Health, Wealth and Happiness

Health, Wealth and Happiness

Share

जैसे पेज के शीर्षक है उसी के अनुसार ज्ञानवर्धक और प्रेरक पोस्ट मिलेगी।

31/08/2024

सेहत की बातें

16/08/2024

ग्राउंड में उतरिए

यदि हम अपने कार्यों के प्रॉसेस के बारे में किंतु, परंतु, अगर, मगर, लेकिन जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे है, इसका मतलब है कि अभी तक मैने खुद को उस कार्य के लिए पूरी तरह तैयार नहीं कर पाया हूं। जैसे मैं भी मैराथन दौड़ लेता लेकिन प्रैक्टिस ही नहीं करता, या दौड़ता ही नहीं हूं, या दौड़ने लगूं अगर सुबह जाग जाऊं।
मेरा मानना है कि कोशिश जैसी कोई चीज नहीं होती है। या तो हम करते है या फिर नहीं करते है। कोशिश करना मतलब हम खुद को धोखा दे रहे है। और हां किसी कार्य को करना, कोशिश करने की तुलना में कठिन है। विश्वास न हो तो यहीं एक बार लिखने की सिर्फ कोशिश कीजिए और दूसरी बार लिख दीजिए, देखिए कौन सा आसान है।
कामयाबी कभी भी आराम के कोख से पैदा नहीं होती और न ही शॉर्ट कट से मिलती है। कामयाबी चाहिए तो जान लीजिए छत पर जाने वाली लिफ्ट आपके लिए बंद है, सीढ़िया ही सहारा है। कामयाबी के संबंध में एक सच्चाई है कि हमारा समाज मेहनत से उपलब्धि हासिल करने के बजाय प्रयासरहित उपाय खोजता है। आप फिटनेस खरीद नहीं सकते और न ही उधार ले सकते है। उसके लिए ग्राउंड में उतरना ही पड़ेगा। खुद एक्सरसाइज करना ही पड़ेगा और जो खुद से अर्न करते है वो टिकाऊ भी होता है।

17/07/2024
17/07/2024

Nutrition सही से मिले तो शरीर बेहतर होता है।

16/07/2024

कुछ पल्ले पड़ा या नहीं?

यदि हम अपनी आदतें नहीं बदलने वाले तो कुछ भी नहीं बदलने वाला है।
यदि कोई अपने वर्तमान हालात और हालत से संतुष्ट है तब तो कोई बात नहीं लेकिन यदि उत्तर ना है तो इस चित्र पर ध्यान देने की जरूरत है।
यदि मैं अपने पिछले 5 साल से आज की तुलना करूं तो बहुत कुछ बेहतर हो गया है जिसके पीछे कुछ नई आदतों के अपनाने और उस पर टिके रहना है।

09/07/2024

यदि आम आदमी डाल डाल चलता है तो जालसाज हमेशा पात पात

वो हमेशा एक कदम आगे तक की रणनीति बनाए रखता है। यदि हम सतर्क और सजग न रहे तो इनके शिकार कब बन जाए, नहीं पता। प्रस्तुत समाचार के अनुसार जालसाजों ने कवि महोदय के आधार से कोई बैंक अकाउंट खोले जाने की बात बताकर डिजिटल अरेस्ट किए रहे और इस बीच पैसा लेने का प्रयास करते रहे। बहरहाल जालसाजों को सफलता नहीं मिली।
कुछ माह पहले एक ऐसी ही शायद पुणे या दिल्ली से आई थी जिसमें एक लड़की को कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट किए रहे।

सावधान रहे, सतर्क रहे।

09/07/2024

बहरों की फौज बना रहे है इयर बर्ड जैसे डिवाइस
सतर्कता अपेक्षित है। सावधानी ही बचाव है।
Live your best life
I am with you

08/07/2024

ना सत्य, ना अच्छी और ना ही सकारात्मक है, तो हम सुने क्यों

ऐसा कहा जाता है कि एक व्यक्ति सुकरात को खोजते हुए आया और कहा:

"क्या आप जानते हैं कि मैंने अभी-अभी आपके दोस्त के बारे में क्या सुना है? "
सुकरात ने जवाब दिया "पहले रुकिए एक पल" इससे पहले कि आप मुझे बताएं, मैं इसे तीन चलनी का परीक्षण करना चाहूंगा। "
"तीन चलनी? "
"हाँ, इससे पहले कि आप दूसरों के बारे में बात करें, यह महत्वपूर्ण है कि आप क्या कहते हैं उसे फ़िल्टर करने के लिए समय निकालें। मैं इसे तीन चलनी की परीक्षा कहता हूं। पहली चलनी सच्चाई है। आप जो कहने जा रहे है क्या वो सच है, उसकी आपने जांच की है ?"
"नहीं, मैंने अभी सुना है। "
"बहुत अच्छा! तो, आप नहीं जानते कि यह सच है या नहीं। चलो दूसरे चलनी पर चलते हैं, अच्छाई की। क्या आप मुझे मेरे दोस्त के बारे में कुछ अच्छा बताना चाहते हैं? "
"अरे नहीं! इसके विपरीत। "
"तो," सुकरात से सवाल किया, "आप मुझे उसके बारे में कुछ नकारात्मक बताना चाहते हैं, और आपको यकीन भी नहीं है कि यह सच है? शायद आप अभी भी तीसरी चलनी की परीक्षा पास कर सकते हैं, उपयोगिता की। क्या यह जानना मेरे लिए उपयोगी है कि आप मुझे इस दोस्त के बारे में क्या बताने जा रहे हैं? "
"नहीं, वास्तव में नहीं। "
सुकरात ने कहा, "जो आप मुझे बताने जा रहे थे वह न तो सच है, न ही अच्छा है, न ही उपयोगी है। फिर आप मुझे यह क्यों बताना चाहते है? "

इस तरह की चर्चा एक अच्छी चीज नहीं है। शुरू में, यह मजेदार लग सकता है, लेकिन अंत में, यह हमारे दिलों में कड़वाहट और जहर घोल देता है।

04/07/2024

सारांश निकालना बंद करें

हम सभी के कुछ अनुभव होते है जिसके आधार पर सारांश निकाल लेते है। किसी क्षेत्र विशेष के कुछ व्यक्तियों से हम मिले जिनके एक जैसे व्यवहार रहे तो उस क्षेत्र के सभी लोगों के बारे में एक धारणा बना लेते है कि अमुक क्षेत्र के लोग फलां ढंग के ही होते है।
लैटिन भाषा में क्रिया टू कंक्लूड का मतलब होता है शट कम्प्लिटली यानी संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त कर देना या व्यक्ति को पूरी तरह खारिज कर देना। ऐसा करके हम स्थितियों को गलत ढंग से समझते है और बहुत सारे अवसरों से चूक जाते है। प्रायः देखने में आता है कि बहुत से अनुभवी लोग अपने को श्रेष्ठ समझते है और नए लोगों से कुछ सीखने को तैयार ही नहीं होते है, कहते है ये नया लड़का हमको सिखाएगा। हम सभी में बहुत से लोगों के पास ऐसे निष्कर्षों की एक लंबी फेहरिस्त होती है जो हमारे जीवन की दशा और दिशा दोनों को प्रभावित कर रही होती है। जब हम भीतर से सचेत और सजग नहीं होते है तो यह कमजोरी किस्मत बनकर बाहर आती है।

The power of letting go से प्रभावित

अक्सर छोटी चीजों को पकड़ कर रखने से बड़ी चीजों का आनंद नहीं ले पाते #investment #motivation #thought 03/12/2022

अक्सर छोटी चीजों को पकड़ कर रखने से बड़ी चीजों का आनंद नहीं ले पाते #investment #motivation #thought जीवन में जब जब निराशा घर कर जाती है तब तब सकारात्मकता और मोटिवेशन की जरूरत होती है। वैसे भी जीवन के हर मोड़ पर सकारा.....

पैसा कहता है आज मुझे बचा लो, आपका कल मैं बचा लूंगा #money #saving #investment #inflation #wealth 03/12/2022

पैसा कहता है आज मुझे बचा लो, आपका कल मैं बचा लूंगा #money #saving #investment #inflation #wealth पैसा बचत करना बहुत जरूरी है #हिंदी_में_शेयर_बाजार ...

5 stocks for new investor #asianpaint, #bajaj finance #bajajfinserv #pidilite #tcs #SIP #investment 03/12/2022

5 stocks for new investor #asianpaint, #bajaj finance #bajajfinserv #pidilite #tcs #SIP #investment वेल्थ क्रियेशन के लिए स्टॉक मार्किट एक बेहतरीन जगह है जहाँ छोटी छोटी बचतों को निवेश करके जबरदस्त मुनाफ़ा अर्जित कि....

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Lucknow
226006