k.k bihar news

k.k bihar news

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from k.k bihar news, Health/Beauty, Patna kankarbagh, Patna.

20/03/2023

Good afternoon

16/03/2023

समस्तीपुर में बदमाशों ने बैंक कर्मी और ग्राहक को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम

समस्तीपुर में आज बुधवार की सुबह बैंक लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है I चार की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने बैंक के अंदर कर्मी और ग्राहक को गन प्वाइंट पर लेकर काउंटर और तिजोरी से लगभग 20 लाख रुपये लूटकर कर आराम से फरार हो गए I मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ का है I

इस घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस के तमाम अधिकारी व कई थानाध्यक्ष सहित डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची I पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है I पुलिस ने बैंक के अंदर मौजूद ग्राहक और कर्मचारियों से पूछताछ की I सदर डीएसपी और डीआईयू की टीम बैंक के अंदर लगाए गए CCTV कैमरे की फुटेज को देखा I इससे अपराधियों की पहचान करने में जुटे हैं I

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह बैंक खुलने के बाद लगभग तीन से चार की संख्या में महिला ग्राहक रुपये निकालने के लिए पहुंचे I इसी दौरान 10 बजकर 24 मिनट पर दो बाइक पर सवार चार बदमाश हेलमेट और मास्क लगाए बैंक पहुंचे I दो बदमाश गेट पर रुक गए और दो अंदर घुस गए I इसके बाद बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर जमीन की ओर सिर झुकाकर खड़ा रहने के लिए कहा और काउंटर और तिजोरी से लगभग 20 लाख रुपये को बोरे में भरकर बाहर निकल गया I जाते-जाते बैंक का शटर बाहर से गिराकर बाइक पर बैठ फरार हो गए I वही सदर डीएसपी ने बताया कि कितने रुपए की लूट हुई है इसका मिलान किया जा रहा है. लगभग 20 लाख रुपये की लूट हुई है. पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है. शहर की नाकेबंदी कर दी गई है.

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Patna Kankarbagh
Patna
800020