travel diaries
“I am not looking for a knight in shining armor; I am looking for a world to conquer.”
21/06/2025
श्री कृष्ण नगरी गोवर्धन: एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव
20/06/2025
कनाडा में G7 सम्मेलन के दौरान एक दिलचस्प और थोड़ा असहज क्षण सामने आया, जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दक्षिण कोरिया के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के स्थान पर उनके दुभाषिये से हाथ मिला लिया.दरअसल, यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब दोनों नेता औपचारिक बैठक के लिए पहुंचे.
इस दौरान प्रधानमंत्री स्टार्मर ने सामने खड़े शख्स से हाथ मिलाया लेकिन जल्द ही एहसास हुआ कि वह व्यक्ति राष्ट्रपति नहीं बल्कि उनका अनुवादक है. इसके तुरंत बाद उन्होंने पीछे खड़े राष्ट्रपति ली का अभिवादन किया.
16/03/2025
वेनेज़िया, इटली का ग्रैंड कैनाल शहर का मुख्य जलमार्ग है, जो लगभग चार किलोमीटर तक फैला है और वेनिस को दो भागों में विभाजित करता है। यह एक विशिष्ट 'एस' आकार में घुमावदार है, जो सेंट मार्क्स बेसिलिका से सांता चिआरा चर्च तक जाता है। इसकी दोनों किनारों पर लगभग 170 ऐतिहासिक इमारतें स्थित हैं, जिनमें से अधिकांश 13वीं से 18वीं शताब्दी के बीच समृद्ध वेनेशियन परिवारों द्वारा निर्मित की गई थीं।
चित्र में, हम ग्रैंड कैनाल पर बने प्रतिष्ठित रियाल्टो ब्रिज (पोंटे दी रियाल्टो) को देख सकते हैं, जो चार पुलों में सबसे पुराना है। इसे 1588 से 1591 के बीच वास्तुकार एंटोनियो दा पोंटे द्वारा बनाया गया था, और इसने पहले के लकड़ी के पुलों का स्थान लिया था, जो ढह गए थे। यह सुंदर पत्थर का मेहराबदार पुल वेनिस के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक बना हुआ है।
14/03/2025
तुवालु दुनिया के सबसे छोटे और सबसे दूरस्थ देशों में से एक है, जो प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया और हवाई के बीच स्थित है। यह पोलिनेशियन द्वीप राष्ट्र नौ प्रवाल एटोल्स (कोरल एटोल्स) से मिलकर बना है, जिनका कुल भूमि क्षेत्रफल मात्र 26 वर्ग किलोमीटर (10 वर्ग मील) है। तुवालु की जनसंख्या लगभग 11,000 है, जिससे यह जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है।
ये द्वीप ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में लगभग 4,000 किलोमीटर (2,485 मील) और हवाई के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 4,200 किलोमीटर (2,610 मील) की दूरी पर स्थित हैं। तुवालु अपने निम्न-ऊँचाई वाले भूगोल के लिए प्रसिद्ध है, जहां सबसे ऊँचा बिंदु केवल लगभग 4.6 मीटर (15 फीट) की ऊँचाई तक पहुंचता है। यह देश जलवायु परिवर्तन और समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण अत्यधिक संवेदनशील है, जो इसके दीर्घकालिक निवासयोग्यता के लिए गंभीर खतरा है।
तुवालु के एटोल्स क्रिस्टल-क्लियर लैगून और प्रवाल भित्तियों (कोरल रीफ्स) से घिरे हुए हैं, जो अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध समुद्री जीवन प्रदान करते हैं। पारंपरिक पोलिनेशियन संस्कृति यहाँ आज भी मजबूत है, और स्थानीय लोग मछली पकड़ने, खेती करने और हस्तशिल्प के माध्यम से अपनी आजीविका चलाते हैं। यह देश अपने मित्रवत लोगों, अनूठे संगीत और पारंपरिक नृत्यों के लिए जाना जाता है, जो सामुदायिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।
तुवालु तक पहुँचने के लिए फिजी से उड़ान भरनी पड़ती है, जो इसका सबसे निकटतम अंतरराष्ट्रीय संपर्क है, और यह इसकी दूरस्थता को दर्शाता है। तुवालु में पर्यटन बहुत कम है, जिससे यह उन लोगों के लिए एक शांत और अनूठा गंतव्य है, जो भीड़भाड़ से दूर अनुभव की तलाश में हैं। अपने सामने मौजूद चुनौतियों के बावजूद, तुवालु प्रशांत महासागर में दृढ़ता और प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है।
02/03/2025
Khatushyamji
05/01/2025
जयगढ़ तोप (जयबाण तोप) राजस्थान के जयपुर में स्थित जयगढ़ किले में रखी गई एक ऐतिहासिक तोप है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी पहियों पर चलाई जाने वाली तोपों में से एक माना जाता है। इसे जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 18वीं शताब्दी में बनवाया था।
जयबाण तोप की विशेषताएँ:
1. यह तोप पूरी तरह से किले के अंदर जयगढ़ की तोप फैक्ट्री में बनाई गई थी।
2. इसका वजन करीब 50 टन है और इसकी लंबाई 20.19 फीट है।
3. यह तोप एक बार में 50 किलो से अधिक गोला दाग सकती थी, जो करीब 35 किलोमीटर तक मार कर सकता था।
4. इस तोप का इस्तेमाल युद्ध में नहीं हुआ, इसे केवल दुश्मनों को डराने और शक्ति प्रदर्शन के लिए बनाया गया था।
जयगढ़ किले में यह तोप आज भी एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है, जहाँ लोग इसकी भव्यता और कारीगरी को देखने आते हैं।
31/12/2024
नवीन पीढी"
मैं देहरादून गया बेटे पास ! हवाई जहाज से उतरते ही मैंने बेटा को फोन किया कि आ गया हूं, कहां हो? पापा, मैं ऑफिस में हूं , आपके कैब बुक किया है , एयरपोर्ट के बाहर होगा ।जाकर बैठ जाईये ,घर का पता कैब वाले को दिया हुआ है वो घर तक आपको पहुंचा देगा।
मैं टैक्सी में बैठ गया और बेटे के घर पहुंचा और घर का ताला खोल दाखिल हुआ। ड्राइंगरूम में सोफे पे पसर गया , थोङी देर में कालबेल बजी। दरवाजे पे डिलीवरी बाॅय खङा था कुछ खाने के पैकेट लिए।
पैकेट लिया ही था कि बेटे संस्कार का फोन आया__ पापा आपका लंच भिजवाया है ,खा लीजिए और आराम करिए, शाम को मिलता हूं आपसे! खाना खाकर सो गया मैं, बहुत थक चूका था व सुबह चार बजे ही बरेली से देहरादून की फ्लाइट पकङने के लिए रात दो बजे से ही जगा था।
गहरी नींद आ गई थी।बेटे की आवाज आई, पापा ! कैसे हो आप आप? हाल चाल लेता रहा और बार बार मोबाइल पर भी ध्यान दे रहा था ।आकाश बहुत खुश था क्योंकि पापा पहली बार देहरादून आए थे।
दूसरे दिन सुबह उठा तो चाय की तलब हुई, आदत थी मुझे सुबह सुबह उठकर चाय पीने की!।। पूछा कि किचन में दूध- चायपती है , चाय बना लेता हूं।हंसकर आकाश बोला; पापा मैं चाय कहां पीता हूं? सोफा पे लेटे हुए मोबाइल पर उसकी उँगली तेजी से घूम रही थी। मैं चुपचाप बैठ गया , क्या करू! यहां का कुछ आइडिया भी नहीं कि बाहर जाकर चाय पी ले।
खैर!अभी इसी उधेङबुन में था कि दरवाजे की घंटी बजी ।बेटा बोला , देखो न पापा कौन है? बिचारा बेटा नींद में था और मेरे चलते जल्दी उठ गया था।दरवाजे पर गर्मा-गर्म चाय के साथ इडली सांभर बङा का पैकेट लेकर डिलीवरी बाॅय खङा था ।
फिर हमदोनों ने नाश्ता किया ।बेटा बोला , कुछ भी जरूरत है, आप मोबाइल से ऑडर कर मंगा सकते हैं ।आपको चाय पीने की आदत है , मै जानता था , इसलिए मंगा दिया। अपने बेटे की नवीनतम तकनीकी सुविधाजनक मोबाइल फोन ने मुझे अपनी पीढी की याद दिलाई, कि जब पापा ऑफिस से आते तो दौङकर हम सब भाई बहन खातिर दारी में लग जाते थे ।कोई दौङकर पानी लाता,कोई नाश्ता देता, कोई जूठा बर्तन उठाता।
हमारे बीते हुए दौर में व आज की पीढी में कितना बदलाव आया है ।हमारे पिता के लिए मन में आदर तो था परंतु एक डर भी रहता था कि वो नाराज न हो जाए? आज की पीढी प्रैक्टिकल है व तकनीकी दुनिया में सांस ले रही है । याद आया कि मेरा टिकट भी मोबाइल से ही बुक किया था बेटे ने! अपने बेटे का मेरा ख्याल रखना बहुत स्वाभाविक लगा।
ऐसा नहीं कि हमारे बच्चे हमारा आदर नहीं करते! बहुत प्यार करते हैं हमें ! बस तरीका बदल गया है।
Credit by - Shivani ojha
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Jagatpura
Jaipur
302017
