Ad-Veda Chandigarh

Ad-Veda Chandigarh

Share

Ad-Veda Natural is a chain of Alternate Therapy Centers across India. We are a One Stop Solution for

06/11/2022

Ad-Veda Natural is a chain of Alternate Therapy Centers across India. We are a One Stop Solution for all your Health & Beauty needs.

We have team of "Scientists & Cosmetologists" to ensure Quality, Result Oriented, SLS, Paraben & Silicon Free Products developed for our centers & customers.

We believe & work on "Low Investment with High Profit Margin" Business Model. If you are looking to start your own therapy but have No Experience, we help you reach your goals. You can also contact us if you want to expand your existing wellness center.

Few of the benefits of partnering with us are listed below:
1. Low Investment
2. Best in Industry ROI
3. Marketing & Sales Support
4. FREE Sales & Skills Training.

If you have been looking for a Business Opportunity, where you can get guidance and support, this is the one for you.

DM for Info.

03/11/2022

एक्यूप्रेशर (Acupressure), इलाज का एक प्राचीन तरीका है जिसमें शरीर के विभिन्न हिस्सों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दबाव डालकर बीमारी को ठीक करने की कोशिश की जाती है. दरअसल, हमारे शरीर के मुख्य अंगों के दबाव केंद्र यानी प्रेशर पॉइंट्स (Pressure Points) पैरों के तलवे में और हथेलियों में होते हैं. अगर इन दबाव केंद्रों की मालिश (Massage) की जाए तो शरीर का जो प्रेशर पॉइंट जिस अंग को प्रभावित करता है उससे जुड़ी बीमारी में इससे राहत मिल सकती है.
उदाहरण के लिए- हृदय (Heart) का प्रेशर पॉइंट बाएं पैर में होता है और इस बिंदु पर नर्म मालिश हृदय से जुड़ी बीमारी के इलाज में मदद कर सकती है.
एक्यूप्रेशर की मदद से सिर्फ दर्द ही दूर नहीं होता बल्कि कई तरह के सेहत से जुड़े लाभ भी होते हैं:
1. तनाव, टेंशन, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याओं को दूर करता है एक्यूप्रेशर
2. नींद की क्वॉलिटी को बेहतर बनाता है, अच्छी नींद दिलाने में मदद करता है
3. मांसपेशियां और हड्डियों के जोड़ रिलैक्स हो जाते हैं जिससे शरीर में आराम महसूस होता है
4. पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं
5. एक्यूप्रेशर से शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होता है यह थेरेपी एंटी-सूजन असर को बढ़ावा देती है जिससे गठिया रोग में मदद मिलती है
6. कीमोथेरेपी से कैंसर के इलाज के तुरंत बाद होने वाली मतली से भी एक्यूप्रेशर थेरेपी बचाती है
7. एक्यूप्रेशर थेरेपी से थकान और और मनोदशा में भी सुधार होता है
8. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद करता है एक्यूप्रेशर

02/11/2022

Ad-Veda Natural
4 d ·
हम जो भोजन करते हैं उससे, शरीर को ग्लूकोज प्राप्त होता है जिसे कोशिकाएं शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में उपयोग करती हैं। यदि शरीर में इंसुलिन मौजूद नहीं होता है तो वे अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती हैं और ब्लड से कोशिकाओं को ग्लूकोज नहीं पहुंचा पाती हैं। जिसके कारण ग्लूकोज ब्लड में ही इकट्ठा हो जाता है और ब्लड में अतिरिक्त ग्लूकोज नुकसानदायक साबित हो सकता है। आमतौर पर डायबिटीज़ 3 प्रकार का होता है-
1) टाइप-1 डायबिटीज
2) टाइप-2 डायबिटीज और
3) जेस्टेशनल डायबिटीज, जो कि प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली हाई ब्लड शुगर की समस्या है।
जब शरीर सही तरीके से रक्त में मौजूद ग्लूकोज़ या शुगर का उपयोग नहीं कर पाता। तब, व्यक्ति को डायबिटीज़ की समस्या हो जाती है। आमतौर पर डायबिटीज के मुख्य कारण ये स्थितियां हो सकती हैं-
- इंसुलिन की कमी
- परिवार में किसी व्यक्ति को डायबिटीज़ होना
- बढ़ती उम्र
- हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल
- एक्सरसाइज ना करने की आदत
- हार्मोन्स का असंतुलन
- हाई ब्लड प्रेशर
- खान-पान की ग़लत आदतें
डायबिटीज़ एक गंभीर बीमारी है जिससे, आपको आजीवन परेशानियां हो सकती हैं। डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन, कुछ सावधानियां बरतकर डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है।
- मीठा कम खाएं। शक्कर से भरी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करने से बचें।
- एक्टिव रहें, एक्सरसाइज करें, सुबह-शाम टहलने जाएं।
- पानी ज़्यादा पीएं। मीठे शर्बत और सोडा वाले ड्रिंक्स पीने से बचें। आइसक्रीम, कैंडीज़ खाने से भी परहेज करें।
- वजन घटाएं और नियंत्रण में रखें।
- स्मोकिंग और अल्कोहल लेने से परहेज करें।
- हाई फाइबर डायट खाएं,प्रोटीन का सेवन भी अधिक मात्रा में करें।
- विटामिन डी की कमी ना होने दें। क्योंकि, विटामिन डी की कमी से डायबिटीज़ का ख़तरा बढ़ता है।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Mohali?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


E-325, Phase 8A, Industrial Area, Sector 75, SAS Nagar
Mohali
160055