Meethe Nuskhe
Hi friends... Hamare "MEETHE NUSKHE" page Par Health Se Jude Sabhi Fayde Aapko Milte Rahenge
28/05/2026
मीठे नुस्खे — Meethe Nuskhe
26/05/2026
अमरूद के पत्ते कोई साधारण पत्ते नहीं हैं भाई…
ये तो गाँव का ऐसा देसी “ग्रीन डॉक्टर” हैं जो पेट से लेकर स्किन तक सबको लाइन पर ला दें...।
सुबह खाली पेट अमरूद के पत्तों का पानी पी लो… पेट बोलेगा “अब गैस-अपच की छुट्टी!”
चेहरे पर लगाओ तो पिंपल ऐसे भागें जैसे उधार देने वाला सामने आ गया हो।
बालों में इस्तेमाल करो, तो झड़ते बाल भी सोचें — “अब रुक जाना चाहिए!”
शुगर कंट्रोल में मदद, वजन घटाने में सपोर्ट और इम्यूनिटी को भी दे दे देसी पावर..।
मुँह के छालों और बदबू में भी काम आते हैं, मतलब एक पत्ता… फायदे हजार....।।
25/05/2026
हिचकी अगर बार-बार आ रही हो और लग रहा हो कि शरीर ने खुद का DJ ऑन कर दिया है, तो टेंशन मत लो! बस एक आधा नींबू उठाओ, उस पर थोड़ा काला नमक छिड़को और मजे से चाट जाओ। जैसे ही नींबू की खटास और काले नमक की एंट्री होती है, हिचकी भी सोच में पड़ जाती है — “भाई, यहां तो मेरे बस की बात नहीं!” 😄
पुराने लोगों का कहना है कि यह देसी जुगाड़ कई बार हिचकी को तुरंत शांत कर देता है। मतलब दवाई कम, देसी स्वैग ज्यादा
23/05/2026
गंजापन या बाल झड़ने की समस्या में कुछ घरेलू नुस्खे सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं, आप हफ्ते में 1–2 बार नारियल तेल को हल्का गर्म करके 5–10 मिनट तक सिर की मालिश करें, इससे रक्त संचार बेहतर होता है। प्याज का रस निकालकर 20–30 मिनट तक स्कैल्प पर लगाकर धो लें, इसमें मौजूद सल्फर बालों की जड़ों को मजबूत करने में सहायक हो सकता है। दही में रात भर भिगोई हुई मेथी को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर 30 मिनट तक लगाने से रूसी कम हो सकती है और सिर की त्वचा को पोषण मिलता है।
आंवला पाउडर या आंवला रस भी बालों के लिए लाभकारी माना जाता है, इससे बाल मजबूत और घने दिख सकते हैं। साथ ही प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडा, दाल, पनीर, हरी सब्जियां और पर्याप्त नींद लेना भी बहुत आवश्यक है। इन उपायों से बालों का झड़ना कम हो सकता है और पतले बालों में सुधार दिख सकता है, लेकिन यदि कई सालों से सिर पूरी तरह चिकना है तो डॉक्टर से सलाह लेना अधिक उचित रहेगा।
21/05/2026
ये बड़े बूढ़ो का नुस्खा आपकी पथरी को निकाल कर फेंक देगा यकीन नहीं होता तो ट्राई करो, क्यों कि तरबूज़ तो खाना ही हैं।
21/05/2026
"रसभरी" कोई आम फल नहीं है भाई... ये तो नेचुरल डॉक्टर हैं।
ये इम्यूनिटी बढ़ाए, वजन घटाए स्किन चमकाए-मतलब BP, शुगर, कोलेस्ट्रॉल सबको लाइन पर लाए। और आँखों को HD क्वालिटी में अपग्रेड कर दे।
20/05/2026
मीठे नुस्खे — Meethe Nuskhe
20/05/2026
रात को 1 चम्मच साबुत धनिया
1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें।
सुबह उसी पानी को हल्का उबाल लें, फिर छानकर गुनगुना पी लें।
यह एक आसान देसी तरीका है, जिसे लोग पेट हल्का रखने और शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
न कोई सख्त डाइट…
न महंगे सप्लीमेंट…
बस रोज़ाना थोड़ा सा नियम और देसी नुस्खा। 😄
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Sikar
