Himala store

Himala store

Share

पहाड़ के शुद्ध और ऑर्गनिक उत्पाद उचित मूल्य पर आपके घर तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।

08/01/2024

गावों को विकसित करने की दिशा में एक प्रयास 👇

24/08/2023

#रक्षाबंधन_पर_उत्तराखंड_की_सौगात

भाई-बहन के पवित्र रक्षाबंधन के इस त्यौहार में #हिमाला_स्टोर लेकर आया है आप सभी के लिए अल्मोड़ा की सुप्रसिद्ध खीम सिंह मोहन सिंह की 'बाल मिठाई व हस्तनिर्मित ऐपण राखियों' की सौगात।

आज ही अपनी बुकिंग करवाएं और "उत्तराखण्ड के स्वरोजगार" को अपना अमूल्य सहयोग दें🙏

धन्यवाद
हिमाला स्टोर

15/08/2023

चलो कि मंज़िल दूर नहीं,
चलो कि मंज़िल दूर नहीं,
आगे बढ़कर पीछे हटना वीरों का दस्तूर नहीं,
चलो कि मंज़िल दूर नहीं.
-बल्ली सिंह चीमा

#हिमाला_स्टोर की ओर से आपको सपरिवार स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं 🇹🇯🇹🇯🇹🇯

Photos from Himala store 's post 31/07/2023

#पिरूल_गर्ल गीता पंत का #हिमाला_स्टोर , शालीमार गार्डन में भव्य स्वागत।

रविवार 'हिमाला स्टोर' शालीमार गार्डन के सहयोगियों ने उत्तराखंड में "पिरूल गर्ल के नाम से चर्चित प्रतिभा गीता पंत" के दिल्ली आगमन पर शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, गाजियाबाद में अपना अनुभव सांझा करने के लिए आमंत्रित किया।

लाकडाउन में इन्होंने उत्तराखंड में पिरूल लेडी के नाम से चर्चित आदरणीय मंजू शाह जी से इस कला को सीखा और साथ-साथ कुछ आनलाइन जानकारी लेकर पिरूल के उत्पादों पर कार्य करना शुरू किया।

आज यह इस कला के प्रचार-प्रसार के माध्यम से उत्तराखंड में 'पिरूल गर्ल' के नाम से जानी जाती है।

हिमाला स्टोर का उद्देश्य पहाड़ी उत्पादों को एक नया बाजार देने के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति में इनका स्वाद घोलने का भी समय-समय पर प्रयास रहता है।

इससे पूर्व भी उत्तराखंड न्योली क्वीन आशा नेगी जी, दिल्ली एनसीआर में उत्तराखंड की क्लासिकल होली के कलाकारों के साथ मिलकर क्लासिकल होली का आयोजन, सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना वेदांती जोशी का स्वागत समारोह, उत्तराखंडी बोली-भाषा पर बनीं 'जै मां धारी देवी' के कलाकारों के स्वागत के साथ-साथ फिल्म प्रमोशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका व कृषि के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहे कमल पाण्डेय के साथ परिचर्चा कार्यक्रम मुख्य है।

शालीमार गार्डन में उनके आगमन पर हिमाला स्टोर के व्यवस्थापकों सुन्दर सिंह, नरेश देवरानी व कैलाश पाण्डेय द्वारा उनको पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भब्य स्वागत किया।

गाजियाबाद क्षेत्र में उत्तराखंड के लोक संगीत व लोक रंगमंच पर कार्यरत "लोकरंग सांस्कृतिक टीम" के महिला सदस्यों मीना पाण्डेय, शोभा पिलखवाल, गायत्री घुघत्याल, मधु बहुखंडी, नीमा अकोलिआ, मनीषा व ज्योती भारद्वाज ने उनको शाल उड़ाकर सम्मानित किया तथा उनके स्वागत में गिरीश तिवारी "गिर्दा" के सुप्रसिद्ध गीत
'उत्तराखंड मेरी मातृभूमि,
मातृभूमि, मेरी पितृभूमि,
ओ भूमि तेरी जै- जै कारा,
म्यार हिमाला
की सुंदर प्रस्तुति दी।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी डा• एस एन डंगवाल, उ•भ्रा•स, शालीमार गार्डन के अध्यक्ष दरबान नेगी व लीलाधर धौलाखंडी, दलीप उनियाल, एम•एस• बंगारी, डी•के• शर्मा, रमेश बवारी, सुरेन्द्र सिंह रावत सहित कई वरिष्ठजनों ने 'पिरूल गर्ल' का क्षेत्र में स्वागत किया व उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की।

'हिमाला स्टोर' के इस सम्मान-सत्कार समारोह कार्यक्रम में समाजिक सरोकारों से जुड़े हेमंत भाकुनी, तारा दत्त मासीवाल, एस•एस• रावत, चन्द्रमोहन केमनी, प्रकाश भारद्वाज, भुवन व प्रकाश धौलाखंडी, अतुल नौडियाल, गिरीश काण्डपाल, प्रमोद पंत सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व मौजुद रहे।

25/07/2023

#कार्यकम_सूचना ..🙏🌹🙏🌹

#हिमाला_स्टोर, शालीमार गार्डन हमेशा से ही उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के कार्यों के साथ-साथ उत्तराखंड की प्रतिभाओं के कार्यों को भी समय-समय पर आगे लाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता आया है।

इस बार #हिमाला_स्टोर के सहयोगियों ने "पिरूल गर्ल के नाम से चर्चित प्रतिभा गीता पंत जी" को हमारे शालीमार गार्डन क्षेत्र में अपना अनुभव सांझा करने के लिए आमंत्रित किया है।

#कार्यक्रम - अतिथि गीता पंत का स्वागत समारोह,

#दिन - 30 जुलाई 2023, रविवार

#समय - प्रातः 9:00 बजे से,

#आकर्षण - 'लोकरंग सांस्कृतिक टीम', शालीमार गार्डन द्वारा उत्तराखण्डी गीत की प्रस्तुति व अतिथि का सम्मान।

#स्थान - हिमाला_स्टोर, शालीमार गार्डन

सभी से अनुरोध है कि समय पर पहुँच कर हमारी अतिथि पिरूल गर्ल गीता पंत जी के अनुभव जरूर सुनें।

धन्यवाद,🙏
#हिमाला_स्टोर परिवार
शालीमार गार्डन, साहिबाबाद

हिमाला स्टोर द्वारा "उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर" विषय पर गोष्ठी का आयोजन 17/07/2023

#हिमाला_स्टोर शालीमार गार्डन द्वारा "पहाड़ के शुद्ध व आर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा देने व इस क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर" विषय पर परिचर्चा।

#हिमाला_स्टोर में "उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर" विषय पर गोष्ठी का आयोजन।

हिमाला स्टोर द्वारा "उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर" विषय पर गोष्ठी का आयोजन uttrakhand news, nature, culture, religious place, food and drink, language literature

शहर की जॉब छोड़ कमल ने गांव में खड़ा किया स्टार्टअप, दो साल में ही बना उत्तराखंड की पहचान 14/07/2023

#उत्तराखंड_में_कृषि_व_खाद्य_प्रसंस्करण_क्षेत्र में #स्वरोजगार के अवसर

आईये इस सप्ताहांत #हिमाला_स्टोर में मिलते हैं इस विषय के विशेषज्ञ से।

कमल पाण्डेय दिल्ली एनसीआर में एक आईटी कम्पनी में कार्यरत थे जिन्होंने कौरोना काल में अल्मोड़ा उत्तराखंड से अपने स्टार्टअप की शुरूआत की, आज मात्र 2-3 वर्षों में ही इनका स्टार्टअप उत्तराखंड की एक पहचान बन चुका है।

इनके स्टार्टअप को #उत्तराखंड_सरकार द्वारा देहरादून में स्टार्ट-अप ग्रैंड चैलेंज के विजेता द्वारा 50 हजार की धनराशि पुरूस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

इनका स्टार्टअप "20 Lakh RKVY- रफतार (राष्ट्रीय कृषि विकास योजना) केंद्र सरकार" की योजना का विजेता भी रहा है।

जीएनटी न्यूज में फिल्म अभिनेत्री #रवीना_टंडन के कार्यक्रम "देश की बात सुनाती हूँ" के इस लिंक के माध्यम से इनके स्टार्टअप की और अधिक जानकारी मिलती है।

https://youtu.be/UILIDZ-ofRY

यह हमारा सौभाग्य है कि इस सप्ताहांत कमल पाण्डेय जी व उनके स्टार्टअप की पार्टनर नमिता जी अपना अनुभव सांझा करने के लिए हमारे बीच में उपलब्ध रहेंगे।

उपरोक्त विषय पर अधिक जानकारी लेने के इच्छुक हमारे सभी युवाओं, बुद्धिजीवियों व वरिष्ठजनों का रविवार (16 जुलाई 2023) प्रातः 9:00 बजे से #हिमाला_स्टोर , शालीमार गार्डन में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।🙏

जय उत्तराखंड,
जय हिमाला ✊

शहर की जॉब छोड़ कमल ने गांव में खड़ा किया स्टार्टअप, दो साल में ही बना उत्तराखंड की पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा से शुरू हुआ मशरूम का स्टार्टअप बाबा एग्रोटेक आज उत्तराखंड के 300 लोगों को रोजगार दे रहा है और न.....

Photos from Himala store 's post 04/06/2023

उत्तराखंड की संस्कृति को अपनी प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही युवा प्रतिभा वेदांती जोशी बिटिया ने आज #हिमाला_स्टोर शालीमार गार्डन पहुंचकर उत्तराखंड के आर्गेनिक उत्पादों को #हिमाला_स्टोर द्वारा बढावा देने की उनकी इस मुहिम की प्रशंसा की।

बिटिया वेदांती जोशी अभी हिन्दू कालेज आफ दिल्ली से ग्रेजुएशन कर रही हैं और उनकी प्रतिभा को उत्तराखंड सरकार द्वारा #उत्तराखंड_की_बेटी_सम्मान सहित कई राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया है 🙏🌹

शालीमार गार्डन क्षेत्र के समाजिक सरोकारों से जुडें वरिष्ठजनों आदरणीय डी के शर्मा जी, हेमंत भाकूनी जी, चन्द्रमोहन केमनी जी, सुन्दर सिंह जी, खिलानंद जोशी जी, नीरज बहूखंडी जी, मनोज अधिकारी जी, भूपल मोलखी जी, तारादत्त मासीवाल जी, नरेश देवरानी जी, प्रकाश भारद्वाज जी, कैलाश पाण्डेय जी व गिरीश चन्द्र जुयाल जी सहित कई गणमान्य व्यक्तित्वों ने उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया तथा वेदांती जोशी के उज्जवल भविष्य की कामना की🙏🌹🎉

Photos from Himala store 's post 25/05/2023

'जै माँ धारी देवी' फिल्म के निर्देशक व अभिनेता द्वारा #हिमाला_स्टोर शालीमार गार्डन में पहुँचकर फिल्म प्रमोशन किया गया।

जय माँ धारी देवी जी 🙏

25/04/2023

#हिमाला_स्टोर में अब पहाड़ का शुद्ध आर्गेनिक बुरांश व माल्टा जूस उपलब्ध है🙏

#हिमाला_स्टोर
#आर्गेनिक
#आत्म_निर्भर_भारत

Photos from Himala store 's post 20/04/2023

गोमय प्रोडक्ट्स भी #हिमाला_स्टोर में उपलब्ध हैं 🙏

#हिमाला_स्टोर
#आर्गेनिक
#आत्म_निर्भर_भारत

17/04/2023

वरिष्ठ समाजसेविका लता दी व जनसरोकारों को समर्पित अन्य मातृशक्ति ने कल दिनांक 16/04/2023 को #हिमाला_स्टोर से आर्गेनिक उत्पादों की खरीददारी कर #आर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा देने का अनुरोध किया 🙏🌹
#आत्म_निर्भर_भारत
#स्वदेशी

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Ghaziabad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Shop No./SB-36, Himala Store, Near Chandrasekhar Park
Ghaziabad
201005