Suthar Rohtash
मिल सके आसानी से , उसकी ख्वाहिश किसे है ?ज़िद तो उसकी है ... जो मुकद्दर में लिखा ही नहीं ..��
Follow me
29/12/2024
हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) ने पटना पाइरेट्स को हराते हुए इतिहास रच दिया है।
यह पहला मौका है जब स्टीलर्स ने टाइटल जीता है और पटना का चौथी बार चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया।
29/12/2024
Haryana winner 🏆🏆💪💪
हरियाणा के डिफेंडर्स का कमाल
इसे हरियाणा के डिफेंडर्स बनाम पटना के रेडर्स का मुकाबला कहा जा रहा था और हरियाणा के डिफेंडर्स ने 11 के मुकाबले 16 अंकों के साथ लट्ठ गाड़ते हुए अपना वचर्स्व साबित किया और इस दौरान उन्होंने पटना के दोनों स्टार रेडर्स- देवांक (5) और अयान (3) को पूरी तरह रोके रखा. पटना के लिए डिफेंडर गुरदीप ने सबसे अधिक 6 अंक लिए.दूसरी ओर हरियाणा के लिए शिवम पटारे (9) और मोहम्मदरेजा शादलू (7) ने दोनों विभागों में अपना कमाल दिखाया और राहुल सेतपाल (3) तथा जयदीप (2) के साथ मिलकर पटना के रेडरों की नकेल कसते हुए बतौर कोच मनप्रीत सिंह को चौथे प्रयास में पहला खिताब दिलाया.
हरियाणा बनाम पटना फाइनल मुकाबला
पहले खिताब की आस में हरियाणा ने मनमाफिक आगाज के साथ शुरुआती 10 मिनट में 7-5 की बना ली थी. इस दौरान दोनों टीमें डिफेंस में 3-3 से बराबरी पर रहीं लेकिन अयान और देवांक की नाकामी के कारण पटना रेडिंग में 4 के मुकाबले सिर्फ दो अंक ले सके. साथ ही शिवम पटारे पर लगाम नहीं लगा पाना भी उसे भारी पड़ता दिख रहा था.ब्रेक के बाद हालांकि देवांक ने शादलू की छुट्टी कर वापसी के संकेत दिए. इसके बाद अयान ने भी अपने हाथ खोले और मल्टीप्वाइंटर के साथ स्कोर बराबर कर हरियाणा को सुपर टैकल सिचुएशन में ला दिया. अगली रेड पर शिवम ने अयान को सुपर टैकल कर हरियाणा को लीड दिला दी. शिवम डिफेंस में लगातार अंक ले रहे थे. हरियाणा 12-9 से आगे हो गए थे.
29/12/2024
नंबर 8 पर ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने नीतीश कुमार रेड्डी, पिता की आंखों से झलक आए आंसू... बोले - जब मेरा बच्चा 99 पर था तब मैं बहुत नर्वस था और भगवान से प्रार्थना कर रहा था. अब मैं बहुत खुश हूं
27/12/2024
पूर्व पीएम डाँ मनमोहन सिंह जी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद आज से होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द किए जाएंगे. 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाएगा. सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
#मनमोहन #ॐ #शांति
20/12/2024
हरियाणा के पूर्व CM
ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन. गुरुग्राम के आवास पर ली आखिरी सांस....
Click here to claim your Sponsored Listing.
Website
Address
Sirsa
