skin and hairfal complite solution

skin and hairfal complite solution

Share

skin and hair complite solutions
result gurented

27/09/2025
09/08/2024

*परथन का आटा*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

*रोटियाँ बेल रही माँ के कंधे पर*
*झूलती छोटी बच्ची*
*ज़िद करती थी अक्सर*
*माँ ! रहने दो ना*
*एक आखिरी छोटी वाली लोई*
*मैं भी बनाऊँगी एक रोटी*
*जो तुम्हारी बनायी रोटी से*
*होगी बहुत छोटी,*
*जैसे मैं तुम्हारी बेटी छोटी-सी*
*वैसे ही तुम्हारी बड़ी रोटी की बेटी*
*मेरी वाली छोटी रोटी*

*और तब माँ समझाती*
*बड़े ही प्यार से*
*रोटी छोटी हो या बड़ी*
*एक रोटी दूसरी रोटी की*
*माँ नहीं होती*
*हाँ ! बहन हो सकती है।*

*तब आश्चर्य से पूछती*
*वो मासूम बच्ची*
*अच्छा! तो फिर*
*रोटियों की माँ कौन होती है?*

*गोद में बिठा कर बेटी को*
*माँ हँसकर कहती*
*ये जो परथन का आटा है ना*
*यही रोटियों की माँ होती है*
*जो सहलाती है उसे*
*दुलारती है पुचकारती है*
*लिपटकर अपनी बेटी से*
*बचाती है उसे बेलन में चिपकने से*

*ताकि वो नाचती रहे, थिरकती रहे*
*और ले सके मनचाहा आकार*

*आज वो बच्ची बड़ी हो गई है*
*और अहसास हो रहा है उसे*
*सचमुच माएँ भी बिल्कुल*
*परथन के आटा की तरह होती हैं*
*जिनके दिए संस्कार,* *प्यार-दुलार, दुआएं*
*लिपटी रहती हैं ताउम्र अपनी संतान से*
*ताकि सही आकार लेने से पहले ही*
*वक्त के बेलन तले चिपककर*
*थम न जाये उसकी जिंदगी।*

*कितनी सुन्दर सटीक सराहनीय उपमा है।*
🙎🏼‍♀️🙎🏼‍♀️
*मॉं तू कहॉं नहीं है-तुझे परथन में भी पा लिया।*
🙏🏻🌹🙎🏼‍♀️🌹🙎🏼‍♀️🌹🙎🏼‍♀️🌹🙏🏻
*कैसा लगा आपको ?🙏🏻*

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Seoni?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Manglipeth
Seoni
480661