Komal's Hair And Beauty Salon
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Komal's Hair And Beauty Salon, Beauty Salon, Pune.
26/06/2014
Hi Gm friends
24/06/2014
Gm friends.. Try these magical remedies for ur hair..
Home Remedies for Hair Loss | Top 10 Home Remedies Home Remedies for Hair LossHome » Home Remedies » Home Remedies for Hair LossPrev1 of 3NextYou need to a flashplayer enabled browser to view this YouTube videoThere is nothing more attractive than a thick head of hair that glimmers with natural health. But hair loss is a problem that many people suf…
18/06/2014
Hi friends happy monsoon..
18/02/2014
साधारण '' कारगर '' नुस्खे, जो हर दिन आपके काम आएंगे ---
___________________________________________________
- पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश करें और चेहरे पर फेसपैक की तरह लगाएं। करीब 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में निखार आता है।
- दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस का मिश्रण त्वचा पर लगाएं। करीब 20 मिनिट बाद इसे साफ कर लें, त्वचा नर्म और मुलायम हो जाएगी।
- एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर इसमें कुछ बूंदें नींबू रस की मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकने लगता है।
- बादाम का तेल और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर रखने के बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरा निखर जाता है।
- व्हीट-ग्रास का जूस सुबह खाली पेट पीने से चेहरे की लालिमा बढ़ती है और खून भी साफ होता है।
- काली कोहनियों को साफ करने के लिए नींबू को दो भागों में काटें। उस पर खाने वाला सोडा डालकर कोहनियों पर रगड़ें। मैल साफ हो जाएगा, कोहनियां मुलायम हो जाएंगी।
- बालों में मेथी दाने का पेस्ट बनाकर लगाएं, रूसी दूर हो जाएगी।
- अरण्डी के तेल को नाखूनों की सतह पर कुछ देर हल्के हल्के मालिश करें। रोजाना सोने से पहले ऐसा करने से नाखूनों में चमक आ जाती है।
- एक चौथाई चम्मच मेथी दाना को पानी के साथ निगलने से अपचन की समस्या दूर होती है।
- मेथी के बीज आर्थराइटिस और साईटिका के दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं। करीब 1 ग्राम मेथी दाना पाउडर और सोंठ पाउडर को मिलाकर गर्म पानी के साथ दिन में दो-तीन बार लेने से लाभ होता है।
- बादाम की गिरी, बड़ी सौंफ व मिश्री तीनों को समान मात्रा में मिला लें। रोज इस मिश्रण को एक चम्मच मात्रा में एक गिलास दूध के साथ रात को सोते समय लें।आंखों की प्रॉब्लम्स दूर हो जाएंगी
- समान मात्रा में लेकर अजवाइन और जीरा को एक साथ भून लें। इस मिश्रण को पानी में उबाल कर छान लें। इस छने हुए पानी में चीनी मिलाकर पिएं, एसिडिटी से राहत मिलेगी।
- धनिया, जीरा और चीनी तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से एसिडिटी के कारण होने वाली जलन शांत हो जाती है।
- दूध की मलाई और पिसी मिश्री मिलाकर खाने से कमजोरी दूर होती है।
- सफेद मूसली का एक चम्मच चूर्ण और एक चम्मच पिसी मिश्री मिलाकर। सुबह और रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ एक चम्मच मात्रा में लेने से कमजोरी दूर हो जाती है।
- रोजाना सुबह एक से दो लहसुन की साबूत कलियां पानी से निगल लेने पर जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
- लहसुन की सिर्फ दो कलियों का रोजाना सेवन करने से आपके शरीर से बेड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर देता है।
- लहसुन की दो कलियों को छील छीलकर चबाया जाए तो ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है।
- संतरे के छिलकों का महीन चूर्ण बनाकर उसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं, मुहांसे दूर हो जाते हैं।
- एक गिलास गुनगुने पानी में दो छोटे चम्मच नींबू का रस मिलाकर लें। यह काम दिन में 8-10 बार करें। अर्थराइटिस के दर्द में आराम मिलेगा।
-आधा चम्मच मेथी का चूर्ण दही में मिलाकर सेवन करने से पेचिश दूर होती है।
- मेथी के पत्तों के रस में काली दाख मिलाकर सेवन करने से भी पेचिश दूर होता है।
- 1/2 चम्मच चिरौंजी को 2 चम्मच दूध में पीसकर पेस्ट बनाकर लगाएं, इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।
- सफेद जीरे को घी में भूनकर इसका हलुवा बनाकर प्रसुता को खिलाने से दूध में बढ़ोतरी होती है।
- बहुत तेज सिरदर्द हो तो पुदीना का तेल हल्के हाथों से सिर पर लगाएं, सिरदर्द से राहत मिलेगी।
- दो-चार लौंग पीसकर उसका सिर पर लेप लगाने से सिरदर्द में जल्द आराम मिलता है।
- नमक में दो बूंद लौंग का तेल डालकर उसे सिर पर लगाएं, सिरदर्द में बहुत जल्दी आराम मिलेगा।
- मुंह के छाले की समस्या परेशान कर रही हो तो दिन में कम से कम तीन बार कच्चे दूध से अच्छी तरह गरारे करें, छाले मिट जाएंगे।
- खाना पकाने बाद आस-पास 1 या 2 लौंग को बर्तनों के पास रख दें तो चीटियां कभी परेशान नहीं करेंगी।
- सुपारी को बारीक पीस लें। इसमें लगभग 5 बूंद नींबू का रस और थोड़ा सा काला या सेंधा नमक मिलाएं। प्रतिदिन इस चूर्ण से मंजन करें। दांत चमक जाएंगे।।
- कब्ज होने पर रात्रि में सोते समय दस बारह मुनक्का दूध में उबाल कर खाएं और दूध पी लें।
- नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट और मिश्री मिलाकर सेवन करने से याददाश्त बढ़ती है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी से छुटकारा मिलता है।
- नींबू में नारियल तेल मिला कर लगाया जाए तो यह बालों का झड़ना रोक देता है। नींबू के रस को अरण्डी का तेल या जैतून का तेल मिला कर बालों की मसाज करें। फिर1 घंटे के बाद बाल धो लें।
- सुबह खाली पेट प्रतिदिन एक सेब खाने से सिरदर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- कीढ़ा लगे दांत में थोड़ा सा हींग भर देने से दांत व दाढ़ का दर्द दूर हो जाता है।
- त्रिफला चूर्ण चार ग्राम (एक चम्मच भर) को 200 ग्राम हल्के गर्म दूध या गर्म पानी के साथ लेने से कब्ज दूर होता है।
- प्याज के बीजों को सिरका में पीसकर दाद-खाज और खुजली वाले स्थान पर लगाने से तुरंत आराम मिलताहै।
- सौंफ ,जीरा और धनियां सब 1-1 चम्मच लेकर 1 गिलास पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं। आधा गिलास पानी बच जाने पर उसमें एक चम्मच गाय का घी मिलाएं। सुबह-शाम पिएं खूनी बावासीर से रक्त गिरना बंद हो जाता है।
- बुखार की वजह से जलन होने पर पलाश के पत्तों का रस लगाने से जलन का असर कम हो जाता है।
- जीरे को मिश्री की चाशनी बनाकर उसमें या शहद के साथ लेने पर पथरी घुलकर पेशाब के साथ बाहर निकल जाती है।
- करी पत्तों को सुबह खाली पेट खाएं। तीन महीनों तक नियमित रूप से ये प्रयोग करने पर डायबिटीज कंट्रोल में रहती है और मोटापा घटने लगता है।
- सेव काटकर टुकड़े तैयार कर लें। इन टुकड़ों को कप या छोटी कटोरी में डालकर कार की सीट्स के नीचे पलोर पर रख दें। एक दो दिन में ये टुकड़े सिकुड़ जाएंगे। एक बार फिर यही प्रक्रिया दोहराएं, धीरे- धीरे गंध दूर हो जाएगी।
- नींबू के रस में थोड़ी चीनी मिलाकर इसे गर्म कर सिरप बना लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पीएं। पित्त के लिए यह अचूक औषधि है।
22/12/2013
4 बूंद नाक में डालो, बेहोश व्यक्ति तत्काल होश में आएगा -------
____________________________________________________
प्रकृति ने मनुष्य को ऐसे-ऐसे वरदानों से नवाजा है कि वह चाहे तो भी जीवनभर उनसे उऋण नहीं हो सकता है। तुलसी भी ऐसा ही एक अनमोल पौधा है जो प्रकृति ने मनुष्य को दिया है। सामान्य से दिखने वाले तुलसी के पौधे में अनेक दुर्लभ और बेशकीमती गुण पाए जाते हैं। आइये जाने कि तुलसी का पूज्यनीय पौधा हमारे किस-किस काम आ सकता है-
- शरीर के वजन को नियंत्रित रखने हेतु भी तुलसी अत्यंत गुणकारी है।
- इसके नियमित सेवन से भारी व्यक्ति का वजन घटता है एवं पतले व्यक्ति का वजन बढ़ता है यानी तुलसी शरीर का वजन आनुपातिक रूप से नियंत्रित करती है।
- तुलसी के रस की कुछ बूंदों में थोड़ा-सा नमक मिलाकर बेहोंश व्यक्ति की नाक में डालने से उसे शीघ्र होश आ जाता है।
- चाय(बिना दूध की)बनाते समय तुलसी के कुछ पत्ते साथ में उबाल लिए जाएं तो सर्दी, बुखार एवं मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है।
- 10 ग्राम तुलसी के रस को 5 ग्राम शहद के साथ सेवन करने से हिचकी एवं अस्थमा के रोगी को ठीक किया जा सकता है।
- तुलसी के काढ़े में थोड़ा-सा सेंधा नमक एवं पीसी सौंठ मिलाकर सेवन करने से कब्ज दूर होती है।
- दोपहर भोजन के पश्चात तुलसी की पत्तियां चबाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।
- 10 ग्राम तुलसी के रस के साथ 5 ग्राम शहद एवं 5 ग्राम पिसी कालीमिर्च का सेवन करने से पाचन शक्ति की कमजोरी समाप्त हो जाती है।
- दूषित पानी में तुलसी की कुछ ताजी पत्तियां डालने से पानी का शुद्धिकरण किया जा सकता है।
21/12/2013
सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म मूंगफली का स्वाद ही कुछ और होता है लेकिन बात जब आपकी सेहत से जुड़ी हो तो इसके फायदों की कोई कमी नहीं है।
मूंगफली के फायदों से पहले बात करते हैं इसमें मौजूद पोषक तत्वों की। करीब 100 ग्राम मूंगफली में आपको 567 कैलोरी, 49 ग्राम फैट्स जिसमें सात ग्राम सैचुरेटेड 40 ग्राम अनसैचुरेटेड फैट्स, जीरो कोलेस्ट्रॉल, सोडियम 18 मिलीग्राम, पोटैशियम 18 मिलीग्राम, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर आदि अच्छी मात्रा में हैं।
फर्टिलिटी बढ़ती है
मूंगफली में फोलेट अच्छी मात्रा में है। कई शोधों में माना जा चुका है कि जो महिलाओं 700 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड वाली डाइट का सेवन करती हैं उनके गर्भवती होने व गर्भस्थ शिशुओं की सेहत में 70 प्रतिशत तक का फायदा होता है।
ब्लड शुगर पर नियंत्रण
एक चौथाई कप मूंगफली के सेवन से शरीर को 35 प्रतिशत तक मैगनीज मिलता है जो फैट्स पर नियंत्रण और मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है। इसका नियमित सेवन खून में शुगर की मात्रा संतुलित रखता है।
तेज दिमाग के लिए
मूंगफली में विटामिन बी3 अच्छी मात्रा में है जो दिमाग के लिए फायदेमंद है। यह याददाश्त बढ़ाने में काफी मददगार है।
स्टोन से छुटकारा
कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि एक मुट्ठी मूंगफली का नियमित सेवन गॉल ब्लैडर में स्टोन के रिस्क को 25 प्रतिशत कम करता है।
दिल के दौरे से बचाव
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, यह धमनियों के ब्लॉकेज के रिस्क को भी कम करने में मदद करता है।
वजन घटाने में फायदेमंद
शोधों में मानी जा चुका है कि जो लोग रोज मूंगफली का सेवन करते हैं उन्हें वजन घटाने में दूसरों की अपेक्षा दोगुनी आसानी होती है।
09/12/2013
घरेलू अचूक नुस्खे ---------
_____________________________________________________
जब बाल झड़ रहे हों
1. नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा।
2. बेसन मिला दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। फायदा होगा।
3. दस मिनट का कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। बाल नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ (रूसी) भी नहीं होगी।
कफ और सर्दी जुकाम में
सर्दी जुकाम, कफ आए दिन की समस्या है। आप ये घरेलू उपाय आजमाकर इनसे बचे रह सकते हैं।
1. नाक बह रही हो तो काली मिर्च, अदरक, तुलसी को शहद में मिलाकर दिन में तीन बार लें। नाक बहना रुक जाएगा।
2. गले में खराश या ड्राई कफ होने पर अदरक के पेस्ट में गुड़ और घी मिलाकर खाएं। आराम मिलेगा।
3. नहाते समय शरीर पर नमक रगड़ने से भी जुकाम या नाक बहना बंद हो जाता है।
4. तुलसी के साथ शहद हर दो घंटे में खाएं। कफ से छुटकारा मिलेगा।
शरीर, सांस की दुर्गध में
यह परेशानी भी आम है। कई बार तो हमें इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ जाता है।
1. नहाने से पहले शरीर पर बेसन और दही का पेस्ट लगाएं। इससे त्वचा साफ हो जाती है और बंद रोम छिद्र भी खुल जाते हैं।
2. गाजर का जूस रोज पिएं। तन की दुर्गध दूर भगाने में यह कारगर है।
3. पान के पत्ते और आंवला को बराबर मात्रा में पीसे। नहाने के पहले इसका पेस्ट लगाएं। फायदा होगा।
4. सांस की बदबू दूर करने के लिए रोज तुलसी के पत्ते चबाएं।
5. इलाइची और लौंग चूसने से भी सांस की बदबू से निजात मिलता है।
उच्च रक्त चाप
1- कुछ दिनों तक लगातार आधा चम्मच मैथी दाना का पॉउड़र पानी के साथ लेने से उच्च रक्त चाप में लाभ होता है।
2- तुलसी के पाँच पत्ते और नीम के दो पत्ते कुछ दिनों तक लेने से उच्च रक्त चाप मे लाभ होता है।
3- तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से उच्चरक्त चाप में लाभ होता है।
4-दो कली लहसुन की खाली पेट लेने से उच्च रक्त चाप में फायदा होता है।
5- लौकी का एक कप रस सुबह खाली पेट लेने से उच्च रक्त चाप कम होने में फायदा करता है।
6- प्रतिदिन एक चम्मच तुलसी के पत्तों का रस लेना सभी रोगों में लाभकारी होता है।
पैर में मोच आ जाय
1- आक या पान का पत्ता या आम का पत्ते को चिकना कर नमक लगा कर उस स्थान पर बांधने से काफी लाभ होता है।
2- चोट लगने पर नमक में काले तिल, सूखा नारियल और हल्दी मिला कर पीस कर गरम कर चोट वाले स्थान पर बांधने से आराम मिलता है।
घुटनों के दर्द के कुछ उपाय
1- सुबह खाली पेट तीन-चार अखरोट की गिरियां निकाल कर कुछ दिनों तक खाना चाहिए। इसके नियंत्रित सेवन से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। नारियल की गिरी भी खाई जा सकती है। इससे घुटनों के दर्द में राहत मिलती है।
अस्थमा की समस्या
1- तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह से साफ कर उनमें पिसी काली मिर्च डालकर खाने के साथ देने से दमा नियंत्रण में रहता है।
2- गर्म पानी में अजवाइन डालकर स्टीम लेने से भी दमे को नियंत्रित करने में राहत मिलती है।
किड़नी में पथरी की समस्या
तीन हल्की कच्ची भिंड़ी को पतली-पतली लम्बी-लम्बी काट लें। कांच के बर्तन में दो लीटर पानी में कटी हुई भिंड़ी ड़ाल कर रात भर के लिए रख दें। सुबह भिंड़ी को उसी पानी में निचोड़ कर भिंड़ी को निकाल लें। ये सारा पानी दो घंटों के अन्दर-अन्दर पी लें। इससे किड़नी की पथरी से छुटकारा मिलता है।
पेट में वायु की अधिकता
1- ऐसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए भोजन के बाद 3-4 मोटी इलायची के दाने चबा कर ऊपर से नींबू पानी पीने से पेट हल्का होता है।
2- सुबह-शाम 1/4 चम्मच त्रिफला का चूर्ण गर्म पानी के साथ लेने से पेट नर्म होता है।
3- अजवायन और काला नमक को समान मात्रा में मिला कर गर्म पानी से पीने से पेट का अफारा ठीक होता है।
नाभि के अपने स्थान से खिसक जाने पर
1- मरीज़ को सीधा लिटाकर उसकी नाभि के चारों ओर सूखे आंवले का आटा बना कर उसमें अदरक का रस मिलाकर बांध दें और दो घंटों के लिए सीधा ही लेटे रहने दें। दो बार ऐसा करने से नाभि अपने स्थान पर आ जायेगी। दर्द और दस्त जैसे कष्ट भी दूर होंगे।
2- ऐसे समय में मरीज़ को मुंग की दाल वाली खिचड़ी खाने में देनी चाहिए।
3- अदरक और हींग का सेवन भी फायदा करता है।
दस्त की समस्या
1- खाना खाने के बाद एक कप लस्सी में एक चुटकी भुना ज़ीरा और काला नमक ड़ाल कर पीएं। दस्त में आराम आयेगा।
2- अदरक का रस नाभि के आस-पास लगाने से दस्त में आराम मिलता है।
3- मिश्री और अमरूद खाने से भी आराम मिलता है।
4- कच्चा पपीता उबाल कर खाने से दस्त में आराम मिलता है।
बार-बार मूत्र आये
1- सुबह-शाम एक-एक गुड़ और तिल से बना लड्ड़ु खाना चाहिए।
2- शाम के समय काले भुने हुए चने छिल्का सहित खाएं और एक छोटा सा टुकड़ा गुड़ का खाकर पानी पी लें।
उल्टी
1- तुलसी के रस में बराबर की मात्रा में शहद मिला कर चाटने से उल्टी बन्द हो जाती है।
2- 2 चम्मच शहद में बराबर मात्रा में प्याज़ का रस मिला कर चाटने से उल्टी बन्द हो जाती है।
3- दिन में 5-6 बार एक-एक चम्मच पोदीने का रस पीने से उल्टी बन्द हो जाती है।
बच्चों को सर्दी या बुखार हो जाय तब
1- दो-तीन तुलसी के पत्ते और छोटा सा टुकड़ा अदरक को सिलबट्टे पर पीस कर मलमल के कपड़े की सहायता से रस निकाल कर 1 चम्मच शहद मिला कर दिन में 2-3 बार देने से सर्दी में आराम मिलता है।
2- लौंग को पानी की बूंदों की सहायता से रगड़ कर उसका पेस्ट माथे पर और नाभि पर लगाना चाहिए।
3- एक कप पानी में चार-पाँच तुलसी के पत्ते और एक टुकड़ा अदरक ड़ाल कर उबाल लें पानी की आधी मात्रा रह जाने पर उसमें एक चम्मच गुड़ ड़ाल कर उबाल लें। दिन में दो बार दें। आराम आ जायेगा।
#4
Tired of having frizzy hair in this rainy season?
Get a "hot oil" massage done at least once a weak to keep your hair silky!
09/04/2013
#3
Cut round pieces of cucumber: 5-6 pieces
Make a solution of:
1 cup of water
1 table spoon of rose wate
8-10 drops of lime juice
Soak the cucumber pieces in the solution and keep it in the fridge for half an hour - one hour.
After that take the cucumber pieces and keep it on your eyes for 20 mins!
This will help you lighten your dark circles.
#2
Get a chocolate facial done to get an amazing glow on your face and to get rid of the tan in these summer days!
.
I am really sorry for not posting any beauty tips for so long.
Back with all amazing beauty tips for all you beautiful people out there :)
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Pune
411036
