिस से संबंधित ये बाएं तरफ की खबरों के खतरों से मैं बाहर हूं या अंदर ?
हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस में इस तरह की कोई खबरें नहीं है लेकिन फिर भी फिट रहना हम सभी की पहली जिम्मेदारी बनती है और जब वर्दी धारी हो तो ये विषय और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।शुरुआत तो किसी भी राज्य से की जाती है और अब देखना है कि यह अब किन किन राज्यो में लागू होगा।
19/05/2023
घुटनों या जोड़ों में दर्द का होना आज के समय की सबसे अधिक पाए जाने वाले रोगों में से एक है। ये रोग सभी समयों में होता है लेकिन ठंड में दर्द थोड़ा बढ़ जाता है। यह रोग भी लाइफ स्टाइल रोगों की श्रेणी में आता है। इस रोग में जोड़ों में स्थित चिकनाई यानी कार्टलेज सुख जाती है हड्डियां आपस में टकराते समय खट खट की आवाज करने के साथ भयंकर दर्द भी होता है।
इस रोग के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है मोटापा या वजन का अधिक होना क्योंकि पैरों को अधिक वजन ढोना पड़ता है। ऐसे रोगियों को सबसे पहले वजन कम करने चाहिए। खान पान में सुधार के साथ साथ कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और ग्लुकासमाइन लेना चाहिए।
कुछ जानकारी पेपर कटिंग में
16/05/2023
यहां ध्यान देने वाली बात है कि शरीर में फैट का % कितना है, फैट जितना अधिक स्थिति उतनी खराब। सामान्यतया 20/22% का फैट सही माना जाता है, ये जितना ही अधिक होता है, उतना ही खतरनाक।
हम सभी को जब तक कोई परेशानी नहीं होती है, अपने को स्वस्थ समझते है और तब तक जांच पड़ताल नहीं कराते है। ये दुबले आदमी में भी फैट बहुत अधिक हो सकती है जो कि खतरनाक है।
इसलिए हमारा फोकस वजन के साथ साथ शरीर में उपस्थित फैट की मात्रा को कम करने पर होना चाहिए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Hardoi
241001

06/06/2023