ABSS Helping foundation

ABSS Helping foundation

Share

यह कोई राजनीतिक संगठन नहीं यह एक समाजसेवी संगठन है हम राजनीति पर नहीं बल्कि सेवानिति पर भरोसा रखते

ABSS HELPING FOUNDATION 26/02/2024

संघ की स्थापना सिर्फ जॉइन होने के लिए नहीं बनाया था, जितने मित्रगण अभी संघ से जुड़े है उनमें से 70% को जबरजस्ती जॉइन कराया गया है लेकिन दुःख इस बात का है कि जॉइन होने के बाद, हमारे विचारों को जानने के बाद भी अभी सुन्न पड़े है , ना ही तो अपनी राय / विचार प्रकट करते है ना ही अन्य सदस्यों को जोड़ रहे है।
मैं फिर से कह रहा हूँ कि अभी भी समय है कुछ समय समाज के लिए निकल निकालिए नहीं तो विनाश नजदीक आ रहा है , ऐसा बिल्कुल मत सोचियेगा की समाज का विनाश होगा तो आप वंचित रह जाएंगे क्योंकि आप भी समाज का हिस्सा है।
24 घण्टा में आपसे सिर्फ 15 मिनट समाज के लिए मांग रहे है फिर भी आप नजरअंदाज कर रहे है लेकिन ये गलत है चाहे आपलोगो को अच्छा लगे या बुरा।
ऐसा नहीं है कि आप साथ नही देंगे तो हम हिम्मत हार जाएंगे आपके साथ से हमें हौसला मिलता है बस। यही हौसला समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास कराता है, सभी मित्रों से कई बार निवेदन कर चुका हूं कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़िए ताकि हमारी ताकत इतनी बड़ी हो कि समाज की विकृतियों को दूर कर सकें।

जय श्री राम 🙏

www.absshelpingfoundation.com

Please join us

https://absshelpingfoundation.com/joinus.php

ABSS HELPING FOUNDATION

11/02/2024

जो बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं उनके स्वस्थ रूप से बड़े होने, नौकरी के बेहतर अवसर और उच्च आय अर्जित करने की संभावना अधिक होती है। शिक्षा कार्यक्रमों में दान देकर, आप गरीब बच्चों को गरीबी के चक्र से बचाने और बेहतर भविष्य बनाने का अवसर प्रदान करने में मदद करे ! आपका छोटा सा योगदान किसी निर्धन और जरूरतमंद की जिन्दगी बदल सकता है ।

11/02/2024

Will you join us in donating education and helping the needy? Please type your contact number

08/02/2024

Om Nmo narayana

05/02/2024

आज जहा शिक्षा का व्यवसायीकरण हो गया है वहीं कई लोग इस आड़ में मोटी कमाई भी कर रहे हैं। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शिक्षा के प्रति समर्पित होकर शिक्षा दान को महादान मानते हैं।ऐसे ही चंद लोगों में एक हैं ABSS HELPING FOUNDATION TEAM के वहुत सदस्य है , जिनके लिए शिक्षा दान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। जो शिक्षा को साधना मानते हैं। जिस तरह कई लोग देवी-देवता की उपासना बिना भोजन ग्रहण नहीं करते हैं, उसी प्रकार हमारी संस्था के सदस्य बिना शिक्षा दान किए भोजन नहीं करते हैं। शिक्षक से सेवानिवृति पाने के बाद भी ये विद्यालय में श्रमदान कर बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं आज शिक्षा का व्यवसायीकरण हो चुका है। शिक्षा एक साधना है और साधना जितनी की जाए उतना खुद को भी फायदा होता है। शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसमें हमें आत्म संतुष्टि मिलती है। शिक्षा सभी के लिए आवश्यक है। शिक्षा के विकास के साथ ही समाज व देश को मजबूती मिल सकती है। शिक्षा दान अभियान और जरूरतमंद लोगो की निस्वार्थ भाव सेवा प्रदान करने मे ABSS HELPING FOUNDATION का सहयोग करे निस्वार्थ भाव सेवा करने के लिए हमारे साथ जुड़े ओर हमसे जुड़ने के लिए अपना कॉन्टेक्ट नम्बर टाइप करे आपका सहयोग ही समाज का कल्याण और विकास है।

01/02/2024

ABSS HELPING FOUNDATION शिक्षा दान
अभियान में आपका सहयोग सर्वोपरी है आपका कीमती
समय ही हमारे अभियान की शुरुआत और जरूरतमंद बच्चौ का भविष्य है

भारत का शिक्षा पर ख़र्चा GDP का लगभग 3% है। इस कारण सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साधनों का अभाव है। सरकारी स्कूलों की ख़राब दशा के कारण बच्चे प्राइवट स्कूल में भर्ती हो रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि प्राइवेट स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते है, बल्कि ऐसा सच नहीं है।

सरकारी स्कूलों में नामांकन में गिरावट जारी है। 1993 में 70.8% की तुलना में 2017 में सरकारी स्कूलों में 52.5% बच्चों ने भाग लिया। शिक्षा के अधिक खर्चे के बावजूद कई माता-पिता मानते हैं कि प्राइवेट स्कूल सरकारी स्कूल की तुलना में बेहतर शिक्षा प्रदान करते हैं।

NFHS – 4 के अनुसार अमीर परिवारों की लड़कियों (शीर्ष 20%) को लगभग नौ साल की शिक्षा मिली, जबकि गरीब परिवारों (नीचे 20%) में से किसी लड़की को शिक्षा नहीं मिली। अनुमान है कि महामारी के दोरान स्कूलों के बंद होने के कारण, गरीब लड़कियाँ अपनी शिक्षा के कुल वर्षों का 50% खो सकती हैं। लड़कियों को जल्दी शादी और बाल श्रम में मजबूर किया जाता है, और घर के काम का भोज उठाना पड़ता है।

बच्चों की शिक्षा के लिए आपका मासिक दान, जरुरत मंद बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा मे सहयोग होगा:

स्कूल में न पढ़ने वाले बच्चों का पता लगा कर उन्हें उपयुक्त कक्षा में दाखिला लेने में मदद करना।

आदिवासी समुदायों के बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ने के लिए कार्यक्रम लागू करना।

लिंग आधारित और जाति आधारित भेदभाव पर शिक्षकों और अभिभावकों के लिए जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित करके स्कूलों में भेदभाव का सामना करने के लिए तैयार करना।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) के तहत अपने शिक्षा के अधिकारों एवं नियमों के बारे में बच्चों और अभिभावकों में जागरूकता पैदा करना।

RTE अधिनियम के कार्यान्वयन, स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा, और सरकारी निकायों और स्कूलों को ज़िम्मेदार रखने के लिए सामुदायिक सदस्यों को शामिल करना।

सुनिश्चित करना कि सरकार शिक्षा के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 6% आवंटित करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करे, जैसा कि नई शिक्षा नीति में कहा गया है।

31/01/2024

गरीब के बच्चे शिक्षा से वंचित न हों। पढ़-लिखकर आगे बढ़ें। समाज के लिए कुछ करें। इसी उद्देश्य से ग्रामीण शिक्षा एवं विकास संस्था ABSS HELPING FOUNDATION पिछले 1 साल से काम कर रही है। जिले के पांच प्रखंडों में इसके शिक्षा के केंद्र चल रहे। यहां आसपास के तकरीबन 200 बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दी जा रही। कोई सरकारी मदद नहीं ली जाती ,और शिक्षा के क्षेत्र में समाज से कटे बच्चों के बीच अलख जगा रही है। दिल्ली मे दो सेन्टर , मुरादाबाद में दो सेन्टर , बिलारी मे इसके शिक्षा के केंद्र चल रहे हैं। यहां कक्षा एक से छह तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है। सुबह-शाम दो-दो घंटे क्लास लगती है। कॉपी-किताब से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यहां पढ़ाने वाले आसपास के स्कूलों के शिक्षक शिक्षा दान की भावना से काम करते हैं। बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन सांकेतिक रूप में हर अभिभावक से एक वर्ष में 100 रुपये जमा कराया जाता है। ताकि, उनमें भी जिम्मेदारी की भावना बनी रहे। यहां पढऩे वाले बच्चों का नामांकन पास के स्कूलों में भी कराया जाता है। आपसे निवेदन है आपना सहयोग शिक्षा दान में जरूर दे!

14/12/2023

Please help & Sport Gau Mata 🙏

10/12/2023

Bjp

10/12/2023

Please help & donate us 🙏 #

09/12/2023

दो वक़्त का खाना, पीने के लिए पानी, पहनने के लिए कपड़े और सिर पर छत – ये हम इंसानों की मूलभूत ज़रूरतें हैं। विडम्बना यह है कि हमारे देश में एक तबका ऐसा है जिसके पास साधनों की कोई कमी नहीं है और उन्हें लगता है कि दुनिया बहुत खूबसूरत और आरामदायक है। वहीं दूसरी तरफ एक तबका ऐसा है जो दिन-रात इस जद्दोजहद में लगा है कि किसी तरह इन चंद मूलभूत ज़रूरतों को पूरा कर सकें। ऐसे में, जो समर्थ लोग हैं उनकी ज़िम्मेदारी बनती है कि वे किसी ज़रूरतमंद के काम आएं। इसके लिए बहुत ज्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है बल्कि छोटे-छोटे कदम भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। जैसे कि कपड़े दान करना। जी हाँ, हम सबके पास ऐसे बहुत से कपड़े होते हैं जिन्हें हम कभी नहीं पहनते हैं, सिर्फ अलमारी में जमा करके रखते हैं। यदि इन कपड़ों को हम किसी ज़रूरतमंद तक पहुंचा दें तो यह उनके लिए बहुत बड़ी मदद होगी। अब सवाल आता है कि कहाँ और कैसे कपड़े डोनेट कर सकते हैं?
सबसे पहले अपनी अलमारी से उन सारे कपड़ों को इकट्ठा करें जो आप बिल्कुल नहीं पहनते। इनमें से फटे या फिर घिसे हुए कपड़ों को अलग कर दें। बाकी जो सही कपड़ें हैं जिन्हें अगर आप किसी को दें तो वह उसे इस्तेमाल कर सके, वैसे कपड़ों को डोनेशन के लिए रखें। ऐसा करने पर आपके कपड़े जिस भी जरूरतमंद को मिलेंगे, उसके चेहरे पर कपड़े देखकर एक मुस्कान आ जाएगी।

09/12/2023

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Moradabad Bypass Road Area?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Golden Reach Villa Sector 10 Buddies Vihar Moradabad, Moradabad Bypass
Moradabad Bypass Road Area
244001