Health & Fitness With Prachi
Our aim is to make people aware of their health. Some tips and exercise to maintain their health and
08/04/2022
अभिभावको के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
बच्चे के दिमाग को कैसे पढ़े ??
🧠🧠
अच्छे माता पिता कैसे बने ??
👨👩👧👦👩👨
कोरोना काल के दौरान जो बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ उसे एक साल मे कवर करने की कोशिश बिल्कुल भी न करें
न ही अभिभावक और न ही टीचर
क्युकि बच्चा अपनी क्षमता अनुसार ही सीखेगा ज्यादा प्रेशर से बच्चे के दिमाग पर असर पड़ेगा ।
जिस प्रकार महीने भर का भोजन एक दिन मे नही खाया जा सकता उसी प्रकार बच्चे का दो साल का पढ़ाई का नुकसान एक साल मे पूरा नहीं किया जा सकता।
कुछ माता पिता बच्चे का एडमिशन भी उसकी आयु और दिमाग के विकास के हिसाब से नही कराते इसलिए सरकार के दिये दिशा निर्देशो के अनुसार बच्चे का एडमिशन कराए ।
आजकल होड़ मची है कि मेरा बच्चा सबसे अब्बल आये स्कूल का प्रेशर, ट्यूशन का प्रेशर, और अब आप उसे घर पर भी प्रेशर दे रहे है जो कि बच्चे के दिमाग को कही न कही कमजोर बना रहा है
4-5 साल की उम्र से ही बच्चे पर इतना ज्यादा पढ़ाई का प्रेशर हो जाता है कि बच्चा अपना बचपन खो देता है क्या बच्चे को अभी से डीएम, कलेक्टर और डॉक्टर बनाना चाहते है ।
एक बार विचार करें :-
🤔🤔
जब आप इस उम्र के थे तो क्या आपने इतनी पढ़ाई की होगी
क्या आपके साथ इतनी सख्ती वरती गयी होगी
क्या आप इनकी मसूमीयत छीन लेंगे
क्या इस छोटे से दिमाग पर इतना ज्यादा बोझ ठीक है
अभिभावक क्या ना करें ??
🙅♀️🙅♂️
* बच्चों से उनका बचपन ना छीने ।
* वो जितने बड़े होंगे उतना ज्यादा प्रेशर उन पर बढ़ता जायेगा
* अपने बच्चे की तुलना किसी दूसरे बच्चे से न करें।
* पढ़ाई से ज्यादा महत्वपूर्ण विषय है बच्चे को प्यार और संस्कार देना।
* अपने बच्चे से ज्यादा उम्मीदे न करें ।
* उन्हे अपनी उम्मीद के बोझ से न दबाए ।
अभिभावक क्या करें ??🤔
* बच्चे को अपनी पसंद का खेल खेलने दे ।
* बच्चे को बच्चा बनकर उनका दोस्त बनकर उन्हे सिखाये।
* बच्चों से स्कूल के अलावा किसी और टॉपिक पर बात करें।
* हर समय पढ़ने के लिए प्रेशर न करें।
* बड़ी कक्षा के बच्चों को योगा और मेडिटेशन कराए ।
* छोटे बच्चों को बचपन से ही योगा और फिजिकल एक्टिविटी कराए।
* बच्चे को मैदान मे खेलने के लिए प्रेरित करें ।
16/03/2022
क्या आप जानते है?
🤔🤔
चक्कर आने का कारण क्या है ?
🙇♀️🙇♂️
बार बार चक्कर आने से क्या समस्या हो सकती है?
🙆♀️🙆♂️
चक्कर पर नियन्त्रण के उपाय:-
💆♂️💆♀️
आइये जानते है 😴😴
👇
चक्कर आना वैसे तो आम है शरीर मे पानी की कमी होने के कारण, कमजोरी के कारण, खान पान सही न होने के कारण या फिर काफी तनाव मे रहने के कारण भी आपको चक्कर आ सकते है इसमे डरने की बात नही है
लेकिन यदि आपको बार बार चक्कर आ रहा है सिर मे तेज दर्द हो रहा है इतना अधिक चक्कर आ रहा है कि आप सही से खड़े भी नही हो पा रहे तो आपको डरने की जरूरत है आप किसी गंभीर बीमारी की ओर जा रहे है आपको तुरंत ही डॉक्टर सलाह लेनी चाहिए और अपना इलाज शुरू कराना चाहिए!
चक्कर आने के अनेक कारण हो सकते है !
* लंबे समय तक बिना आराम काम करने से
* ब्लड प्रेशर कम होने के कारण
* विटामिन्स की कमी के कारण
* आयरन की कमी के कारण
* तले भुने पदार्थो का सेवन करने से
* हड्डियों के कमजोर होने के कारण
* इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से
* एनिमिया होने के कारण
* कान मे कुछ समस्या होने से
चक्कर आना क्या है??
🤷♀️🤷♂️
चक्कर आना या बेहोशी आना इसमे आपका दिमाग नियन्त्रण मे नही रहता, दिल की धड़कन का अनियंत्रित हो जाना, सिर दर्द, दुर्बलता, वस्तुओ को घूमते हुए दिखाई देना, जी मिचलना, भ्रम की स्थिति होना आदि लक्षण दिखाई देते है इसे आम भाषा मे सिर चकराना भी बोलते है!
चक्कर आने को कैसे रोके:-
ये प्रमुख है कि आप चक्कर आने पर नियंत्रण कैसे कर सकते है किसी भी बीमारी को शुरू होने से पहले ही उसका इलाज कर ले तो बीमारी से निदान मिल सकता है आज कल की जीवन शैली ही हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाब डालती है इसलिए सबसे पहले अपनी लाइफ स्टाइल को बदले, खान पान की आदतो पर नियंत्रण करें !
१- अधिक तले पदार्थो का सेवन करने से बचे !
२- किसी भी तरह के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दे !
३- सकरात्मक वस्तुओ को देखे और सकरात्मक सोचे!
४- भरपूर मात्रा मे पानी पिए हो सके तो सुबह उठकर खाली पेट पानी पिए!
५- प्रकृति से जुड़े उसे निहारे आँखो को शीतलता मिलेगी और मन शांत रहेगा!
६- व्यायाम करें जिससे शरीर के अंग ठीक से कार्य करें!
७- इम्युनिटी बढ़ाने वाला पौष्टिक भोजन करें !
८- अधिक देर तक तेज धूप मे न बैठे, तेज रोशनी से बचे!
९- मैंग्रेन की समस्या या कान मे समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह ले और समय पर इलाज कराए!
१०- सिगरेट पीने से बचे ये आपके फेफड़ों पर अटैक करता है जिससे चक्कर आते है यह सिर दर्द का कारण बनता है इसके अलावा अधिक नमक का सेवन करें !
11/11/2021
शरीर में है आलस और थकावट तो अपनी एनर्जी को वापस लाने के लिए अपनाए ये बेहतरीन टिप्स:-
कारण और निवारण:-
🤦🤷💁
तनावपूर्ण जीवनशैली और अनहेल्थी खाने-पीने के तरीकों की वजह ये थकान आलस की समस्या आम हो चुकी है, पूरा दिन व्यस्त होने की वजह से लोगों को सिर्फ रात में सोने का समय मिलता है, इसके अलावा मानसिक और शारीरिक आराम नहीं मिलता इन सबका हमारी लाइफ स्टाइल पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए हमें अपनी डाइट में सुधार की जरूरत होती है. हम जैसा खाते हैं हमारा शरीर भी उसी प्रकार कार्य करता है एक संपूर्ण डाइट फॉलो करें जिसमें फ्रेश फूड और फल सब्जियां हो तथा अपनी जीवन शैली में योग और व्यायामों को शामिल करे इनका हमारी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है!💪💁
🧘🏋️🤸🍱🥗🥛
अक्सर लोगों को थकान और आलस की शिकायत होती है तनावपूर्ण जीवनशैली (Lifestyle) और अनहेल्थी खाने-पीने के तरीकों की वजह ये समस्या आम हो चुकी है पूरा दिन व्यस्त होने की वजह से लोगों को सिर्फ रात में सोने भर का समय मिलता है, जाहिर सी बात है कि शरीर को आराम नहीं मिलता शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करने के लिए व खान पान की शैली को सुधारने के लिए यहां कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनकी मदद से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं!
पौष्टिक आहार:-
🍱🥗🥛
हम जैसा खाते हैं वैसे ही बन जाते हैं एक संपूर्ण डाइट फॉलो करें जिसमें फ्रेश फूड और फल सब्जियां हो इनका हमारी सेहत पर अच्छा असर पड़ता है रोजाना अपने खाने में एक मौसमी फल जरूर शामिल करें अपने खाने में अनरिफाइंड कार्ब और रिच प्रोटीन फूड को रोजाना शामिल करें जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है. इसके अलावा शरीर के लिए हाई फाइबर युक्त चीजें भी बेहद जरूरी है!
योग और व्यायाम:-
🤸🏋️🧘🏃
प्रतिदिन सुबह योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें इससे शरीर को एक नई ऊर्जा और गति मिलती है और आपका तन और मन दोनों तरोताजा हो जाता है एनर्जी बढ़ाने के लिए रोजाना थोड़ा सा वक्त निकाल कर इसे अपनी आदत में शामिल करे फिर आपको इसका महत्व समझ मे आएगा इसे आप आज से ही शुरू करे इसको करने से इंडोर्फिन का लेवल बढ़ता है और वह आपकी एनर्जी लेवल को बढ़ाने का काम करता है जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपको नींद भी अच्छी आती है!
डिहाईड्रेशन से बचे:-
🙇🙆🍹🥤
शरीर को एक्टिव रखने के लिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं अगर शरीर में पानी की कमी है या आप डिहाइड्रेटेड हैं तो आपको थकान और कमजोरी महसूस होगी कभी कभी आप मूर्छा की अवस्था में भी आ जाते है और इसके अलावा इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा, पानी के साथ साथ नारियल का पानी, नींबू पानी और फलों का रस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है यह सेहत के लिए फायदेमंद है!
कैफ़ीन की मात्रा को कम करे:-
☕☕🫖
काम करते वक्त एक कप कॉफी और चाय आपको एनर्जी देती है पर ये एनर्जी थोड़े समय के बाद सुस्ती भी दे सकती है अधिक मात्रा में चाय या कॉफी पीने से इसका असर नींद पर पड़ता है ख़ासकर रात्रि के भोजन के बाद चाय या कॉफी बिल्कुल ना लें क्युकी ये शरीर पर विपरीत प्रभाव डालती है!
पूरी नींद है जरूरी :-
🙇🤦💆🛌
दिन में पूरी तरीके से एक्टिव रहना है तो रात में पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है इस बात का ध्यान रखें कि सोने के पहले थोड़ी देर मेडिटेशन जरूर करें इसके अलावा कुछ हल्के-फुल्के स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी करें, जो आपके शरीर और मन दोनों को रिलैक्स करने में मदद करेगा, समय मिले तो दिन में भी आधे घंटे की नींद जरूर ले ये आपके तनाव को कम करेगी !
06/10/2021
23/09/2021
क्या आपने कभी सोचा है?
आपका बच्चा पढ़ाई से दूर क्यों भाग रहा है
🤷
आज हम ये जानने कि कोशिश करेंगे
आखिर ऐसा क्यों ?
🤔 थोड़ा सोचिए और विचार करिए
हमारा बच्चा जो अभी प्ले ग्रुप या नर्सरी में है उसे मौखिक चीजे याद करना आसान लगता है जबकि लिखने से वह भागता है रुचि नहीं लेता अक्सर माता पिता इस बात के लिए चिंतित रहते है
🧑💼🧑🦱👪🧠👀
आइए आज एक प्रयोग हम सभी माता पिता अपने ऊपर करें और अनुभव करें बच्चे क्यों लिखने से डरते है वो क्या महसूस करते है।
📖🖋️
आप सभी लोग एक पेन और कॉपी ले फिर जिस हाथ से आप सारे कार्य करते है उसके विपरीत हाथ जिसको आप कम इस्तेमाल करते है उसी हाथ में पेन पकड़े आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा फिर आप लिखना प्रारम्भ करे आप एक पेज उसी उल्टे हाथ से लिखे।
📝🧾
आपको क्या महसूस हो रहा है ?
🙇
क्या आप सहजता से लिख पा रहे है ?
🙅
नहीं लिख पा रहे है पर क्यों ?
🙆
अभी आपको समझ में आ गया होगा बच्चे को क्या कठिनाई हो रही है लिखने में, क्युकी अब आप उस कठिनाई को महसूस कर पा रहे है
✍️
बच्चे के नाजुक हाथ जो लिखते समय दुखने लगते है, इसलिए हम सभी माता पिता को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है ।
🤷
आप क्या कर सकते है जिससे बच्चे रुचि ले ?
✍️❌
बच्चे को लगातार लिखने के लिए दबाव ना डाले ।
⏰🍱🧑🧑🏫
बच्चे को थोड़ी थोड़ी देर आराम करने के बाद ही लिखने को कहे ।
👐🖐️✊🖐️✊
जब बच्चा थका हुआ महसूस करे तो उसके हाथ की उंगलियों व गदेली को धीमे धीमे दवाएं जिससे बच्चे को आराम मिले ।
🖐️🤏🤌🧮
उंगलियों की मदद से छोटी छोटी चीजे उठाने को कहे प्रतिदिन अभ्यास कराए जिससे उंगलियां मजबूत बनेगी ।
👩🎨💮🌈🖌️🗒️✏️
बच्चा जिस चीज को करने में रुचि ले रहा है जैसे - पेंटिंग, ड्रॉइंग, या कुछ भी बना रहा है तो शुरुआती दौर मे बच्चे को उसे करने से ना रोके, इससे उसके हाथ मजबूत बनेंगे उसे थोड़ा समय दे ।
🤯😬
उस पर अतरिक्त दबाव ना डाले वरना वह लिखने से ऊब जाएगा और फिर धीरे धीरे उसकी रुचि ख़तम हो जाएगी पढ़ाई के प्रति।
उम्मीद करती हूं आप सभी को ये पोस्ट समझ में आ गई होगी कि बच्चे लिखने से क्यों डरते है
अगर पोस्ट पसंद आए तो कृपया सभी लोगो तक पहुंचाए 🙏🙏
धन्यवाद्
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Address
Lucknow
