NITYA Herbal Mehandi
All Types Of Cosmetic
जयपुर बस स्टैंड पर उतर कर रेलवे स्टेशन जाना था,दूरी महज एक किलोमीटर ही थी..
ई-रिक्शा और दूसरे वाहनों के साथ कोने में खड़े एक जर्जर साइकिल रिक्शा वाले बूढ़े काका को देखा..
नजर मिली तो उन्होंने कहा कि
"भाईसा आओ टेसिन(स्टेशन) छोड़ दूँ, दूजे 50 रुपये लेइ,मैं 30 रुपये में छोड़ दूँगो"
उनकी हालत और खुद्दारी को देखकर मैं अपने साथी दोस्त के साथ सवार होगया।
धीरे-धीरे दूसरे तेज गति से भागते वाहनों से बचते हुए उन्होंने हमें ढोना शुरू किया..
ऊंची चढ़ाई के दौरान जब खड़े होकर पैडल मारे,और उतरकर हाथ से साइकल को खींचा, उस दौरान जो मन मे ग्लानि उपज रही थी उसे शब्द देना मेरे बस का नहीं है..
पहली बार ख़ुद के दुबले-पतले होने पर फ़क्र सा महसूस हो रहा था,मन कर रहा था खुद उतर कर मदद कर सकूं,लेकिन नहीं कर सका..😶
लगभग पांच मिनेट में ही स्टेशन आगया..
मैंने तय किराये से ज्यादा किराया जब उन्हें दिया तो उनकी बूढ़ी आंखें चमक गयी..
खुशी से दुआएं देते उनके बोल "भोत मेहरबानी भाईसा उफ्फर वाला थाने खुश राखे" अब भी जहन में गूंज रहा है..
मैं मिलकर उनसे और भी आत्मीयता से बतियाना चाहता था लेकिन अज्ञात ग्लानि में डूबा चित्त इतनी हिम्मत न दे सका..
मैं राम-राम सा कहके आगे बढ़ गया,
दोनों हाथों को जोड़ सिर से लगाये वे पीछे रह गए.....
ऐसे लोगों की खुद्दारी चित्त में बसी सभी नकारात्मकताओं को खत्म कर के जीवन मे एक नई उमंग का प्रसार कर जाती है।
ईश्वर उन्हें बरकत दे।🙏🙏
●यात्रा दिनांक 08मार्च2023
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Nagpur
440014
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
