Astrology, bhashm and ayurveda

Astrology, bhashm and ayurveda

Share

This page is create for you to provide you the best information about herbal, ayurved and astrology

13/06/2021

चमत्कारी जड़ी बूटी शतावरी के फायदे
शतावरी एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है। इसे शतावर नाम से भी जानते हैं। खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत ही अच्छा होता है। शतावरी कई तरह के होते हैं, जिनमें हरी, सफ़ेद, बैगनी तीन रंगों की शतावरी बहुत ही लोकप्रिय है। इसकी लताएं और झाड़ियां होती हैं, जो लगातार बढ़ती जाती हैं और फैलती जाती हैं। शतावरी का जड़ या फिर पाउडर के रूप में सबसे ज्यादा उपयोग होता है। इसके जड़ और पत्तियां सबसे ज्यादा उपयोग में आते हैं। इसे शतमूली और सतमूली भी कहा जाता है। तो आइये जानते हैं कि इसके सेवन से किस-किस तरह के फायदे होते हैं।
1. शतावरी एक ऐसी जड़ी बूटी है, जिसमें काफी एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, इसके सेवन से दिल की बीमारियां दूर होती है।

2. जिन जिन लोगों को इनसोम्निया या फिर नींद की बीमारी की समस्या रहती है उनके लिए शतावरी किसी रामबाण से कम नहीं है ,डॉक्टर भी इसे लेने की सलाह देते हैं, इसका जूस भी मिलता है और इसका सिरप भी मिलता है। कई तरह के सिरप में भी उसका इस्तेमाल होता है।

3. जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है, उन्हें भी शतावरी के सेवन की सलाह दी जाती है। सिरदर्द में तिल के तेल में शतावरी जड़ी बूटी को मिला कर लगाना चाहिए। इससे आराम मिलेगा।

4. शतावरी में भरपूर मात्रा में फोलेट होता है, जो कि हड्डियों के लिए बहुत ही अच्छा होता है, इसलिए जिन्हें हड्डी से संबंधित समस्या होती है, उन्हें भी शतावरी के सेवन की सलाह दी जाती है।
5. अमूमन कहीं जो जड़ी बूटियां होती हैं उनका सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को रोका जाता है, लेकिन यह एक ऐसी जड़ी बूटी है, जिसके सेवन के लिए गर्भवती महिलाओं को कहा जाता है। यह उनके लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। गर्भवती महिलाओं को अगर सोंठ के साथ मिला कर शतावरी दिया जाए, तो इससे काफी फायदा होता है। इसमें मौजूद फोलेट नवजात शिशु के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसे अगर बकरी के दूध के साथ भी मिलाकर पिया जाए तो बच्चे की हड्डियां मज़बूत होंगी। यह महिलाओं के प्रजनन हिस्सों को भी शक्तिशाली बनाता है।

6. जिन महिलाओं को स्तन में दूध की कमी होती है, उन्हें भी इसके सेवन की सलाह दी जाती है ।इसलिए डिलीवरी के तुरंत बाद महिलाओं को शतावरी पिलाई जाती है या खिलाई जाती है, इससे उनके स्तन में दूध बनता है।

7. इसके सेवन से शारीरिक कमज़ोरी दूर होती है।

07/06/2021

डायबिटिक हैं तो चाय में चीनी की जगह डालें स्टीविया, जानें बड़े फायदा
स्टीविया (Stevia) डायबिटीज रोगियों (Diabetes patients) के लिए काफी फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें कैलोरी नहीं के बराबर होती है और ना ही इससे कोई हानि पहुंचती है...

डायबिटिक हैं तो चाय में चीनी की जगह डालें स्टीविया, जानें बड़े फायदा
स्टीविया (Stevia) डायबिटीज रोगियों (Diabetes patients) के लिए काफी फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें कैलोरी नहीं के बराबर होती है और ना ही इससे कोई हानि पहुंचती है...
डायबिटिक हैं तो चाय में चीनी की जगह डालें स्टीविया

स्टीविया एक औषधीय पौधा है, जिसे मधुरगुणा के नाम से भी जाना जाता है. यह औषधि चीनी की तरह मीठी होती है और घर के आंगन या गार्डन में उगाई जा सकती है. यह जड़ी-बूटी डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें कैलोरी नहीं के बराबर होती है और ना ही इससे कोई हानि पहुंचती है.

शरीर में नहीं बढ़ता शुगर लेवल : डायबिटीज के रोगी चीनी के रूप में स्टीविया का उपयोग कर सकते हैं. इससे शुगर लेवल नहीं बढ़ता है. इसके अलावा स्टीविया हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, गैस एसिडिटी, त्वचा के रोग आदि के इलाज में भी किया जा सकता है. वजन कम करने में भी यह औषधि बड़े काम की है. इसका उपयोग शुगर फ्री चीजें बनाने के लिए भी किया जाता है.

जापानी मूल का पौधा है स्टीविया : यह पौधा मूल रूप से जापान में उगाया जाता है, लेकिन जब से भारत में इसके गुणों के बारे में जानकारी मिली है, तब से भारत में कई राज्यों में इसकी खेती की जा रही है.

इंसुलिन रिलीज करने में करता है मदद : स्टीविया में मिठास होने की वजह से इसे हनी प्लांट भी कहते हैं. इसका उपयोग अधिकतर डायबिटीज के रोगी औषधीय टॉनिक के रूप में करते हैं. इसके सेवन से पैंक्रियास से इंसुलिन रिलीज होता है. इस प्रकार यह इंसुलिन शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को अवशोषित कर शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है.

रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक : एक वैज्ञानिक शोध में खुलासा हुआ है कि स्टीविया के सेवन से रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है. हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोगों को स्टीविया का सेवन करना चाहिए. बीपी कंट्रोल में रहने के साथ ही दिल की बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है.

वजन कम करने में मददगार : स्टीविया का पौधा मोटापे को दूर करने में भी काफी मददगार होता है. इस पौधे में कैलोरी बिल्कुल नहीं होने के कारण इसके सेवन से शरीर में शुगर नहीं बढ़ पाती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है.

त्वचा की सुंदरता बढ़ाए : यह औषधीय पौधा त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी होता है. स्टीविया के पौधे में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल एंटी- इन्फ्लेमेटरी आदि गुण भरपूर होते हैं, जिससे चेहरे के मुहांसे और सिर में रूसी की समस्या से निजात पाई जा सकती है. यही नहीं इसके द्वारा डैमेज बाल भी ठीक हो जाते हैं.

चेहरे की झाइयों को दूर करे : स्टीविया की पत्तियों में रेटिनोइक एसिड नामक तत्व होता है, जिससे झुर्रियों को कम किया जा सकता है. यह औषधि कोशिकाओं की उम्र बढ़ाने में मदद करती है. स्टीविया की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है.

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Kanpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Rajdhani Marg
Kanpur
209861